पेट्रोल के बढ़ते दाम के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री को पत्र

 

नमस्कार दोस्तों आपका anekroop में स्वागत है। आज हम समाज की समस्या को लेकर एक पत्र लिखेंगे , जो है :- पेट्रोल के बढ़ते दाम के सम्बन्ध में प्रधानमंत्री को पत्र। यह पत्र लिखना जरूरी था , क्योंकि दिन प्रतिदिन पेट्रोल का दाम बढ़ते ही जा रहा है और इसको लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया जा रहा है। 

मैंने यहाँ पर 3 पत्र लिखें है और प्रधानमंत्री के वेबसाइट में जाकर इसे पोस्ट भी किया है , देखते है उनके तरफ से क्या जवाब आता है। आप इन पत्रों को जरूर पढ़ें और इसे अन्य लोगों तक शेयर करें ताकि सरकार पेट्रोल का दाम जल्द से जल्द कम करे। 


pradhanmantri ko patra likhe
pradhanmantri ko patra likhe



1. पेट्रोल के बढ़ते दाम के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र

सेवा में,

 माननीय प्रधानमंत्री महोदय

(  भारत)


 11 -5-2022


 विषय-  पेट्रोल के बढ़ते दाम के संबंध में 

  महाशय,

                 सविनय निवेदन है कि मैं सुमित कुमार एक मध्यमवर्गीय किसान हूं। मेरी आय बहुत ही कम है,  जैसे तैसे घर का गुजारा हो पाता है।मैं बहुत मुश्किल से अपना घर चला पाता हूं और बढ़ते पेट्रोल के दाम के कारण मेरा घर चलाना और भी मुश्किल होता जा रहा है। पेट्रोल के दाम बढ़ने से सभी वस्तुओं के दाम में इजाफा हुआ है,  राशन की कीमतें आसमान छू रही है ऐसे में मध्यमवर्गीय लोगों  के लिए घर चलाना अत्यधिक मुश्किल होते जा रहा है।


 मैं यह पत्र सभी मध्यमवर्गीय लोगों को ध्यान में रखकर लिख रहा हूं और आपको सूचित करना चाहता हूं कि जल्द से जल्द पेट्रोल के दाम को कम करें नहीं तो हमारा  जीना और भी मुश्किल हो जाएगा। आशा करता हूं कि आप हमारे मजबूरी को समझेंगे और पेट्रोल का दाम जल्द से जल्द कम करेंगे।


आपका विश्वासी

 सुमित कुमार

 झारखंड


आप इस पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं



petrol ke badhte daam ke sambandh me pradhanmantri ko patra
petrol ke badhte daam ke sambandh me
pradhanmantri ko patra

.

ये भी जाने :-

2. पेट्रोल पर जीएसटी लगाने के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र

सेवा में,

 माननीय प्रधानमंत्री महोदय

(  भारत)


 11 -5-2022


 विषय- पेट्रोल पर जीएसटी लगाने के संबंध में

  महाशय,

                 सविनय निवेदन है कि मैं सुमित कुमार एक पत्रकार हूं  और मेरी आर्थिक स्थिति बहुत ही नाजुक है। जैसे तैसे मेरा घर का गुजारा चलता है। बढ़ते पेट्रोल के दामों से सभी भारतवासी आज परेशान है। राशन का दाम आसमान छू रहा है ,साथ में साग सब्जियां भी बहुत किफायती मिल रही है। ऐसा ही हाल रहा तो कुछ ही दिनों में लोग सड़कों पर आ जाएंगे और इसके जिम्मेदार केवल आप होंगे ।


 इसीलिए हम सभी मध्यमवर्गीय नागरिक आपसे निवेदन करते हैं कि पेट्रोल में भी जीएसटी लगाया जाए जिससे कि पेट्रोल का दाम कम हो सके और लोग आसानी से कम खर्च में अपना घर चला सके। आशा करता हूं कि आप नागरिकों की मजबूरी को समझेंगे और पेट्रोल में भी जीएसटी लगाएंगे।


 सधन्यवाद।

 आम नागरिक सुमित कुमार


आप इस पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं :-


petrol par gst lagane ke sambandh me pradhanmantri ko patra
petrol par gst lagane ke sambandh me
 pradhanmantri ko patra
.


3. भारतीय पेट्रोल के दाम बढ़ने के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र

                

सेवा में,

 माननीय प्रधानमंत्री महोदय

(  भारत)


 11 -5-2022


 विषय- भारतीय पेट्रोल के दाम बढ़ने के संबंध में

  महाशय,

                 सविनय निवेदन है कि मैं सुमित कुमार एक भारतीय होने के नाते यह जानना चाहता हूं कि भारत में पेट्रोल का दाम इतना क्यों बढ़ते जा रहा है जबकि  भारत जिन देशों को पेट्रोल देता है वहां पर पेट्रोल का दाम कम है और भारत में पेट्रोल का दाम ज्यादा है। पेट्रोल का दाम बढ़ने से भारत की अर्थव्यवस्था बहुत ही खराब होते जा  रही है । लेकिन अभी तक सरकार के तरफ से कोई भी  सही जवाब नहीं आया है,  यही हाल डीजल को लेकर भी है। पेट्रोल और डीजल का दाम पिछले 1 साल में लगभग 30 से 40 परसेंट बढ़ चुका है। इससे आम लोगों को तो दिक्कत हो ही रही है साथ ही साथ अब इसका  प्रभाव पूंजीवादी लोगों पर भी पड़ रही है।


 सरकार पेट्रोल का दाम कम करने के लिए क्या कर रही है ?  यह सभी लोग जानना चाह रहे हैं। या तो सरकार पेट्रोल पर जीएसटी लगाएं या जल्द से जल्द पेट्रोल का दाम कम करें अन्यथा गरीबी और बेरोजगारी के चपेट में हम पहले से ही थे अब भुखमरी के भी चपेट में आ जाएंगे।


 आशा करता हूं कि सरकार इस विषय पर ध्यान देगी और पेट्रोल का दाम जल्द से जल्द कम करेगी।

 सधन्यवाद

 सुमित कुमार आम नागरिक। 


आप इस पत्र को डाउनलोड भी कर सकते हैं :-


bharat me petrol ka daam badhne par pradhanmantri ko patra
bharat me petrol ka daam badhne par
 pradhanmantri ko patra

.

तो दोस्तों यह थी प्रधानमंत्री को पत्र , पेट्रोल के बढ़ते दाम के सम्बन्ध में। मुझे उम्मीद है की आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। यदि आप भी प्रधानमंत्री को पत्र भेजना चाहते हैं तो भेज सकते हैं :- उसके लिए इस पोस्ट को देखें :- प्रधानमंत्री को पत्र कैसे भेजें


ये भी जाने :-

  1. मोबाइल चोरी होने पर आवेदन पत्र
  2. एसपी को एप्लीकेशन कैसे लिखे
  3. डीएसपी को पत्र कैसे लिखे
  4. मोहल्ले की सफाई हेतु -नगर निगम को पत्र


Share this


EmoticonEmoticon