NEFT Ka Form Kaise Bhare


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि NEFT का फॉर्म कैसे भरते हैं। NEFT क्या होता है और NEFT से पैसे कैसे  transfer करते हैं। NEFT से जुडी हम सभी जानकारी को आज जानेंगे जिससे की आपको मदद मिल सके। 

neft form bhare.

NEFT क्या होता है ?

NEFT का full form होता है :- National Electronic Funds Transfer 

इसका मतलब electronic के माध्यम से पैसे को भेजना होता है।

 NEFT के द्वारा हम  एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे भेजते है। जैसे :- आपका खाता SBI में है और आप PNB में पैसे भेजना चाहते हैं तो आप NEFT की मदद से पैसे भेज सकते हैं। 

NEFT के द्वारा आप आधे घंटे में पैसे भेज सकते हैं और इसको भेजने में भी कम पैसे कटते हैं। 

NEFT Charges :-

10001 to 1 lac = Rs 4 + GST 

1 Lac to 2 lac = Rs 12 + GST 

2 lac से ज्यादा = Rs 20 + GST 

Note :- ये सभी charges तभी आपको देना होता है जब आप (offline ) यानि फॉर्म भरकर NEFT करते हैं। जब आप (online ) यानि इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा NEFT से पैसे भेजते हैं तब आपसे किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाता है। 

NEFT का फॉर्म कैसे भरे 

neft ka form.


NEFT का फॉर्म आपको कुछ इस तरह का दिखेगा। और इसको भरने के बाद फॉर्म कुछ इस तरह दिखेगा जिसे आप निचे photo में देख सकते हैं। 

neft ka form kaise bhare.

अब चलिए जानते हैं कि NEFT का फॉर्म कैसे भरे -

neft fill up form.

  1. सबसे पहले आपको NEFT के ऊपर टिक करना होगा। 
  2. फिर आपको branch लिखना होगा। 
  3. फिर date देना होगा। 
  4. फिर अपने ब्रांच का कोड देना होगा। 
  5. फिर आप कितने पैसे भेज रहे हैं उसको नंबर में और शब्दों में लिखे। 
  6. फिर अपना अकाउंट नम्बर दें। 
  7. फिर अपने चेक का नम्बर लिखे। यदि आप चेक के द्वारा neft करना चाहते हैं तब। 
  8. फिर डेट दें। 
  9. जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसका नाम लिखे। 
  10. फिर जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसके बैंक का नाम और ब्रांच का नाम लिखे। 
  11. फिर उसका IFSC कोड लिखे। 
  12. जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसका अकाउंट नंबर लिखे। 
  13. फिर जितने पैसे भेज रहे हैं उसको words में यानि शब्दों में लिखे। 
  14. फिर नंबर में पैसे को लिखे। 
  15. फिर charges लिखे ( कितना charge लगेगा उसे आप ब्रांच मैनेजर से पूछ सकते हैं )
  16. फिर पैसे और चार्जेज को जोड़कर लिखें। 
  17. फिर अपना नाम लिखे 
  18. अपना एड्रेस (पता ) लिखे। 
  19. अपना मोबाइल नम्बर दें। 
  20. फॉर्म जमा करने पर एक UTR  no  आपको दिया जायेगा उसे आप संभाल कर रखे , यदि कोई गड़बड़ी होती है तो उस UTR no से आप अपने पैसे वापस ला सकते हैं। 
  21. अपना sign करें। 
अब लेफ्ट साइड के फॉर्म को आपको कुछ इस तरह से भरना है। 


22 . सबसे पहले अपने ब्रांच का नाम लिखे। 
23 . फिर date लिखे। 
24 . फिर जितने पैसे भेज रहे हैं उसको लिखे। 
25 . फिर आप अपना नाम लिखे। 
26. फिर चेक का नम्बर लिखे। 
27 . फिर जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसका नाम लिखे। 
28 . जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसका अकाउंट नंबर लिखे। 
29 . जिस ब्रांच में आप पैसे भेज रहे हैं उसका IFSC कोड लिखे। 
30 . जिस ब्रांच में आप पैसे भेज रहे हैं उसके बैंक का नाम और ब्रांच का नाम लिखे। 
31 . फिर जितना पैसा भेज रहे हैं उसको लिखे। 
32 . चार्जेज कितना लग रहा है उसको लिखे। 
33. फिर पैसे और चार्जेज को जोड़कर लिखे। 
34 . फिर पैसे को शब्दों में लिखे। 

UTR नम्बर आपको बैंक के द्वारा दिया जायेगा उसे आप अच्छे से रखे जबतक की पैसे पहुँच ना जाये। 

तो दोस्तों इस तरह आप neft का फॉर्म भर सकते हैं। neft का फॉर्म भरना काफी आसान था। जिसे आज हमलोगों ने जाना। कल फिर किसी विषय पर हम बात करेंगे , तबतक के लिए धन्यवाद। 

ये भी जाने :-

Share this


EmoticonEmoticon