अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र कैसे लिखे

 नमस्कार दोस्तों आपका अनेकरूप में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखते हैं ?  यदि आप प्रधानाचार्य को अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र देना चाहते है या अपने ऑफिस या कार्यालय के लिए देना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट के द्वारा आसानी से पत्र दे पाएंगे। 

इस पोस्ट में मैंने वो सभी पत्र दे दिए हैं जो अवकाश हेतु जरूरी होते हैं। जो इस प्रकार हैं :-


  • अवकाश हेतु प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र 
  • अवकाश हेतु कार्यालय प्रमुख को प्रार्थना पत्र 
  • अवकाश हेतु ऑफिस के मैनेजर को प्रार्थना पत्र 
  • शिक्षक द्वारा अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 
  • पिता द्वारा प्रधानाचार्य को अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 

अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र
अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 


अवकाश हेतु प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र 


सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय ,
मॉडर्न पब्लिक स्कूल ,(रांची )

19 दिसंबर 2020 

विषय :- अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 

महोदय ,

             सविनय निवेदन है कि मैं अमित कुमार आपके विद्यालय का दसवीं कक्षा का क्षात्र हूँ। घर में विशेष काम के लिए कल , 20 दिसंबर 2020 को मुझे घर में रहना होगा। इसलिए मैं कल विद्यालय में अनुपस्थित रहूँगा। 

इसलिए आपसे निवेदन है कि आप कृपा करके मुझे एक दिन की छुट्टी प्रदान करे। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा। 

आपका आज्ञाकारी क्षात्र 

नाम :-अमित कुमार 
कक्षा :- Xवी  
अनुक्रमांक :- 21  


आप इस पत्र का photo भी प्राप्त कर सकते हैं। 



avkash hetu pradhanacharya ko prarthna patra
avkash hetu pradhanacharya ko prarthna patra 
.

अवकाश हेतु कार्यालय प्रमुख को प्रार्थना पत्र 

सेवा में,
श्रीमान कार्यालय प्रमुख  ,
रिलायंस कॉस्मेटिक्स ,(रांची )

19 दिसंबर 2020 

विषय :- अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 

महोदय ,

             सविनय निवेदन है कि मैं अमित पटेल आपके कार्यालय में एक मजदूर की अवधि पर कार्यरत हूँ । मेरे बच्चे की तबियत अचानक ख़राब हो गई है और उसका देख -रेख करने वाला घर में कोई नहीं है इसीलिए मुझे उसके साथ 2 दिन घर में रहना होगा।  

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप कृपा करके मुझे 20/12 /2020  से 21/12 2020 तक  2  दिन की छुट्टी देने की कृपा प्रदान करे। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा। 

आपका विश्वासी 

अमित पटेल 
(मजदूर )


आप इस पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 


avkash hetu karyalay pramukh ko prarthna patra
avkash hetu karyalay pramukh ko prarthna patra 
.

ये भी जाने :-

अवकाश हेतु ऑफिस के मैनेजर को प्रार्थना पत्र 

सेवा में,
श्रीमान मैनेजर साहब ,
रिलायंस फ्रेश ,(रांची )

18 जनवरी 2021 

विषय :- अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 

महोदय ,

             सविनय निवेदन है कि मैं अमित शर्मा आपके कम्पनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हूँ । आज से 3 दिन के बाद मेरे छोटे भाई की शादी है और शादी की पूरी जिम्मेवारी मेरे ऊपर है। इसीलिए मुझे 19/01/2021 से 25/01/2021 तक 7 दिनों की छुट्टी चाहिए। 

आशा करता हूँ कि आप मेरी मज़बूरी को समझेंगे और मुझे छुट्टी प्रदान करेंगे। और शादी में आपको भी सहपरिवार के साथ जरूर आना है। 

सधन्यवाद 

आपका विश्वासी 
अमित शर्मा 
(इंजीनियर  )


आप इस पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 


avkash hetu office ke manager ko prarthna patra
avkash hetu office ke manager ko prarthna patra 
.

शिक्षक द्वारा अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 

सेवा में ,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय जी ,
डेनोबिली पब्लिक स्कूल , (कानपूर )

12 अप्रैल 2021 

विषय :- अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 

मान्यवर ,

              मैं तेज़ बुखार और सिरदर्द के कारण गत शनिवार ,10 अप्रैल से बिस्तर पर पड़ा हूँ। डॉक्टर द्वारा परिक्षण करने पर मेरे रक्त में मलेरिया के परजीवी होने का पता चला है। मैं चिकित्साधीन हूँ। मेरे स्वस्थ होने में लगभग 2 सप्ताह लग सकते हैं। 

इसलिए आपसे निवेदन है कि मुझे 10/04 /2020 से 23/04 /2020 तक 2 सप्ताह का चिकित्सावकाश प्रदान करने की कृपा करें। 

सधन्यवाद 

भवदीय 

सुरेंद्र चक्रवर्ती 
(गणित अध्यापक )


आप इस पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 


shikshak dwara avkash hetu prarthna patra
shikshak dwara avkash hetu prarthna patra 
.

पिता द्वारा प्रधानाचार्य को अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 

सेवा में ,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय ,
डी ० ए ० वी पब्लिक स्कूल ,(खूंटी )

14 जुलाई 2021 

विषय :- अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 

महोदय ,

               मेरा पुत्र आशीष रस्तोगी आपके विद्यालय का आठवीं कक्षा का क्षात्र है। घर में कल पूजा होने के कारन उसे कल , 15 जुलाई 2021 को घर में रहना होगा। इसलिए वह विद्यालय में उपस्थित नहीं रह सकेगा। 

इस कारण आपसे मेरा निवेदन है कि आप कृपा करके उसे एक दिन की छुट्टी प्रदान करें। 

सधन्यवाद 

भवदीय ,
अयोध्या रस्तोगी 


आप इस पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं। 


pita dwara pradhanacharya ko avkash hetu prarthna patra
pita dwara pradhanacharya ko avkash hetu prarthna patra 
.

ये भी जाने :-


तो दोस्तों ये थी जानकारी कि कैसे आप अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र लिखेंगे। यदि आपको किसी और विषय पर प्रार्थना पत्र चाहिए तो हमें कमेंट करके जरूर बताये , हम आपके लिए जरूर लिखेंगे। 

धन्यवाद। 

Share this

1 टिप्पणी


EmoticonEmoticon