Blogger में Domain कैसे Add Kare ? #2


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि Blogger में Domain कैसे add करते हैं। 

जिसमे हम बात करेंगे :-

Blogger में Domain  Add करना क्यों जरूरी है ?

Blogger में Custom Domain Add करने के फायदे और नुकसान क्या है ?

Blogger में Domain कैसे Add करते हैं ?


blogger me domain kaise add kare
blogger me domain kaise add kare
.



Blogger में Domain  Add करना क्यों जरूरी है ?

Blogger tutorial का यह हमारा दूसरा Post है , ऐसा इसलिए क्योंकि blog बनाने के बाद  सबसे पहला काम आपको जो करना है वो है अपने blog में एक custom domain add करना। 

ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप blogger blog में post लिखेंगे तो वो आपके द्वारा ख़रीदे हुवे (custom ) Domain URL के साथ ही search engine (google ) में show होगा। 

और यदि आप free का blogspot domain use करेंगे , और फिर बाद में उसे custom Domain में change करेंगे तो फिर search engine को काफी time लगेगा blog के सभी post को नए domain name में transfer करने और उसे google search में show करने में। 

इसीलिए लोग सबसे पहले यही decide करते हैं कि हमें free का blogspot domain चाहिए या फिर ख़रीदा हुवा custom domain name चाहिए। 

Blogger में Custom Domain Add करने के फायदे और नुकसान क्या है ?

Blogger में Custom Domain ( ख़रीदा हुवा ) Add करने के फायदे :-

पहले आप custom domain और blogspot domain में अंतर समझिये। 

Custom domain - जैसे - www.anekroop.com 

Blogspot domain / Subdomain - www.anekroop.blogspot.com 

custom domain की unique identity होती है ,वहीँ blogspot domain में blogspot add करके रहेगा। 

Custom Domain के फायदे :- 

  • सबसे पहला फायदा होता है , कि ये आपके blog को professional look देता है। Custom Domain से आपके blog की अपनी identity बनती है। 
  • आप जब चाहें अपने blog को दूसरे hosting (wordpress ) में shift कर पाएंगे और यह Search Engine में rank करने के लिए भी बोहोत जरूरी है। Search Engine पहले custom domain को preference देती है फिर subdomain को। 
  • Custom domain को याद करना बोहोत आसान होता है , और users custom domain के तरफ ज्यादा भरोसा करते हैं। 
  • Custom domain से आप Google Adsense के अलावा और भी Advertising कंपनी का Ads अपने blog में लगा सकते हैं। 
  • तो इस प्रकार custom domain के फायदे बोहोत हैं ,इसीलिए सभी लोग custom domain इस्तेमाल करते हैं। 

Custom Domain से नुकसान :-

Custom domain से यही नुकसान है कि इसके लिए आपको पैसे देने पड़ते हैं। और समय पूरा होने पर फिर से पैसे देकर update करना होता है। 

Blogger में Domain कैसे Add करते हैं ?

blogger me domain add karne ka tarika.

  1. सबसे पहले आपको godaddy में जाकर Sign In करना है। 
  2. फिर अपने नाम के ऊपर click करना है। 
  3. फिर Manage Domains के ऊपर click करना है। 

blogger me godaddy domain add kare.

अब आपको अपना Domain Name select कर लेना है जिसे आप blogger में Add करना चाहते है। 

.

फिर आपको Manage DNS के ऊपर click करना है। 


अब  Blogger में domain add करने के लिए आपको ये 4 address Godaddy में add करना होगा। 

216.239.32.21
216.239.34.21
216.239.36.21
216.239.38.21

इसको add करने के लिए ,Process नीचे बताया हुवा है। 

  1. पहला address 216.239.32.21 add करने के लिए आपको Record में Type A के Pencil के ऊपर click करना है। 
  2. फिर आपको Points to में जो code है उसको delete करना है। और उसमे पहला address 216.239.32.21 भरना है। 
  3. और फिर save कर देना है। 
.

Add करने पर यह कुछ इस तरह दिखेगा। 


अब Blogger में Domain Add करने के लिए बचे हुवे 3 address को add करना है , जो की तीनो का process एक ही तरह का है। इसमें मैंने पहला process बता दिया है , आप इसी तरह तीनो address को add कर ले। 

बचे हुवे तीनो address के लिए 3 Type A आपको बनाना है । जिसमे पहला Type A कुछ इस तरह add होगा। 

blogger me domain add karne ke liye code.

जिसके लिए :-

  1. आप Add के ऊपर click करे , एक box open होगी। 
  2. जिसमे Type में A चुने। 
  3. Host में @ लिखें। 
  4. Points to में blogger का दूसरा address 216.239.34.21 लिखें। 
  5. फिर Save कर दें। 

और इसीतरह बचे हुवे 2 address को add करें। 

अब आपको Godaddy के Domain को Blogger से जोड़ने के लिए CNAME में www और ghs.google.com add करना है। 

इसके लिए Record Type में CNAME और Name में www होगा उसको चुने। अब इसके pencil के ऊपर click करें। 
godaddy me cname add kare.


अब एक box open होगी , जिसमे Points to में  ghs.google.com लिखना है। फिर इसको save कर दें। 
अब godaddy में लगभग सारा काम हो चूका है सिर्फ blogger का Name और Destination डालना है। 

उसके लिए इस page को ऐसे ही open रखें। और नए tab में blogger open करे। 


Blogger में domain add करने के लिए अब आपको Blogger को open कर लेना है। 

blogger me custom domain add kare.


फिर Settings >> Custom domain के ऊपर click कर दें। 
Custom domain के ऊपर click करने पर एक page open होगा जो कुछ इस तरह का होगा :-

blogger me domain add karne ke liye name and points to add kare.



यहां पर आपको Godaddy से ख़रीदा हुवा domain को डालना है -www के साथ। 
अब Name और Destination को copy करके (जिसे underline किया हुवा है ) Godaddy में add कर दें। 

जिसके लिए process कुछ इस तरह है :-

वापस उसी Godaddy के page को open करें। 
Add के ऊपर click करें। 
फिर एक page open होगी , जिसमे 
  1. TYPE - CNAME लिखें। 
  2. Host - Blog का Name code डालें ( blogger से copy करके )
  3. Points to - इसमें Destination का code डालें (blogger से copy करके)
  4. TTL - 1 hour चुने। 
  5. फिर Save कर दें। 

अब वापस Blogger में जाये >>> Settings >>> Custom Domain में जाये और उसे Save कर दें। 
उसके नीचे Redirect Domain को On कर दें। 
फिर 24 घंटों के अंदर आपका Domain Blogger में Add हो जायेगा। 

Blogger में Domain Add करने का पूरा process आपने सही किया है कि नहीं उसको check करने के लिए आप ये photo देखें -

godaddy domain blogger me add kare.

आप अपने Godaddy के page से इसे मिला के देखें , और यदि कुछ गलत हुवा हो तो उसे सुधार लें। 

Note :- ये सभी process करने के बाद 24 घंटों के अंदर आपके blogger blog में custom domain Add हो जायेगा। 
यदि आपने Godaddy के अलावे किसी और website से domain ख़रीदा है तो वहाँ भी आप यही process से blogger में domain add कर पाएंगे। 
तो दोस्तों यह थी जानकारी  कि कैसे आप Blogger में Domain Add करते हैं , और इसके क्या -क्या फायदे होते हैं ,मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। 

यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये। 
और इस post को अपने दोस्तों तक जरूर share करें। धन्यवाद। 







Share this

1 टिप्पणी


EmoticonEmoticon