Manushya Jeevan Ka Lakshya Kya Hai

Manushya Jeevan Ka Lakshya Kya Hai


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जिनेंगे कि मनुष्य जीवन का लक्ष्य क्या है ? हम धरती पर किस लिए जन्म लिए है ,हमारे जीवन का उद्देश्य क्या है ? हमें किस तरह का जीवन जीना चाहिए और भी बोहोत कुछ मनुष्य जीवन के लक्ष्य के बारे में।

जैसे-
मन और बुद्धि की उच्चतम अवस्था/ सुख कौन सा है ?
अतीन्द्रिय सुख , रूहानी नशा क्या है ?
मनुष्य जीवन का लक्ष्य प्राप्त होने पर कैसी-कैसी शक्तियां प्राप्त होगी।
भगवतगीता के अनुसार -मनुष्य जीवन का लक्ष्य क्या है ?
उदाहरण -जिन्होंने मनुष्य जीवन का लक्ष्य पूरा किया ?

तो इस post में आगे बने रहिये और जानते रहिये मनुष्य जीवन के लक्ष्य के बारे में।

manushya jeevan ka lakshya kya hai
manushya jeevan ka lakshya kya hai
.
मनुष्य जीवन का लक्ष्य क्या है ?

मनुष्य जीवन के बारे में हम सभी जानते हैं क्यूंकि हम सभी मनुष्य है। मनुष्य उसे कहते हैं जिसमे मन और बुद्धि होती है। जिसमे मन और बुद्धि नहीं है तो वो मनुष्य भी नहीं है , वह पशु के समान है।

यही मन और बुद्धि की उच्चतम अवस्था ही मनुष्य जीवन का लक्ष्य है।

जैसे - किसी व्यक्ति का डॉक्टर बनने का लक्ष्य है , और वह पढ़ाई करके डॉक्टर बन जाता है। और फिर डॉक्टर का काम करता है। अपने जीवन में ढेरों मरीजों का इलाज करता है , फिर उसका नाम होता है , पैसे कमाता है ,दुनिया उसको सम्मान देती है और फिर एक दिन वह दुनिया से चला जाता है।

तो मैं आपसे पूछता हूँ , कि क्या इसे मनुष्य जीवन का लक्ष्य कहेंगे ?

आपका जवाब होगा नहीं। इसे मनुष्य जीवन का लक्ष्य नहीं कहेंगे क्यूंकि उन्होंने जो डॉक्टर की पढ़ाई पढ़ी वो पढ़ाई उसके शरीर से सम्बंधित थी , जो पैसे उन्होंने कमाए वो उसके शरीर में खर्च हुवे ,जो मान मर्तबा उसको मिला वो उसके शरीर को मिला। उस पढ़ाई से उसके मन का कोई भी विकाश नहीं हो रहा था।

तो क्या scientists को कहें क्यूंकि वे अपने पुरे मन और बुद्धि का इस्तेमाल करते हैं।
उन्हें भी मनुष्य जीवन का लक्ष्य नहीं कह सकते हैं।

आसान भाषा में समझिये ,

मन और बुद्धि की उच्चतम अवस्था/ सुख कौन सा है ?

ऐसी अवस्था जब आपको अपने मन और बुद्धि का सुख अनुभव हो रहा हो।
ऐसी अवस्था जब आपको किसी व्यक्ति पर ,किसी वस्तु पर , किसी कार्य पर , अपने सुख के लिए आधीन ना रहना पड़े।

इसे अतीन्द्रिय सुख कहते हैं , जो इन्द्रियों से परे का सुख है। इसमें मन और बुद्धि अपने शरीर के सुख से ऊपर पहुँच जाती है और मन का सुख अनुभव करती है।

इस अवस्था में मनुष्य देवता के समान बन जाता है ,उसके अंदर के 5 विकार (काम ,क्रोध ,लोभ ,मोह ,अहंकार ) ख़त्म हो जाते हैं। उसे 24 घंटे रूहानी नशा अनुभव होता है , ऐसा लगता है कि जैसे हमेशा मन और बुद्धि से ऊर्जा निकल रही हो और उसके दिल में समा रही हो।

