1 Din Ki Chutti Ke Liye Application


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि 1 दिन की छुट्टी के लिए Application कैसे लिखते हैं ? आप स्कूल से  ,office से  ,या अपने दफ्तर से एक दिन की छुट्टी चाहते हैं , तो ये post सिर्फ आपके लिए है। इस post में मैंने कई situation के ऊपर application लिखा है जो आपको मदद करेगी।

यह 1 दिन की छुट्टी के लिए application हिंदी भाषा में है। यदि आपको English language में application चाहिए तो मैंने पहले से ही लिख दिया है , नीचे उसका link दिया हुवा है :-

1 Day Leave Application in English

1 din ki chutti ke liye application
1 din ki chutti ke liye application
.

छुट्टी के लिए application लिखने पर 2 तरह के situation आते हैं :-
1 . कि आपको आने वाले कल के लिए छुट्टी चाहिए।
2. कि आपने पहले ही absent कर दी है और बाद में application दे रहे हैं।

तो इस post से आपको दोनों situation के ऊपर application मिल जाएगी , उसके लिए आप इस post को अंत तक पढ़े।

Situation -1  आने वाले कल के लिए छुट्टी की Application 

गृहप्रवेश हेतु 1 दिन की छुट्टी के लिए Application 


सेवा में ,                                                                                   
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय ,
डी ० ए ० वी ० पब्लिक स्कूल,
 ( रांची )
विषय :- नए घर की पूजा (गृहप्रवेश ) हेतु ।
महोदय ,
              सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय का 10वी कक्षा का विद्यार्थी हूँ। मेरे मामाजी ने नया घर जमशेदपुर में बनाया है जिसकी गृहप्रवेश की पूजा कल रखी गई है। सभी परिवार वालों के कहने पर मुझे भी जाना होगा। इसीलिए मैं कल 29 /03 /2020 को विद्यालय में उपस्थित नहीं रह सकूंगा।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मुझे 1 दिन कि छुट्टी देने की कृपया प्रदान करें। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।

 आपका विश्वासी छात्र।
  नाम -
  कक्षा -
 अनुक्रमांक -
  दिनांक -

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते है।

ghar ki puja hetu 1 din ki chutti ke liye application
ghar ki puja hetu 1 din ki chutti ke liye application
.



जन्मदिन की तैयारी हेतु 1 दिन की छुट्टी के लिए आवेदन पत्र। 


सेवा में ,                                                                                   
श्रीमान मैनेजर साहब ,
भेल कम्पनी , (मध्य प्रदेश )
विषय :- अपने बेटे के जन्मदिन की तैयारी हेतु ।
महोदय ,
              सविनय निवेदन है कि मैं रविश कुमार आपके कम्पनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर  हूँ। कल मेरे बेटे का जन्मदिन है और इस दिन को हम सभी परिवार के लोग बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। घर के सभी सम्बन्धी को मैंने इस बार आमंत्रित किया है और इसकी तैयारी में मुझे सारा दिन का समय लग जायेगा। इसीलिए मुझे कल 29 /03 /2020  को कम्पनी से 1 दिन की छुट्टी चाहिए।
अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे इस 1 दिन की छुट्टी को मंजूरी दें। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।

 आपका विश्वासी।
 रविश कुमार
जूनियर इंजीनियर।
28 /03 /2020

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते है।

janmdin hone par 1 din ki chutti ke liye application
janmdin hone par 1 din ki chutti ke liye application
.

अपनी माताजी को डॉक्टर के घर ले जाने हेतु 1 दिन की छुट्टी के लिए Application 


सेवा में ,                                                                                   
श्रीमान मैनेजर साहब ,
टिस्को कंपनी , (हैदराबाद  )
विषय :- माताजी को डॉक्टर के घर ले जाने पर 1 दिन की छुट्टी हेतु ।
महोदय ,
              सविनय निवेदन है कि मैं रविश कुमार आपके कम्पनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर  हूँ। मेरी माताजी को कई दिनों से एक्जिमा का रोग सता रहा है और एक्जिमा के इलाज के लिए आयुर्वेद चिकित्सा को ही मैं लाभकारी मानता हूँ। जिसके लिए मुझे कल शहर जाना होगा। इसीलिए मैं कल 29 /03 /2020 को कम्पनी में अनुपस्थित रहूँगा।
अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे इस 1 दिन की छुट्टी को मंजूरी दें। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।

 आपका विश्वासी।
 रविश कुमार
जूनियर इंजीनियर।
28 /03 /2020

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते है।

doctor ke ghar jane hetu 1 din ki chutti ke liye application
doctor ke ghar jane hetu 1 din ki chutti ke liye application
.



