राशन कार्ड क्या होता है और Ration card कैसे apply करें? |

नमस्कार दोस्तों अनेक रूप में आपका स्वागत है। तो आज हम जानने वाले है कि राशन कार्ड के बारे में की राशन कार्ड क्या होता है ? (What is ration card in Hindi ?), राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है ?,  नीला, गुलाबी, पीला, सफेद, लाल राशन कार्ड क्या होता है ?

और एक प्रश्न जो सभी के मनो में रहता है की PHH और AAY राशन कार्ड क्या होता है?(AAY और PHH ration card) और इन सभी राशन कार्ड धारकों को कितने अनाज मिलते है? तो आज मैं आपके इन्ही प्रश्नों का जवाब दूंगा और यह भी बताऊंगा की राशन कार्ड के लिए apply कैसे किया जाता है ?

ration card kya hota hai aur ration card ke liye kaise apply kaise karen?
राशन कार्ड 


इस आर्टिकल में आप जानेंगे -


Ration card क्या होता है ? (What is ration card in hindi)


राज्य सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली अन्य दस्तावेजों में ration card एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जिसके द्वारा राज्य के आर्थिक स्थिति से निम्न वर्ग के लोगो को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के द्वारा सस्ते दामों पर उपयुक्त अनाज उपलब्ध कराया जाता है। और यह ration card एक पहचान पत्र की तरह काम करती है। 

आपने यह तो जान लिया किया कि ration card क्या है ?, लेकिन यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है की ration card कितने प्रकार के होते है ? तो चलिए अब जानते है । 

Ration card कितने प्रकार के होते हैं ?


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली (NFSA - 2013) के तहत मुख्य तौर पर राशन कार्ड दो प्रकार के है इन्ही ration card धारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public distribution system- PDS) के द्वारा सस्ते दामों में अनाज उपलब्ध कराया जाता है। और वो दोनों राशन कार्ड के प्रकार निम्न है- 

1. PHH ration card (PHH ration card क्या होता है ?)


PHH (Priority household) राशन कार्ड जिसे हिंदी में पात्र गृहस्थी ration card भी कहा जाता है। यह राशन कार्ड लाल और गुलाबी रंग का होता है। यह राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति थोड़ी अच्छी है। विभिन्न राज्यों में इस ration card के वितरण के भिन्न-भिन्न criteria है। 

पीएचएच राशन कार्ड धारकों को हर महीने 5 kg अनाज प्रति व्यक्ति दिया जाता है। जिसमे चावल का मूल्य 3 रु प्रति kg, गेहू का मूल्य 2 रु प्रति kg तथा 1 रु प्रति kg मोटे अनाज का वितरण किया जाता है। 

नोट- PHH ration card को Non-priority ration card यानि की गैर प्राथमिकता भी कहा जाता है। 

क से ज्ञ तक की बारहखड़ी को जानने के लिए इसे पढे । 

2. AAY ration card (AAY ration card क्या होता है ?)


AAY (Antyoday ann yojna) राशन कार्ड। अंत्योदय अन्न योजना ration card मुख्यतः पीले रंग का होता है। यह राशन कार्ड राज्य के उन्ही लोगों को दिया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। यानि की जिन लोगों के पास आय का कोई जरिया नहीं है।  (जैसे- बुजुर्ग आदि) हलकी राज्य सरकार द्वारा एएवाय ration card के वितरण के लिए कुछ और भी criteria है। जो अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग है। 

 AAY ration कार्ड धारकों को हर महीने 35 kg अनाज हर परिवारों को दिया जाता है। 

नोट- AAY ration card को priority ration card यानि प्राथमिक का दर्जा दिया जाता है। 

NFSA के लागू होने से पहले TPDS (लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली- Targeted Public Distribution System) के तहत अनाज का वितरण किया जाता था। तब ration card मुख्यतः तीन प्रकार के थे जो इस प्रकार है -

1.  BPL (BPL ration card क्या है ?)


BPL (Below Poverty Line) यानि की गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को यह राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। इस ration card का रंग लाल और गुलाबी होता है । राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कीये पैमाने के आधार पर ही गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों का पहचान किया जाता है । 