(जैसे आजकल के लोगों को पैसे का नशा होता है ,पढ़ने का नशा होता है , खेलने का नशा होता है इत्यादि अनेक नशा होते हैं जिसमे लोग डूबे रहते हैं )

वैसे ही यह है रूहानी नशा , यह नशा सबसे बड़ा नशा होता है जिसमे रूहानियत से पूरा शरीर तेज़वान हो जाता है। लोग स्वतः ही उनके तरफ आकर्षित होने लगते हैं , ऐसे लोग अपना सभी कार्य योगबल से करते हैं।

यह अतीन्द्रिय सुख या रूहानी नशा कब अनुभव होता है ? इसके लिए आगे के post को पढ़ते रहे.....

मनुष्य जीवन का लक्ष्य - अतीन्द्रिय सुख , रूहानी नशा।

मनुष्य से देवता किये करत ना लागी वार।
 मनुष्य जीवन के उच्चतम लक्ष्य को पाने के लिए आपको शरीर से कोई भी मेहनत नहीं करनी है। यह मन और बुद्धि की बात है , अपने अंदर के भावना को जगाने की बात है , सबके प्रति कल्याण का भाव , दुवा का भाव उजागर करने की बात है।

अतीन्द्रिय सुख तभी महसूस होगी , जब आप अपने शरीर को भूल जायेंगे और अपने को आत्मा (रूह ) समझने लगेंगे। जब आत्मा की चेतना जागेगी तो स्वयं आत्मा अपने शक्तियों से पुरे शरीर को कंचन -काया ( जिसे कुछ न हो ) बना देगी।

तो आपको इसके लिए स्वयं को आत्मा समझने की कोशिश करनी है , शरीर को भूलकर , बिंदु आत्मा (जैसे आकाश में stars होते हैं ) वैसे ही अपने को आत्मा समझना है। इससे आत्मा अपने स्वरुप को पहचानेगी और उसकी चेतना जागेगी और उन्हें रूहानी नशा का अनुभव होगा।

aatmik sthiti.



यह अभ्यास करते-करते जब आत्मा की पूरी चेतना जाग जाएगी या कहें वह पूरा ही आत्मा अभिमानी हो जायेगा तो फिर उसको कहेंगे कि उनका मनुष्य जीवन का लक्ष्य प्राप्त हुवा।
लेकिन इसका अभ्यास केवल बैठ करके नहीं करना है बल्कि जीवन के हर कार्य को करते हुवे अपने को आत्मा समझ करके करना है .

ये भी जाने :-


मनुष्य जीवन का लक्ष्य प्राप्त होने पर कैसी-कैसी शक्तियां प्राप्त होगी।

सबसे पहली शक्ति जो प्राप्त होगी  , वह अपने मन के संकल्पों को नियंत्रण कर पायेगा।
मन के संकल्पों के ऊपर नियंत्रण होने से उसकी बुद्धि की विशालता बोहोत बढ़ जाएगी। जिससे की वह दूसरे आत्माओं के vibration को पकड़ पायेगा।
बुद्धि की ऐसी विशालता हो जाएगी कि दूर बैठे किसी व्यक्ति से कार्य कराना चाहे तो वह करा पायेगा।

वह जहां भी जायेगा तो उसकी रूहानी पावर से वहाँ  की भुखमरी ,आकाल ,रोग ख़त्म हो जायेंगे या कहें कि वह प्रकृति को कण्ट्रोल करने वाला बन जायेगा।
वह मनुष्य के रूप में देवता बन जायेगा , जैसे देवतायें आत्मा अभिमानी और प्रकृतिजीत होते हैं तो वो भी बन जायेगा।
और यही है मनुष्य जीवन का लक्ष्य।

भगवतगीता के अनुसार -मनुष्य जीवन का लक्ष्य क्या है ?