अब चलिए बढ़ते हैं अपनी दूसरी situation के तरफ जो है :-
 आपने पहले ही absent कर दी है और बाद में application दे रहे हैं।

अचानक तबियत ख़राब होने पर एक दिन की छुट्टी हेतु आवेदन पत्र। 


सेवा में ,                                                                                   
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय ,
डी ० ए ० वी ० पब्लिक स्कूल,
 ( जमशेदपुर  )
विषय :- अचानक तबियत ख़राब होने पर छुट्टी हेतु ।
महोदय ,
              सविनय निवेदन है कि मैं संजीव कुमार आपके विद्यालय का 10वी कक्षा का विद्यार्थी हूँ। परसों रात जलवायु परिवर्तन के कारन अचानक मेरी तबियत ख़राब हो गयी। अधिक मात्रा में सर्दी और खांसी से मैं बेहाल हो गया था। कल मैंने दवाइयां ली और इसी वजह से मैं कल 29 /03 /2020 को विद्यालय में अनुपस्थित रहा।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरी इस 1 दिन कि छुट्टी को माफ़ कर दें । इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।

 आपका विश्वासी छात्र।
  नाम -
  कक्षा -
 अनुक्रमांक -
  दिनांक -

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते है।

achanak tabiyat kharab hone par ek din ki chutti hetu avedan patra
achanak tabiyat kharab hone par ek din ki chutti hetu avedan patra
.

पाचन क्रिया ख़राब होने पर 1 दिन की छुट्टी के लिए Application 

सेवा में ,                                                                                   
श्रीमान मैनेजर साहब ,
बिरला कम्पनी ,(कलकत्ता )
विषय :- पाचन क्रिया ख़राब होने पर छुट्टी हेतु।
महोदय ,
             सविनय निवेदन है कि मैं अजय कुमार आपके कम्पनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर  हूँ। परसों रात अपने दोस्त की पार्टी में भोजन करने से कल मेरी पाचन क्रिया ख़राब हो गयी। जिसकी वजह से मैं कल दिन भर परेशान रहा। दवाइयां लेने के बाद मुझे कुछ आराम मिली और यही वह कारन है कि मैं कल 29 /03 /2020  को कम्पनी के कार्यालय में अनुपस्थित रहा।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरी 1 दिन की छुट्टी माफ़ कर दे। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।

 आपका सहकर्मी।
  अजय कुमार
जूनियर इंजीनियर।
30 /03 2020

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते है।

pachan kriya kharab hone par 1 din ki chutti ke liye application
pachan kriya kharab hone par 1 din ki chutti ke liye application
.




आप कई और कारणों से भी एक दिन की छुट्टी के लिए application लिख सकते हैं। जो है :-

  • शादी में जाने हेतु एक दिन की छुट्टी के लिए। 
  • अपने बड़े भाई को एयरपोर्ट छोड़ने जाने के लिए एक दिन की छुट्टी देने की कृपया प्रदान करें। 
  • घर के काम को करने के लिए मुझे एक दिन की छुट्टी देने की कृपया प्रदान करें। 
  • घर में मेहमान आने पर मैं कल स्कूल /दफ्तर नहीं आ सका इसीलिए मेरे एक दिन की छुट्टी को माफ़ कर दें। 
  • घर में पूजा होने पर मैं कल नहीं आ पाऊँगा । 
  • मोहल्ले की सुधार हेतु कल मीटिंग रखी गई है इसीलिए मैं कल कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सकूंगा। 
  • बुखार होने पर मैं कल विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सका। 
  • अचानक अत्यधिक बारिश होने पर मैं कल स्कूल /दफ्तर नहीं आ सका। 
  • सरदर्द /पेटदर्द होने पर मैं कल स्कूल में उपस्थित नहीं हो सका। 
  • शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है इसीलिए मैं कल स्कूल /ऑफिस नहीं आ सकूंगा। 
  • घर की पेंटिंग हो रही थी इसीलिए मैं कल विद्यालय में उपस्थित नहीं रह सका। 


ऐसे और भी कई कारन है जिसपर आप एप्लीकेशन लिखकर एक दिन की छुट्टी ले सकते हैं। इसके अलावे यदि आपको किसी और विषय पर application चाहिए तो हमें comment करके जरूर बताये।


और इस post को अपने दोस्तों तक जरूर share करें।
 यदि आपको इस post से मदद मिलती है तो इस website को Subscribe करें।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद।

Share this

1 टिप्पणी


EmoticonEmoticon