SBI Recurring Deposit (RD) क्या है?


नमस्कार दोस्तों आपका  anekroop में स्वागत है। आज हम जानेंगे RD यानि Recurring Deposit के बारे में। ये Recurring Deposit क्या है ? कैसे काम करती है ? Recurring Deposit के features क्या है ? Recurring Deposit में  interest rate कितना है ? Recurring Deposit के क्या- क्या फायदे है। और भी बोहोत कुछ SBI के Recurring Deposit  के बारे में।

sbi recurring deposit
sbi recurring deposit
.



SBI Recurring Deposit क्या है ?

यह एक SBI के द्वारा चलाई गयी सुविधा है , जिससे की आप हरेक महीने या एक बार में किसी निश्चित समय के लिए  पैसे जमा करते है और बैंक समय पूरा होने पर आपको interest के साथ पैसे वापस देती है।


SBI Recurring Deposit के नियम (Features )


  • आप महीने में कम से कम Rs . 100 से शुरुवात  कर सकते हैं। 
  • आप इसमें कम से कम 1 साल तक ,और ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक जमा कर सकते हैं। 
  • यदि आपको इसके दौरान पैसों की जरूरत होती है ,तो आप इन पैसों का 90 % तक का loan ले सकते हैं। 
  • यदि आप समय से पहले अपना पैसा निकालना चाहते है ,तो भी आप निकाल सकते हैं। जिस समय आप पैसे निकालेंगे ,उस समय तक का interest rate आपको जोड़कर दे दिया जायेगा। 
  • आप इसमें Nomination भी add कर सकते हैं। और अलग से यदि passbook लेना चाहते है तो वह भी ले सकते हैं। 


SBI Recurring Deposit Interest Rate 

यह जानना आपके लिए बोहोत जरूरी है , की Recurring Deposit आपको कितना interest देती है।

इसका interest rate TDR/STDR पर निर्भर करता है।
TDR= Term Deposit . यदि आप हरेक महीने Rs. 100 जमा करते हैं 1 साल तक। तो इसका interest rate होता है 6.40% . (Present day के अनुसार )
और यदि आप Rs. 100 , 2 साल तक जमा करते हैं ,तो इसका interest rate 6.60% होता है। (Present day के अनुसार )
तो इसका interest rate समय पर depend करता है कि आप कितने लम्बे समय तक पैसे जमा करते हैं।

STDR = Special Term Deposit . इस deposit की शुरुवात  Rs . 1000 से होती है और कम से कम 7 साल तक आपको पैसे जमा करना होता है, और ज्यादा से ज्यादा 10 साल तक।

Note - याद रखे की यह interest rate हमेषा घटते - बढ़ते रहती है।

Ye bhi jane:-


Recurring Deposit में लगातार पैसे जमा नहीं करने पर क्या होगा ?

यदि आप किसी महीने , किसी कारन वश पैसे नहीं जमा कर पाते है ,या आपके account में पैसे नहीं रहते है , तो आपसे प्रति 100 रुपये के दर से 1.5 रुपये काटे जायेंगे।
यानि यदि आप महीने में लगातार 100 रुपये जमा कर रहे है और किसी महीने जमा नहीं कर पाए तो आपसे fine के रूप में 1.5 रुपये लिए जायेंगे। (5 साल के कम के term  में )

5 साल से ज्यादा के term पर 2 रुपये प्रति 100 रुपये के दर से काटे जायेंगे।

Recurring Deposit के फायदे। 

  • हरेक कोई चाहता  है कि  मेरे पास जमा किया हुवा पैसा हो ,जो मुझे बुरे वक़्त में काम दे। 
  • और यह deposit आपको मौका देती है कि आप अपने जमा किये हुए पैसों से भी पैसा कमा सकते हैं। 
  • इससे आपके पैसे सिर्फ जमा नहीं होंगे बल्कि बढ़ेंगे भी। 
  • इसमें आपको किसी भी तरह का कोई risk नहीं है। सिर्फ फायदा ही फायदा है। 
  • कोई डर नहीं है कि मेरा पैसा डूब जायेगा ,या पैसा late से मिलेगा ,या मेरा पैसा फंस गया है। इत्यादि। 
  • कोई चिंता नहीं ,आप अपना पैसा जब चाहें तब निकाल सकते हैं और अपने पैसों से पैसा बना सकते हैं। 




Ye bhi jane:-

Share this

1 टिप्पणी


EmoticonEmoticon