जब अर्जुन , भगवान से पूछता है कि है भगवन आप मुझे मेरा मार्ग बताइये कि मैं क्यों इस धरती में जन्म लिया हूँ ?
तब भगवन उनको बताते हैं कि है नर अर्जुन , तू ऐसा कर्म कर कि नर से नारायण बन जा और है नारी द्रोपदी तू ऐसी करनी कर कि नारी से लक्ष्मी बन जा।

तो भगवतगीता के अनुसार , भगवन अर्जुन को नारायण के समान 16 कला सम्पूर्ण बनने को कह रहे हैं।
सिर्फ देवता नहीं , बल्कि देवताओं में जो सबसे उत्तम देवता नारायण जिसकी शास्त्रों में कोई ग्लानि नहीं है और (33 करोड़ सभी देवताओं की ग्लानि है लेकिन नारायण की कोई ग्लानि नहीं है )

तो ऐसा ही देवता बनना यह भगवन अर्जुन को बनने के लिए कहते हैं।

अर्जुन - यहां पर अर्जुन कोई एक नहीं है बल्कि अर्जुन उसे कहते हैं तो रूहानी ज्ञान का अर्जन करते हैं।
तो यह भगवतगीता का ज्ञान सभी रूहानी लोगों के लिए है , इससे कोई भी मनुष्य देवता बन सकता है।

उदाहरण -जिन्होंने मनुष्य जीवन का लक्ष्य पूरा किया ?

आज हम 33 करोड़ देवताओं के बारे में जानते हैं जो मनुष्य से देवता बने हैं। तो कभी तो बने होंगे , किसी ने तो उन्हें बनाया होगा।
कब बनाया होगा ? और कैसे बनाया होगा ये मैं आपको अपने  अगले post में बताऊंगा कि
मनुष्य से देवता कैसे बने ?


तो दोस्तों आज के लिए इतना ही मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आई होगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये।
आप इस जानकारी को अपने दोस्तों तक facebook ,watsapp में  share करें।

अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत -बोहोत धन्यवाद।

HTML Kya Hai? HTML Ki Puri Jankari Hindi Me

HTML Kya Hai? HTML Ki Puri Jankari Hindi Me

नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे HTML के बारे में।
  • HTML क्या है ?
  • HTML का full form क्या होता है ?
  • HTML में Tags क्या होते हैं ? Example of tags
  • HTML में Elements और Attributes क्या होते हैं ?
  • HTML में किन-किन software द्वारा web pages बना सकते हैं ?
  • HTML में web pages कैसे बनाते हैं ?

html ki jankari hindi me
html ki jankari hindi me
.
HTML Ka Full Form Kya Hota Hai?

HyperText Markup Language (HTML)

HTML Kya Hai?

इसके full form से आप समझ गए होंगे कि HTML एक भाषा है जिसे web pages बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

Example :- जब भी internet आप चलाते हैं , चाहे facebook या google, तो उनमे जो जानकारी दी जाती है वह page में दी जाती है और उस page की बनावट HTML के द्वारा होती है।

Web pages को बनाने के लिए HTML "Tags " का इस्तेमाल करती है। इन tags की मदद से कोई भी व्यक्ति web pages बना सकता है। और उसे internet में upload कर सकता है , और ऐसे ही websites बनते हैं।

HTML में मुख्य 3 चीजों को जानना है :-
Tags , Attributes और Elements


HTML Me Tags Kya Hote Hai?

Tags को instruction या codes कह सकते हैं। Web Browser ( Chrome ) इन्हीं codes के द्वारा web pages को screen में show करती है।

Example of Tags :-

<i >                italic            </i >
opening tag  content   closing tag

Result : Italic 

<html >......... </html> 
[हरेक web page के सुरुवात में <html > और अंत में </html > का प्रयोग होता है। इन दोनों tags के बिच में ही अन्य tags का काम होता है।  ]

<head>...........</head> 
[   इसमें web page का heading दिया जाता है। इसे page header भी कहते हैं। ]

<title >........ ..</title >
[ यह web pages  के title देने में प्रयोग होता है। यह <head> ..... </head > के अंदर प्रयोग होता है। ]

<body>..........</body>  
[ इस tag के अंदर सभी documents तैयार होते है , या कहें सभी कार्य होते हैं। ]

<p>.........</p>
[नया paragraph बनाने में प्रयोग होता है। ]

<b>........</b>
[ text को bold करने के काम में प्रयोग होता है। ]