BPL ration card धारकों को 25-35 kg अनाज दिया जाता है।

2. APL (APL ration card क्या होता है ?)


APL (Above Poverty Line) यानि की गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को यह राशन कार्ड दिया जाता है। इस ration card का रंग नीला होता है। यह राशन कार्ड भी राज्य द्वारा निर्धारित किए गए पैमाने के आधार पर ही गरीबी रेखा से ऊपर वाले लोगों को पहचाना जाता है और उन्हे यह राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। 

APL ration card धारकों को 10-15 kg अनाज दिया जाता है। 

3. AY (AY ration card kya है ?)


AY यानि की अन्नपूर्णा योजना। यह AY ration card उन गरीब बुजुर्गों को दिया जाता है जिनकी उम्र 65 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है। 

AY ration card धारकों को 10 kg अनाज प्रति महीने PDS द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। 

NOTE:- ज्यादातर राज्यों में NFSA (National Food Security Act) लागू हो चुकी है और जिन राज्यों में यह प्रक्रिया में है वहाँ TPDS (Targeted Public Distribution System) के द्वारा ही लोगों को अनाज उपलब्ध कराया जाता है। 

ऊपर दिए गए राशन कार्ड की सूची के अलावा कुछ और राशन कार्ड जैसे सफेद राशन कार्ड भी होते है तो चलिए इसके बारे में भी जान लेते है । 

सफ़ेद ration card क्या होता है ? (what is white ration card in hindi ?)


सफ़ेद ration card उन्ही लोगों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर (APL) है। और जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से ऊपर है। तथा जिनके परिवार में किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन है और 4 हेक्टेर या उससे अधिक सिंचित भूमि भी है। यह safed ration card एक प्रूफ के तरह होता है की आप भारत के नागरिक हो। 

राशन कार्ड के उपयोग क्या-क्या है ? 


राशन कार्ड के प्रकार को तो हमने जान लिया तो चलिए अब यह जानते है की राशन कार्ड के उपयोग क्या है ? और यदि हमारे पास ration card है तो उसका उपयोग हम कहाँ-कहाँ कर सकते हैं चलिए उसे भी जान लेते है -
  • राशन कार्ड एक प्रूफ होता है की हम भारतीय है। 
  • यदि आप voter id कार्ड बनवाने जा रहे है तो वहाँ ration card की जरूरत पड़ सकती है। 
  • LPG कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ration कार्ड की जरूरत पड़ती है। 
  • PAN Card के validation के लिए ration card का भी उपयोग किया जा सकता है। 
  • राशन कार्ड को अपनी पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के रूप में उपयोग कर SIM 
    Card, Telephone connection आदि लेने के लिए किया जा सकता है। 
 ऊपर दिए गए उपयोगों के अलावा राशन कार्ड के और भी कई सारे उपयोग है। जो हमारे लिए लिए बहुत जरूरी है। 

Ration card कैसे बनाए ? (How to apply for ration card in hindi ?) 


राशन कार्ड बनाने के लिए हमे कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जो हमारे पास होना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते है-

राशन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 


जैसा की आप सभी को पता है की राशन कार्ड को परिवार के मुखिया के नाम के आधार पर ही बनाया जाता है। जिसमे परिवार के सभी सदस्यों के नाम सम्मिलित होते है। तो चलिए अब जानते है की राशन कार्ड को बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में-
  • परिवार के महिला मुखिया की 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी 
  • वोटर-आयडी का फोटो कॉपी 
  • परिवार के मुखिया की बैंक passbook का फोटो कॉपी 
  • आय प्रमाणपत्र
नोट- कुछ-कुछ राज्यों में महिला मुखिया के फोटो के अलावा परिवार के सभी सदस्यों की भी फोटो की भी आवश्यकता होती है। 

यदि आपने ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों को एकत्रित कर लिया है तो अब आप ration card के लिए apply कर सकते है। ration card के लिए apply करने के लिए दो तरीके है- एक ऑफलाइन और दूसरा अनलाइन। 

जैसा की मैंने आपको शुरुआत में ही बताया की राशन कार्ड अब मुख्यतः दो प्रकार के है- AAY ration card और PHH ration card । AAY ration card वो ही अप्लाइ कर सकते है जिनके पास कोई रोजगार नहीं है और जिनकी वार्षिक आय लगभग 20 हजार है । और PHH ration card वो ही अप्लाइ कर सकते है जिनकी वार्षिक आय 20 हजार से अधिक और 1 लाख रु से कम है। 

नोट- हर राज्यों में इन दोनों ration कार्ड को अप्लाइ करने के criteria अलग-अलग है । 

Ration card को offline कैसे apply करे? (How to apply ration card offline ?)


