Buddhi Kaise Badhaye-दिमाग तेज करे


buddhi badhaye
buddhi badhaye
.


जानवर और मनुष्य में एक ही अंतर है ,मनुष्य को मन बुद्धि है ,वहीँ जानवर को  बुद्धि नहीं है। यदि आपकी बुद्धि भी कमज़ोर है ,तो आप भी जानवर के समान हैं। यह बात सुनने में थोड़ा कड़वा लग सकता है ,लेकिन यही सच्चाई है।



आज मैं आपको बताऊंगा कि  कैसे आप अपने बुद्धि को बढ़ा सकते हैं ? और जीरो से हीरो बन सकते हैं।
बुद्धि को बढ़ाने से पहले आपको यह जानना चाहिए कि
बुद्धि कैसे काम करती है ?

आप को तो पता ही होगा , कि मन हमेशा कुछ ना कुछ सोचता ही रहता है। और जब आप कुछ सोचते हैं तो उसकी तस्वीर बनती है।

तो जब आप एक ही चीज को अधिक बार सोचते हैं ,तो बुद्धि उसको अपने अंदर स्टोर कर लेती है। और फिर जरूरत पड़ने पर आपको याद दिलाती है।


बुद्धि का क्या काम है ?

बुद्धि का काम है निर्णय करना।
 उदाहरण  :- डॉक्टर ,मरीज को बोलता है कि आप खट्टा मत खाइयेगा नहीं तो बीमार हो जाइएगा।
लेकिन जब मरीज घर जाकर पानी पूड़ी देखता है ,तो उसके मुँह में पानी आ जाती है , फिर उसे खाने की दिल होती है।

तो बुद्धि का काम अब यहाँ से शुरू होता है। कि वह क्या निर्णय लेगा ?डॉक्टर की बात मानेगा या अपनी मन की इच्छा पूरी करेगा ?

तो यहाँ पर जिसकी बुद्धि मजबूत होगी ,तेज़ होगी तो वह पानी पूड़ी नहीं खायेगा और बीमार होने से बच जायेगा , वहीँ जिसकी बुद्धि कमजोर होगी वह अपने आपको नियंत्रण नहीं कर पायेगा और पानी पूड़ी खा लेगा।

तो बुद्धि निर्णय करती है -क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

* तो जिसकी बुद्धि अच्छी होगी वह अपने जीवन में हमेशा अच्छा ही फैसला लेगा और कामियाबी हासिल करेगा और जिसकी बुद्धि कमजोर होगी वह सही निर्णय नहीं ले पायेगा और कामयाब नहीं बन पायेगा।



बुद्धि कैसे बढ़ाये ? दिमाग तेज करे 

बुद्धि बढ़ाने के कई तरीके हैं ,जिनमे से कुछ मैं  आपको अपने अनुभव के आधार पर  बताता हूँ।यदि आप चाहते है कि आपका दिमाग तेज हो जाये और आप एक पावरफुल इंसान बन जाये तो आगे के पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़े और समझे दोस्तों।

1 . निरंतर अभ्यास :- 
आप कोई भी कार्य करते हो ,उसको सिख करके छोड़ मत दीजिये ,उसको हमेशा अभ्यास करते रहिये।
आप यदि विद्यार्थी हैं :- तो पढ़ाई करके उसे छोड़िये मत ,उसका revision ,अभ्यास हमेशा करते रहिये।

एक सर्वे के अनुसार :-
जब हम किसी चीज को पढ़ते हैं ,या सीखते हैं और उसे 24 घंटे के अंदर दोबारा पढ़ लेते हैं ,तो वह चीज हमें अगले  1 सप्ताह तक याद रहती है।

और यदि 1 सप्ताह में फिर आप 1 बार ओर  पढ़ लिया तो वह चीज अगले 1 महीने तक याद रहती है।
इसी तरह पढ़ते -पढ़ते वह चीज आपको ज़िन्दगी भर याद रहेगी और बुद्धि उसको अपने अंदर स्टोर कर लेगी। फिर आप उस चीज को कभी नहीं भूलेंगे।

2. Meditation (ध्यान ):- 
यदि आप रोजाना ध्यान करेंगे ,तो मैं guarantee के साथ कह सकता हूँ कि आपकी बुद्धि कैसी भी हो ,वह पावरफुल जरूर बनेगी।

ध्यान आपके बुद्धि को एकाग्र कर देती है ,और जब आप किसी भी चीज को सीखते या पढ़ते है ,तो आपका मन नहीं भटकता और पढ़ने में रूचि बढ़ती है।

ध्यान से बुद्धि का विकाश होता है ,सोचने की क्षमता बढ़ती है और साथ ही साथ शरीर का भी विकाश होता है।

3 . संग - बुद्धिमान लोगों के साथ रहे :-

संग का रंग आपको जीरो से हीरो बना सकती है। आप जैसे के साथ संग करेंगे वैसे ही बनेंगे। यदि चोरों का संग करेंगे तो चोरों का गुण धारण करेंगे और चोर ही बनेंगे और यदि बुद्धिमानो का संग करेंगे तो बुद्धिमान बनेंगे।
इसीलिए आप अपना संग बुद्धिमान लोगों के साथ करे और उनसे बुद्धि सिखने का प्रयत्न करें।



4. पवित्रता (शरीर और मन बुद्धि से पवित्र रहे ):-

यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आप अपनी बुद्धि को गन्दी चीजों में ना लगाए। गन्दी चीजें जैसे - काम , अश्लील वृति आदि। गन्दी चीजों से बुद्धि ख़राब हो जाती है और पढ़ाई में फिर मन नहीं लगता। इससे  बुद्धि भारी -भारी लगती है ,बुद्धि को खिंचावट महसूस होती है। फिर बुद्धि अपनी याददास्त और  ज्ञान भूलने लगती  है।

इसीलिए पहले के राजा अपने साथ ब्राह्मण रखते थे सलाहकार के लिए , क्यूंकि ब्राह्मणो की बुद्धि पवित्र होती है और वे जल्दी कुछ भूलते नहीं।

5. भोजन :-
आप ऐसे भोजन का सेवन करे , जिससे आपके बुद्धि को फायदा होता हो ,जैसे :- बादाम ,शाकाहारी भोजन ,फल ,दूध इत्यादि।

भोजन के लिए कहा जाता है :- जैसा अन्न वैसा मन।
इसीलिए यदि आप अच्छा भोजन करेंगे तो आपका मन अच्छा होगा और यदि मन अच्छा होगा तो बुद्धि जरूर अच्छी बनेगी।

तो ये थी 5 चीजें जिसे आप अपने जीवन में धारण करेंगे तो जरूर आपकी बुद्धि पावरफुल बनेगी। और आप जीरो से हीरो बन जायेंगे। क्योंकि बुद्धिमानों को सारी दुनिया सलाम करती है।

*बुद्धि कैसे बढ़ाये उसके लिए आप निचे  का वीडियो भी देखकर जान सकते हैं।


 

ये भी जाने :-

*Jhuth Bolne Walon Ko Kaise Pakde

*Dua Kya Hai? Duaye dene ke fayde

*Data Entry Job se Paisa Kamaye

*Make in India Hindi Me


Share this

1 टिप्पणी

  1. Thanks for sharing your post. You can try herbal supplement to increase memory power by using herbal supplement.visit http://www.hashmidawakhana.org/memory-enhancement-capsule.html

    जवाब देंहटाएं


EmoticonEmoticon