<u>........</u>
[ underline देने में प्रयोग होता है। ]

<hr>.......</hr>
[ सीधी line देने में काम आता है ]

<br>
[ linebreak , एक लाइन की दुरी बढ़ाने में प्रयोग होता है। ]

<centre>...........</centre>
[ text को center में लाने में प्रयोग होता है ]

<table>............</table>
[ Webpage में table बनाने में प्रयोग होता है। जिसमे row <td >... </td>  द्वारा और column <tr >.... </tr>   द्वारा बनाये जाते हैं। ]

<style>...........</style>
[ Links या style sheet बनाने में प्रयोग होता है। ]

<img scr = "........." >
[Image add करने में प्रयोग होता है। ]

हरेक Tags का अपना-अपना काम होता है जिसे bracket के द्वारा बताया गया है , यह tags, web pages बनाने में काम आती हैं।


HTML Me Attributes aur Elements Kya Hote Hai ?

Attributes:-
यह ऊपर दिए Tags में ही काम आते हैं। जब tags के style में  size ,shape, colour इत्यादि को change करना हो या जोड़ना हो तब इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

Attributes को opening tag में ही दिया जाता है। 

जैसे ;- 
<hr width = "500 " >
यहां पर width को 500 px करने के कहा जा रहा है। 

<hr color = "red " >
यहां पर लाल रंग add करने को कहा जा रहा है , और ऐसे ही attributes का इस्तेमाल होता है। 

Elements :- 

जब  Opening Tag , Content और Closing Tag  तीनों आपस में हो तो उन्हें Elements कहते हैं। Element के अंदर ही Attributes आते हैं।  

जैसे :- 

<i >                italic            </i >
opening tag  content   closing tag
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
                 Element 

Result : Italic 

Example with attributes :-

<i color = " red ">       italic      </i >
Result : Italic 

HTML Se Web Pages Kis Software Se Banaye

HTML द्वारा web pages बनाने के लिए आप Notepad (windows ) का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर किसी अन्य text editor का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

आजकल लोग HTML द्वारा web pages बनाने के लिए GUI का इस्तेमाल करते हैं। 
ये GUI Editors, automatically HTML codes को generate करती है जिससे की लोग आसानी से web pages बना लेते हैं जिससे codes के ऊपर ध्यान नहीं देना पड़ता है। 

Ex GUI :- Microsoft's  Front Page , Adobe 's  Dream Weaver 

लेकिन मैं आपको सलाह दूंगा कि पहले आप Notepad में इन codes के द्वारा web pages बनाये फिर बाद में GUI का इस्तेमाल करें। 
इससे बाद में जब कहीं दिक्कत आएगी तो आसानी से आप उसे solve कर पाएंगे। 





HTML Dwara Web Pages Kaise Banaye

यहां पर उदाहरण के द्वारा बताया गया है कि कैसे HTML के द्वारा web pages बनाया जाता है। 

Step 1 :- Notepad पर जाये और नीचे दिए गए codes को type करें। 

Step 2 :- 

<html >
<head>
<title> My first html web page </title>
</head>
<body>
My world
</body>
</html>

Step 3 :-

इसे save करें। save करते समय end में .html से save करें। 
जैसे myfirstpage.html 
इसी तरह pages को save करें। 

Step 4:- 

फिर इसे open करें , जहां save किये थे वहाँ से। 
Result कुछ इस तरह show होगा।

html webpage
html webpage
.
इसी तरह आप html की मदद  से अपना web pages बना सकते हैं जिसमें आप images ,audio , video ,tables ,background इत्यादि जैसे चीजें भी add कर सकते हैं। 

Note :- 
यह post html के basic knowledge के लिए है , इसकी अधिक जानकारी के लिए दिए गए websites पर जाकर सिख सकते हैं। 




तो दोस्तों यह थी html के बारे में जानकारी। मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आई होगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये। 

इसे facebook , watsapp में share करना ना भूलें। 

अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद। 
HTTP Kya Hai? HTTP Ki Puri Jankari

HTTP Kya Hai? HTTP Ki Puri Jankari


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि http क्या होता है ? इसका क्या काम होता है ? http  का इस्तेमाल हम कैसे करते हैं ? Internet में http का क्या काम होता है ? http कैसे webpages को transfer करता है ? और भी अन्य जानकारियां http के बारे में।

यह सभी जानकारियां बोहोत ही सरल हिंदी भाषा में बताया गया है इसीलिए आपको समझने में जरा सी भी मुस्किल नहीं होगी।

http kya hai
http kya hai
.
 HTTP का full form क्या होता है ?