Offline ration card apply करने के लिए नीचे दिए इन स्टेप्स को फॉलो करे- 
  • Ration card को offline apply करने के लिए आपको एक form fill up करना होगा । और यह form आपको आपके ब्लॉक (प्रखण्ड) में मिल जाएगा। और यदि आप चाहते है कि online इस form को प्राप्त करना तो आपको अपने राज्य के official राशन वितरण वाले website पर जाना होगा। जहाँ से आप यह form अनलाइन प्राप्त कर सकते है। 
  • Form को प्राप्त कर लेने के बाद उसमे पूछे गए information को fill up कर दे। 
  • Form को fill up करने के बाद उसकी बारीकी से एक बार जांच कर ले ताकि गलती होने की कोई गुंजाइश न हो। क्योंकि एक बार कुछ गलत information fill up हो जाने के बाद उसे सुधारना एक अलग सर-दर्द बन जाता है। 
  • अब आप उस form को अपने ration card dealer (कोटेदार) को या food inspector को जमा कर दे। 
यह प्रक्रिया को कर लेने के बाद आप इंतजार करे अपने ration card के बन जाने की। क्योंकि ration card को बनने में अब ज्यादा समय नहीं लगता है। 

Ration card को online कैसे apply करे? (How to apply ration card online ?)


यदि आप चाहते है घर बैठे अपने ration card को बनाना तो आप ration card को online ही apply कर सकते है। Online ration card apply करना थोड़ा आसान हो जाता है क्योंकि इसके लिए आपको physically कही भाग-दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है तो चलिए अब जानते है की online ration card kaise apply karen ?

Online ration card apply करने के लिए दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करे -
  • सबसे पहले आप अपने राज्य के official राशन वितरण वाले website पर जाए। 
  • वेबसाईट पर जाने के बाद सबसे पहले आप उसमे यह देखे की apply for a ration card का option कहाँ है 
  • जब आपको यह मील जाए तो आप उस पर क्लिक करे और और वहाँ जाने के बाद अपने जिले को select करे 
  • जिले को सिलेक्ट करने के बाद आप एक फॉर्म पर land कर जायेंगे जहाँ आपको अपने information जैसे- आधार कार्ड, passport size photo, block (प्रखंड), परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी आदि को fill करना है। 
  • यह सभी कुछ करने के बाद आपको अपने ration card को प्रिन्ट कर लेना है। 
  • और उसका एक फोटो कॉपी निकाल कर रख लेना है । 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)


Q: Offline ration card apply करने के बाद कितने दिनों में बनता है ? 

उत्तर: यदि आपने ration card को offline apply किया है तो आपका ration card लगभग 15-30 में बन कर आपके पास पँहुच जाएगा। 

Q: Ration card online apply करने के बाद कितने दिनों में बनता है ?

उत्तर: यदि ration card को online apply किया जाता है तब भी राशन कार्ड बनने में 10-15 दिनों का समय लग ही जाता है। क्योंकि कुछ लंबी प्रक्रियाएं होती है जिनमे इतना व्यक्त लग जाता है। 

Q: हमे ration card online apply करना चाहिए या offline?

उत्तर: यह तो totally आपके ऊपर depend करता है की आप राशन कार्ड कैसे अप्लाइ करना चाहते है यदि आप चाहते है घर बैठे अप्लाइ करना तो बेशक आप online ही apply करे क्योंकि इसमे आपको कोई भाग-दौड़ करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। 


इसे भी पढे-
मुझे पूरी उम्मीद है की आपको यह अच्छी तरह से समझ आ गया होगा की Ration card क्या होता है ? और Ration card को online या offline कैसे apply किया जाता है ? यदि आपको अभी भी कोई प्रश्न है कमेन्ट बोक्स में बेझिझक अपने प्रश्न को पूछे और हां आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करे।  
धन्यवाद !

Share this


EmoticonEmoticon