Gram Panchayat Adhikari Ko Application Kaise Likhe


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि ग्राम पंचायत अधिकारी को Application कैसे लिखते हैं। यदि आप गांव में रहते हैं और कभी ग्राम के पंचायत को application लिखनी पड़ती है तो ये post आपको हमेशा मदद करेगी। हम आपको एक उदाहरण देकर के बताएँगे जिससे की आपको अच्छे से समझ में आ जायेगा। तो चलिए हम जानते हैं कि ग्राम पंचायत अधिकारी को application कैसे लिखते हैं ?



ग्राम पंचायत के बारे में जरूरी जानकारी। 

ग्राम पंचायत को application लिखने से पहले हमें ग्राम पंचायत के बारे में जान लेना चाहिए कि ग्राम पंचायत के क्या-क्या कार्य हैं ? और ग्राम पंचायत हमें कैसे मदद करती है।

ग्राम पंचायत यानि गांव का पंचायत - जब कभी भी कोई परेशानी होती है गांव के लोगों को तो वे अपने गांव के पंचायत में जाती है। पंचायत उसकी परेशानी को दूर करने की कोशिश करती है। गांव के पंचायत का प्रमुख ग्राम प्रधान (मुखिया ) होता है। जिसे लोग vote देकर चुनते हैं। एक मुखिया का कार्यकाल 5 सालों का होता है।

पंचायत - गांव में किसी भी समस्या को दूर करने के लिए लोग पंचेति बिठाते हैं जिसमे गांव के मुख्य 5 लोग आते हैं और उनकी समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं। पंचेति में ग्राम प्रधान (मुखिया ) और उस गांव के प्रमुख लोग जैसे पंडित , जमीनदार , ठाकुर जैसे लोग सामिल हो सकते हैं।

आजकल लोग पंचेति में मुखिया के साथ अपने परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों को रखते है। आजकल लोग अपने घर की बातों में औरों को शामिल नहीं करना चाहते है तो वे आपस में ही समझौता कर लेते हैं।

तो इस तरह ग्राम पंचायत काम करती है।

gram panchayat ko application kaise likhe
gram panchayat ko application kaise likhe


ग्राम पंचायत को दी जाने वाली कार्य क्या-क्या हैं ?


ग्राम पंचायत को गांव के विकाश के लिए funds (पैसे ) आते हैं जिसे गांव के मुखिया को दिया जाता है। ये पैसे कितने होते हैं ये राज्य सरकार तय करती है। कभी -कभी जब राज्य सरकार नई योजना बनाती है तो उसे लागु करने के लिए भी वे ग्राम पंचायत की मदद लेती है और ग्राम पंचायत उस योजना को गांव तक पहुंचाती है।

इसमें से मैं कुछ का नाम बता रहा हूँ जो ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है और आप इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत को application लिख सकते हैं।

गांव में विद्यालय निर्मित हेतु या विद्यालय की सुधार हेतु।
गांव में चिकित्सा का सुधार हेतु आवेदन।
गांव में सरकारी अस्पताल की मरम्मत हेतु ग्राम पंचायत को पत्र।
गांव में सड़क की मरम्मत हेतु ग्राम पंचायत को आवेदन।
खेती के लिए कुवे की निर्माण के लिए ग्राम प्रधान (मुखिया ) को एप्लीकेशन।
गांव में जल संकट के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान को पत्र।
घर के जमीन की बंटवारे में हो रहे विवाद पर मुखिया को पत्र।
घर में लड़ाई होने पर ग्राम पंचायत को पत्र।
आवास योजना , उज्ज्वला योजना ना मिलने पर ग्राम प्रधान को पत्र।
सरकारी बिजली की सुविधा ना मिलने पर ग्राम पंचायत को पत्र।
गांव में तालाब , चापानल बनाने हेतु ग्राम पंचायत को पत्र।





तो ऐसे कई विषयों के ऊपर आप अपने ग्राम पंचायत को application लिख सकते हैं।

 ग्राम पंचायत अधिकारी को Application कैसे लिखे। 


विषय :-  खेती के लिए कुवे की निर्माण के लिए ग्राम प्रधान (मुखिया ) को एप्लीकेशन।

सेवा में ,
             माननीय ग्राम प्रधान महोदय
              बाराडीह (नावाडीह )

विषय :- खेती के लिए कुवे की निर्माण हेतु।

महोदय ,
               सविनय निवेदन है कि मैं कुशल महतो एक किसान बाराडीह गांव का निवाशी हूँ। मैं खेती से ही अपनी जीविका चलाता हूँ। लेकिन आजकल मौसम परिवर्तन की वजह से बारिश समय पर नहीं होती है जिससे खेत सूखे रह जाते हैं। खेतों में पानी ना आने के कारन हम अनाज नहीं ऊगा पा रहे हैं। यही समस्या यदि अगले साल भी रही तो मजबूरन हमें कोई दूसरा धंधा तलाश करना होगा नहीं तो इस गांव से हमें जाना होगा।

गांव में खेती होती रहे उसके लिए जरूरी है कि हमें एक कुवा खुदवाकर दिया जाये। कुवे के पानी से हम खेती कर सकते हैं और इससे हम किसी भी मौसम में अनाज या सब्जी भी ऊगा पाएंगे। जिससे की गांव के लोगों को कम कीमत में सब्जी मिल पायेगी।
 इसीलिए मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि हमारे खेत में एक कुँवा का निर्माण किया जाये जिससे कि हम किसान को गांव छोड़कर ना जाना पड़े और हम सुख से गांव में रह सके।

आपका विश्वाशी
कुशल महतो
गांव -बाराडीह (नावाडीह )
दिनांक -
आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

gram panchayat adhikari ko application likhe.


तो दोस्तों ये थी जानकारी कि कैसे आप ग्राम पंचायत अधिकारी को Application लिखेंगे और किस सम्बन्ध में application लिखेंगे। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी।


यदि आपका कोई सवाल या कोई सुधाव है तो हमें comment करके जरूर बताये। और इस post को अपने दोस्तों तक facebook ,watsapp में share करें।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत -बोहोत धन्यवाद।

Share this

7 टिप्‍पणियां

  1. ग्राम पंचायत में हुए घोटाले की जांच कराने के लिए एप्लिकेशन कैसे लिखे अधिकारी को, कृपया बताये

    जवाब देंहटाएं
  2. Gram panchayat mein ghotala ki jaanch karane ke liye application kaise likhe adhikari ko bataiye

    जवाब देंहटाएं
  3. Hii
    Mere waha ghar ka pani nikalne me smsya ho rhi hai ab kyuki jo tnki hai o bar bar bhar ja rhi hai aur mere tole me nali nhi hai.
    Please reply me.

    जवाब देंहटाएं
  4. गाँव में खेल का मैदान बनवाने हेतु मुखिया जी को आवेदन।

    जवाब देंहटाएं


EmoticonEmoticon