English में Letter कैसे लिखे


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है।  आज हम सीखेंगे कि English में Letter कैसे लिखे। English में Letter लिखने का क्या तरीका है। English में कितने तरीकों से letter लिखा जाता है। English में litter लिखने के क्या नियम है ,और भी कई महत्वपूर्ण जानकारी English में letter लिखने के लिए।

English में Letter कैसे लिखे। 

यदि आप English में Letter लिखना चाहते है तो आप इस post में जरूर अंत तक पढ़े , हम इस post में letter लिखने के तरीकों के साथ -साथ कुछ उदाहरण भी देंगे। जिससे की आपको समझने में अधिक मदद मिल सके।

मुख्य 2 तरह के letter होते है।


1. Formal Letter ( Official) - To The Editor, To The Officer, etc.
2. Informal Letter ( Unofficial )  - To brother, To father, etc.

Letter Writing ( पत्र लेखन ) के नियम।

English me letter kaise likhe
English me letter kaise likhe
.

1 & 2  Letter  में बाई ओर ऊपर , Letter  लिखने वाले का पता और तारीख ( address of the writer and date ) लिखे जाते है।

जैसे -
New Colony,
Hazaribagh

5th July 2018

3 . अभिवादन ( Greeting ) को , पता के थोड़ा नीचे पत्र की बाई ओर लिखते है। इसे कई ढंग से लिख सकते हैं।

My Dear Father या Dear Father
My Dear Brother या  Dear Brother
Dear Sir   या  Sir

इसके बाद Comma ( , ) दिया जाता है।

4 . पत्र का मुख्य भाग ( body of the letter ) को greeting के थोड़ा नीचे कुछ दाहिने हटकर शुरू करते हैं। हम जो कुछ कहना चाहते हैं - साफ़ -साफ़ और सीधी भाषा में कहते हैं। पत्र में काफी विनम्र होना चाहिए तथा आवश्यकतानुसार Please या Kindly का प्रयोग करना चाहिए।



5 . पत्र का अंत ( end of the letter ) : इसे पत्र के अंत में बाई ओर लिखा जाता है।

i ) माता पिता के लिए                     :   Your Loving Son, Your affectionate son
                                                                              Sumit
ii ) परिवार में अपने से बड़ों के लिए :  Yours  affectionately ,
                                                                 Hari
iii ) दोस्त के लिए                           :   Yours sincerely ,
                                                                 Ajay
iv ) शिक्षक आदि के लिए                :   Yours faithfully ,
                                                                  Sumit

6. लिफाफा /postcard  में आप किसी को letter भेज रहे है , तो letter पानेवाले का पता (address ) लिखा जाता है।
जैसे - Sri Hari Om Prasad
          At - Belbar
          PO - Belbar
     Dist    - Vaishali

यह optional है।  यानि जब आप real में किसी को letter भेज रहे है , तब यह दिया जाता है , ताकि लिफाफा गलती से फट भी गया तो letter में दिए address से पहुँचाया जा सके।

लेकिन school /college में इसका प्रयोग नहीं होता है। तो यदि आप school /college में है , तो आप इसका इस्तेमाल ना करे।

तो दोस्तों यह थे , letter लिखने के नियम। अब हम आपको एक example बताना चाहते है , जिससे की आपको समझने में अधिक मदद मिल सके।


Example - Letter To Friend.

Q. Your friend has passed the examination. Write a letter of congratulations to him on his success.

Ans:-

New Colony
Hazaribagh

5th July 2018

Dear Ajay,
                   We have just received your letter. We are very happy to know that you have passed your examination. We are all very pleased and proud. We send you our heartiest congratulations.

I have told my father and mother about it. They have asked me to congratulate you on them.
Please write to me soon.
  Yours sincerely,
         Sumit
                                             
Address :

आप इस letter का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

letter writing example.




तो दोस्तों यह थी जानकारी कि हम English में Letter कैसे लिखते है। और इसके क्या नियम होते है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर मदद करेगी।
यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है , तो हमें comment करके बताये। और इस post को अपने दोस्तों तक fb ,watsap में share करे। ताकि और लोगों को मदद मिल सके।
धन्यवाद। 

Share this

6 टिप्‍पणियां

  1. Thanks jankari dene ke liye kya isko or tarike se bna sakate hai

    जवाब देंहटाएं
  2. Aap letter likhne wale ke pate ko baye side bhi likh sakte hai...Step-1 me jo hai...

    जवाब देंहटाएं
  3. Mere liye bahut jayad helpful raha hai (Thank you very much sir)

    जवाब देंहटाएं
  4. Imagine that you are Piyush your school is celebrating on annual function on 23rd march 2021 write a letter to your sister inviting her to attend the annual function(with the following)
    a) when does the function to start?
    b) who is the chief guest?
    c) what activities are to be performed?
    d) which kind of preparation are going on?
    e) how many guest are to attend?

    जवाब देंहटाएं


EmoticonEmoticon