English में Essay कैसे लिखे


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम सीखेंगे कि English में Essay कैसे लिखते है। Essay लिखने का क्या तरीका होता है। और Essay के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जानेंगे।
यदि आप English में Essay लिखना चाहते है ,  किसी topic पर भी Essay हो , तो आप लिख पाएंगे। आपको सिर्फ कुछ ही चीजों का ध्यान रखना है। वह क्या है उसके लिए इस post को जरूर अंत तक पढ़े।

English में Essay कैसे लिखे। 

तो दोस्तों यदि आप English में Essay लिखना चाहते है , तो आपको मुख्य 3 बातों को ध्यान रखना होगा।

english me essay kaise likhe
english me essay kaise likhe
.
1. Essay किस प्रकार का है। 

मुख्य 4 प्रकार के Essay होते हैं।

i ) Descriptive - वर्णनात्वक -  आप Essay एकदम स्पष्ठ लिखे। इसमें आप जिस भी विषय पर Essay लिख रहे है , उसका विवरण देना है। यानि आपको describe करना है , अपना पसंद -नापसंद बताना है।
जैसे - My School Campus , Our Dream House .
ii ) Reflective - विचारात्मक - इस तरह के Essay में आपको अपना विचार देना होता है। हरेक का अपना -अपना विचार होता है , लेकिन आप कुछ ऐसा विचार दे , जिससे की लोग परेशानी से बाहर निकले और उसे लाभ हो। आसान भाषा में आपको solution देना है , अपना experience share करना है।
जैसे - Regular study is the key to success , Team Work is important for a Company .



iii ) Narrative - कथनात्मक - अब इस तरह के Essay में आपको कथा लिखना है , यानि कहानी लिखना है।
आपसे किसी के ऊपर भी कहानी पूछा जा सकता है।  आपको उसके बारे में कहानी कहना है और अपना विचार रखना है।  जैसे - कबीर दास , तुलसी दास के ऊपर Essay .

iv ) Argumentative - विवादप्रिय - अब इस तरह के Essay में आपको विवाद करना है  , यानि तर्क करना है। कि कोई कुछ कह रहा है , आप कुछ कह रहे है।  आपको reasons देने है , कि मैं जो कह रहा हूँ वही ठीक है और इसी से change आएगा।
जैसे - समाज की भलाई कैसे हो , विश्व में शांति कैसे आये। इत्यादि।

Note :- तो यह है मुख्य 4 तरह की Essay . यदि इन सब चीजों का आप ध्यान नहीं रखते है , तो आप बस एक चीज के ऊपर ध्यान रखे और वह है जानकारी। किसी भी topic के ऊपर आपको कितनी जानकारी है , यदि आपके पास जानकारी है , तो फिर कोई भी Essay रहे , किसी भी तरह का Essay रहे , आप लिख पाएंगे।

2 . Hints on Essay Writing 

Essay लिखते समय आप इन बातों का ध्यान जरूर रखे।

Essay में समानता ( unity ) और संलग्नता (coherence ) होना चाहिए।  Unity के लिए आप अपने विचारों को एक साथ स्पष्ठ ढंग से बताये और coherence के लिए कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग करे जिनसे paragraph को जोड़ा जा सके। इसके लिए आप linking words और phrases का सही प्रयोग कर सकते है।

Linking Words :- and , or, but, still, however, also, therefore, yet, nevertheless, first, next, last, firstly, then, secondly....lastly, finally, before, after, now, then , soon, later, however, moreover, accordingly , etc.

Phrases :- In brief, as a request, on the other hand, on the contrary, in addition, in conclusion, to sum up, etc.

3. हरेक Essay के तीन भाग होते है। 

यह सबसे महत्वपूर्ण है।  आप कुछ याद रखे या ना रखे , लेकिन यह जरूर याद रखे। इससे आप कोई भी Essay को आसानी से लिख पाएंगे।

i ) आरम्भ ( Beginning ) - इसे introduction भी कहा जाता है।  Essay का यह भाग अधिक बड़ा नहीं होना चाहिए। इस भाग में आपको दिए गए topic का definition , उसके सम्बन्ध में जानकारी - जैसे topic क्या है ? उससे क्या होता है , वह कब बना था , उसके बारे में short details आपको देना होता है।

ii ) मध्य भाग ( Body ) - इस भाग में आपको तर्क -वितर्क arguments , उसके बारे में व्याख्या देना है , कुछ उदाहरण देना है। पूरी illustrations देनी है।

अब एक नया भाग जुड़ गया है और वह है।

iii  ) फायदे ( Benefits )और नुकसान (harm ) - अंत में आपको Essay के topic के ऊपर लाभ - हानि बतानी है।  इसके क्या -क्या लाभ है वह बताना है , क्या -क्या नुकसान है वह भी बताना है।  इससे कितने लोगों को फायदा हुआ है , इत्यादि चीजों को बताना है।

iv  ) अंतिन भाग ( Conclusion ) :- इसमें आपको पुरे Essay का लेखा -जोखा , साफ़ -साफ़ शब्दों में देना होता है। या कहे Essay का पूरा सारांश (summary ) देना होता है। इस भाग में आपको सच्चाई बतानी होती है , इसमें आपके महत्वपूर्ण बातों से लोगों को चुभान भी हो सकती है।


तो यह था Essay के लिए सबसे महत्वपूर्ण पार्ट। सबसे पहले introduction देना है , फिर कुछ examples , व्याख्या करनी है।  फिर conclusion में आना है , पूरी summary को बताना है।  और अंत में उसके फायदे और नुकसान को बताना है। तो यह बातें आप जरूर याद रखे।

Example : English Essay 


Note :- Essay लिखते समय इन सभी भागों को अलग - अलग paragraph में लिखना है। यानि आपको एक Essay कम से कम 4 paragraph में लिखना है। ये बात भी आप ध्यान में रखे , इसी से आपको नंबर मिलेंगे। और इसी से आपके Essay में सुंदरता आएगी।


तो दोस्तों यह थी जानकारी कि आप English में Essay कैसे लिखेंगे , उसके क्या -क्या तरीके है , और किन -किन चीजों को आपको ध्यान में रखना है। मुझे उम्मीद है की आपको ये जानकारी जरूर मदद करेगी।

यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है , तो हमें comment करके जरूर बताये। और इस post को जरूर अपने दोस्तों तक share करे। ताकि और लोगों को भी मदद मिल सके।
धन्यवाद। 

Share this

5 टिप्‍पणियां


EmoticonEmoticon