Krishna (काला या आकर्षण) Meaning in Hindi


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम बात करेंगे कृष्ण के बारे में। भारत में तो सभी लोग कृष्ण के बारे में जानते है लेकिन उनमे भी बोहोत कम ही लोग कृष्ण के मतलब या कहे उनके meaning के बारे में जानते है। तो आज हम कृष्ण के meaning के साथ -साथ उनके नाम के रहस्य के बारे में भी जानेंगे।
उसके लिए आप इस post को जरूर अंत तक पढ़े।

Krishna = काला Meaning in हिंदी।

Krishna का मतलब काला , संस्कृत में होता है। यदि आप संस्कृत के लिए krishna का meaning जानना चाहते है तो उसका meaning काला होता है।
जैसे - काकः कृष्ण = यानि कौवा काला है।

तो संस्कृत भाषा में कृष्ण का मतलब काला होता है और ये संस्कृत के शब्द है।

शास्त्रों से मेल - शास्त्रों की अगर आप बात करे तो , उसमे भी कृष्ण को काला ही दिखाया गया है। जिसके ऊपर एक गाना भी बना है - यशोमति मइया से बोले नंदलाला राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला।

अब काले शब्द से ये मतलब नहीं कि उनका काम काला है - उनका अर्थ यह है कि वह बाहर से काले है यानि उनका शरीर काला है लेकिन उनका ह्रदय गोरा है। इसीलिए उनको श्याम सुन्दर भी कहा जाता है।

krishna meaning in hindi
krishna meaning in hindi
.
Krishna = आकर्षण Meaning in हिंदी।

कृष्ण का मतलब आकर्षण , हिंदी में होता है। जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षण करता है तो उसे हम कृष्ण कहते है। जिसके लिए शास्त्रों में बताया जाता है कि कृष्ण मुरली बजाते है और सारी गोपियाँ भागी चली आती है।

आकर्षण शब्द को यदि आप समझे तो उसके कई ओर अर्थ निकलते है - जैसे खिंचाव , attraction , लगाव ,तेज़ इत्यादि। एक आकर्षण होता है देह का और एक आकर्षण होता है संस्कार का।

तो कृष्ण में संस्कारों के आकर्षण थे। इसीलिए उन्हें 16 कला सम्पूर्ण बताया गया है। उनकी आत्मा संस्कारों से भरी -पूरी है। तो लोग उनके संस्कारों से आकर्षित होते थे। देह से नहीं और इसलिए भी वे श्यामसुंदर है।

जो लोग उनकी मूर्ति को सामने रखके कहते है कि हमें ऐसा ही जीवन साथी चाहिए , या जो लोग कृष्ण की अत्यधिक पूजा करते है तो उन्हें यह समझ करके पूजा करनी चाहिए कि हमें भी कृष्ण के जैसे संस्कार को धारण करना चाहिए ,उनके बताये गए मूल्यों पर चलना चाहिए और देह कैसा भी हो हमें उसके ऊपर जाकर अपनी अंतरात्मा की सुंदरता को देखना चाहिए। तभी हम अपनी जीवन में अच्छे जीवन साथी चुन पाएंगे और तभी हम पूजा के असल हक़दार बनेंगे।


निष्कर्ष - कृष्ण का नाम काला या आकर्षण।



कृष्ण काला है फिर भी आकर्षण करने योग्य है। आपने भी अपनी ज़िन्दगी में बोहोत लोगों को देखा होगा कि उनका शरीर काला है फिर भी उनसे एक तेज़ निकलती है। वो बोलने में , पढ़ने में , अपने काम में बोहोत माहिर होते है। तो ऐसे ही लोगों को आप कृष्ण कह सकते है।

यहां पर नाम की बात हो रही है इसकी तुलना देवी-देवता से नहीं की जा रही है। सिर्फ कृष्ण नाम के अर्थ को अच्छे से समझा जा रहा है। तो आपके घर में भी कोई बच्चा काला और बड़ा संस्कारी ,धारणाओं वाला हो तो उसका नाम कृष्ण जरूर रखे।

तो दोस्तों यह थी जानकारी Krishna के Meaning के बारे में। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर मदद करेगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये।
आप इसे भी जरूर पढ़े।


और इस post को अपने दोस्तों तक share करे यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी।
धन्यवाद।

Share this


EmoticonEmoticon