Life Certificate Jama Kare-Pention Renewal Kare


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम बात करेंगे Pention के बारे में। Life Certificate जमा करने के बारे में और यह भी जानेंगे कि घर बैठे हम कैसे अपना life certificate जमा कर सकते हैं और बैंक में जाके भी कैसे life certificate जमा करते हैं ? इसके लिए हमें किन-किन चीजों की जरूरत होती है और ये हमें कहाँ से मिलेगी ये भी जानेंगे।
                                                    तो समय को ना बरबाद करते हुए चलिए हम जानते है Pention Renewal के बारे में।

life certificate jama kare
life certificate jama kare
.
Pention Renewal क्या है ?

यदि आप अपना retirement ले चुके हैं और आपको पेंशन मिलता है तो सरकार के निर्देशानुसार हरेक साल आपको अपना life certificate जमा कराना होगा।
इसका मतलब है कि आप जीवित है इसका प्रमाण आपको हरेक साल देना होगा। इसे ही हम life certificate कहते हैं। और इसके बाद फिर आपको पेंशन मिलना चालू हो जाता है जिसे pention renewal कहते हैं।

Life Certificate कैसे जमा करे ?

आप अपना life certificate घर बैठे या फिर अपने बैंक में जाकर भी जमा कर सकते हैं।
यदि आप घर बैठे अपना life certificate जमा करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको biometric fingerprint scanner खरीदना होगा जिससे की आप घर में ही अंगूठा देकर online ही अपने जीवन का प्रमाण दे पाएंगे।

और यदि आप बैंक में जाकर अपना life certificate जमा करना चाहते हैं तो वो भी आप कर सकते हैं उसके लिए आपको
life certificate का ज़ेरोक्स  ,
1 passport size photo ,
आधार कार्ड का ज़ेरोक्स
और life certificate का फॉर्म जो आपको बैंक से मिल जाएगी।

अब इसको जमा करने पर तुरंत ही आपका pention renewal हो जाता है।

Ye Bhi Jane :-


घर बैठे online life certificate कैसे जमा करें ?

सबसे पहले आप इस website में जाइये jeevanpramaan.gov.in
फिर यहाँ से आप life certificate का मोबाइल App download कर लें। आप कंप्यूटर के लिए software भी download कर सकते हैं। इसके लिए आपसे email माँगा जायेगा।
इसके बाद आपको RD service download करना है , ये आपके अंगूठे के निसान को लेने के लिए होती है।


  • इनको डाउनलोड करने के बाद आपको अब  App को फिर से खोलना है। 
  • इसमें सबसे पहले आपको Registration करना है। जिसके लिए आपको अपना email , आधार कार्ड नंबर और मोबाइल का नंबर देना होता है।
  •  दिए गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगा , उसको डालने के बाद आपको अपना नाम लिखना है। 
  • फिर अपना biometric fingerprint (otg cable ) के मदद से मोबाइल से connect कर ले। आप इसे पहले भी connect करके रख सकते हैं। 
  • इसमें आपको अपना अंगूठा देकर registration को पूरा करना होता है। 

(Registration आपको सिर्फ एक बार ही करना होता है। )



  • Registration हो जाने के बाद अब life certificate जमा करने की प्रक्रिया start होती है। 
  • उसके लिए pentioner का मोबाइल नंबर ,आधार कार्ड का नंबर और चाहे तो email भी दे सकते हैं। 
  • इसके बाद एक OTP आपके दिए मोबाइल नंबर पर आएगा। उसको देने के बाद अब आपको life certificate form भरना है।  जिसके लिए PPO Number , Bank Account No, जैसी जानकारियों को भरना होता है। 
  • इसके बाद biometric scanner पे अपनी उंगली रखकर प्रक्रिया को पूरा करना होता है। यदि उंगली की निसान match नहीं हो पा रही है तो आप अपने आँखों को भी scan कर सकते हैं। 


और बस हो गया आपका life certificate जमा वो भी घर बैठे।
यदि आपके पास biometric scanner और otg cable नहीं है तो इसे आप amazon से खरीद सकते हैं। जिसका लिंक मैंने निचे दे दिया है। इसकी कीमत 2 से 3 हज़ार से बीच में होती है।



Note :- 
Life Certificate हरेक साल नवंबर के महीने में जमा किया जाता है।
online life certificate जमा करने के लिए आधार कार्ड बैंक account से लिंक होना जरूरी है।
बैंक में जाकर जमा करने के लिए life certificate फॉर्म की जरूरत होती है जो आपको बैंक से मिल जाएगी। आप इसे नीचे से भी देख सकते है। इसका लिंक मैंने नीचे दे दिया है।
Life Certificate Form

तो दोस्तों यह थी जानकारी कि online और बैंक द्वारा आप life certificate जमा करके अपना pention कैसे renewal करते हैं। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके बताये।


और इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक जरूर शेयर करें।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस पोस्ट को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद।



Share this


EmoticonEmoticon