HyperText Transfer Protocol 

HTTP का क्या काम होता है ?

इसके full form से ही पता चल जाता है कि यह Protocol को transfer करता है। 
Protocol :- इसका अर्थ होता है नियम। http का यह protocol, code के रूप में होता है , जिसे की http पहचानता है कि यह सही code है या नहीं फिर उसे transfer करता है। 

Example of Protocol :- ऐसा protocol जो web के लिए काम में आता हो ,या जिसे web के लिए बनाया गया हो। 
जैसे - TCP/IP , HTTP ,SMTP, DNS

HTTP और Internet (World Wide Web ) में क्या सम्बन्ध है ?

आप Internet तो चलाते ही होंगे , उसमे जो pages होते हैं ,चाहे facebook का page हो या google का , वह http based pages होते हैं। 

Internet से सम्बन्ध-
Internet दरहसल web pages का भंडार है ,जो की दुनियाभर में दूसरे -दूसरे computer server में store है। कहीं text के रूप में तो कहीं audio -video के रूप में। 

HTTP का मुख्य मकसद है इन्हीं webpages को एक computer (server ) से दूसरे computer (client ) में transfer करना। 

Ex :- जैसे हमारे दुनिया में अलग -अलग सामानों के लिए अलग-अलग दुकानें हैं ,books के लिए book store ,sweets के लिए sweet store . वैसे ही Internet में सारी चीजें है। HTTP क्या करता है ,जिस चीज की हमें जरूरत होती है ,वह पहले देखता है कि यह किस दुकान (server ) में है ,और फिर उसे ढूंढकर हमारे पास (client ) के पास लाता है। 

और इस प्रकार http और internet में सम्बन्ध है। 

HTTP  कौन से  web pages को transfer कर सकता है ?

ऐसा web page जिसमें link हो जिसे (hypertext ) कहते हैं। 
HTTP बोहोत variety के web pages transfer कर सकता है , जिसमे text ,images ,audio ,video web pages सामिल है। 

HTTP का इस्तेमाल हम कैसे करते हैं ?

हम यानि ग्राहक client ,हम web browser की मदद से http का इस्तेमाल करते हैं। 
web browser ही दरहसल web client यानि ग्राहक है। वही web server यानि दूकान से हमारे लिए चीजें ढूंढकर लाती है। 

Web browser http protocol का इस्तेमाल करती है ,जिससे की हम web server से चीजें ला पाते हैं। 
यानि दोनों , web browser और web server same http protocol (नियम ) का इस्तेमाल करती है। तभी लेन-देन हो पाता है। 

Web browser जैसे - Chrome ,Mozilla Firefox इत्यादि। 

Example :-मान लीजिये कि हमें खीर बनाना नहीं आता और हमें उसकी recipe चाहिए तो हम सबसे पहले Google Chrome खोलते हैं ,उसमे type करते हैं -खीर बनाने की रेसिपी , और फिर पेज open होता है जिसमें कई सारे links आ जाते हैं खीर बनाने के ऊपर। 

तो हम जो लिखें chrome में वह http में change हो गया , और फिर http अपने server में ढूंढकर हमें result दे दिया। और इस प्रकार हम http का इस्तेमाल करते हैं। 

Note :- जिस तरह ग्राहक अनेक और दूकान कम होते हैं ,वैसे ही web client (chrome ) हरेक के मोबाइल में होता है और web server (website) बोहोत कम होते हैं। 

Web Client =Web Browser =ग्राहक 
Web Server =Web Site =दूकान।


तो दोस्तों यह थी जानकारी HTTP के बारे में कि कैसे http काम करती है और हम कैसे इसकी मदद से घर बैठे फायदा उठा पाते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। 

यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये। इस post को अपने दोस्तों में share करें , इसे watsapp ,facebook में भी share करें। 

अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद। 

Block Development Officer (BDO) Ko Letter Application Likhe

Block Development Officer (BDO) Ko Letter Application Likhe


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम application लिखेंगे BDO -Block Development Officer को। लोग BDO के पास बोहोत कम ही जाते हैं , BDO का काम प्रखंड का विकास करना होता है , तो हम भी कुछ ऐसे ही विषय पर application लिखेंगे जो विकास के ऊपर आधारित हो।

यदि आप किसी ओर विषय पर BDO के लिए application चाहते हैं तो comment box में comment करके हमें बताये , हम आपके लिए जरूर लिखेंगे।

bdo ko application letter likhe
bdo ko application letter likhe


Block Development Officer (BDO) Ko Letter Application Likhe


Application लिखने से पहले मैं आपको बता दूँ कि BDO का काम क्या होता है , यह जानना इसलिए जरूरी है ताकि हम जान सके कि वाकय में जो हमारी परेशानी है वो BDO के द्वारा हल किया जा सकता है।

तो संक्षिप्त में इतना जान लीजिये कि राज्य सरकार (state ) में जो भी विकास के लिए पैसे आते हैं या जो भी योजनाए बनायी जाती है वो BDO के द्वारा ही कार्य में लाया जाता है। यानि राज्य सरकार ↦ BDO को विकास के लिए पैसे और योजनाओं को अच्छे से सँभालने की जिम्मेवारी देती है।

तो यदि आपके प्रखंड में विकास में कोई दिक्कत है या आपको राज्य के किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आप उसके लिए BDO -Block Development Officer को Letter या Application लिखेंगे।


BDO-Block Development Officer को Application कैसे लिखे 


दिनांक - 16 जून 2020

सेवा में ,
श्रीमान प्रखंड विकास अधिकारी
पुटकी ,(धनबाद )

विषय :- प्रधानमंत्री आवाश योजना ना मिलने के सम्बन्ध में।

माननीय महोदय ,
                            सविनय निवेदन है कि मैं कुशल ठाकुर पुटकी क्षेत्र में रहने वाला एक किसान हूँ। मैंने 1 साल पहले प्रधानमंत्री आवाश योजना के लिए आवेदन किया था जिसमे मैंने सभी कागज़ात पार्सद को जमा कर दिए थे। लेकिन अभी तक  मुझे उसके लिए किसी भी प्रकार की राशी प्राप्त नहीं हुई है जबकि इस क्षेत्र में सभी को इस योजना का लाभ मिल चूका है और घर भी बन रहे हैं।

लगता है किसी गड़बड़ी के कारन मुझे इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अतः मान्यवर से निवेदन है कि आप कोई ठोस कदम उठाकर गड़बड़ी का पता लगाए और एक गरीब किसान का घर बनाने में मदद करें। इसके लिए हम सदैव आपके आभारी रहेंगे।

आपका विश्वाशी
कुशल ठाकुर
किसान ,पुटकी

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

bdo ko application kaise likhe
bdo ko application kaise likhe


BDO को Application किस-किस सम्बन्ध में लिख सकते है :-



  • सड़क की मरम्मत हेतु BDO को Application 
  • मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने हेतु BDO को Application 
  • नगर निगम में नौकरी हेतु BDO को Application 
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ना मिलने हेतु BDO को Application 
  • प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं अन्य सरकारी योजना ना मिलने हेतु BDO को Application 
  • पानी का कनेक्शन ना मिलने पर BDO को Application 
  • नौकरी हेतु जन्मतिथि की स्वीकृति हेतु BDO को Application लिखे। 




ऐसे ही अन्य विकास और योजना से सम्बंधित परेशानी होने पर आप BDO -Block Development Officer को Application लिख सकते हैं।

तो दोस्तों आज के लिए इतना ही , मुझे उम्मीद है आपको ये post जरूर मदद करेगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये।

अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद। 

CoronaVirus Hone Par Chutti Ke Liye Application

CoronaVirus Hone Par Chutti Ke Liye Application


नमस्कार दोस्तों आपका  Anek Roop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि Coronavirus होने पर अपने office से छुट्टी के लिए application कैसे लिखेंगे।
ईश्वर ना करे कि किसी को ये बीमारी हो ,फिर भी यदि किसी को हो जाती है तो तुरंत अपने दफ्तर से छुट्टी ले और घर में ही अपने को अलग करके रहे। मैंने इसके लिए application लिख दी है आप इस application को लिख सकते हैं और चाहे तो download भी कर सकते हैं।

coronavirus hone par chutti ke liye application
coronavirus hone par chutti ke liye application


Corona Virus होने पर छुट्टी के लिए Application




सेवा में ,                                                                                 
श्रीमान मैनेजर साहब ,
रिलायंस फ्रेश , रांची

5 जून 2020

विषय :- कोरोना होने पर छुट्टी हेतु ।
महोदय ,
              सविनय निवेदन है कि मैं रीता कुमारी इस रिटेल कंपनी में केशियर के पद पर हूँ। मेरे  कल बाजार से  घर  लौटने पर मुझे जोर का बुखार आया फिर मैंने अपना टेस्ट कराया तो पता पड़ा कि मुझे कोरोना हो गया है। मैंने अपने को सभी से अलग कर लिया है और एक कमरे में बंद पड़ी हूँ।

इसीलिए  मैं अगले 20 दिनों तक कंपनी में आने में असमर्थ रहूंगी जो 5 /6 /2020  से 24 /6 /2020 तक होगी।
आशा करती हूँ कि आप मेरे इस पीड़ा को समझेंगे और मुझे छुट्टी प्रदान करेंगे।

आपकी सहकर्मी ।
 रीता कुमारी
 कैशियर


Corona Virus होने पर छुट्टी के लिए Application-2




सेवा में ,                                                                                 
श्रीमान थाना प्रभंधक ,
आसनसोल , पश्चिम बंगाल

5 जून 2020

विषय :- कोरोना होने पर छुट्टी माफ़ करने हेतु ।
महोदय ,
              सविनय निवेदन है कि मैं श्याम रस्तोगी  आसनसोल थाने में हवलदार के पद पर हूँ। मैं पिछले 15 दिनों से कोरोना बीमारी के कारन (राजीव गाँधी अस्पताल में इलाज करवा रहा था /अपने घर में अलग होकर रह रहा था ) इसीलिए मैं 10 /6 /2020  से 24 /6 /2020  तक थाने में अनुपस्थित रहा।

अभी मेरी तबियत ठीक है और अपने पद पर कार्य करने को तैयार हूँ। आशा करता हूँ कि आप मेरे इस दुविधा को समझेंगे और मेरे 15 दिनों की छुट्टी को माफ़ करेंगे। इसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।

आपका सहकर्मी  ।
 श्याम रस्तोगी
 हवलदार

Note :- यदि आप दूसरे कंपनी में काम करते हैं या दूसरे पद पर काम करते हैं तो आप अपने कम्पनी का नाम और पद अपने अनुसार लिखे , और दिनांक भी अपने अनुसार change करें।





तो दोस्तों यह थी application corona virus होने पर छुट्टी के लिए , आशा करता हूँ कि इस application की जरूरत आपको कभी ना पड़े , और पड़ी तो आप सदैव कुशल रहे।

अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत -बोहोत धन्यवाद।

Hospital Se Chutti Ke Liye Application

Hospital Se Chutti Ke Liye Application


नमस्कार दोस्तों आपका Anek Roop में स्वागत है। आज हम hospital से छुट्टी के लिए application लिखेंगे। यदि आप hospital में काम करते हैं और छुट्टी चाहते हैं तो उसके लिए application मैंने इस post में लिख दिया है।
यदि आप nurse हैं कलर्क हैं doctor हैं या hospital के किसी भी पद पर हैं तो ये application आपको बोहोत मदद करेगी।

hospital se chutti ke liye application
hospital se chutti ke liye application


Hospital से छुट्टी के लिए Application Case -1 



सेवा में ,
श्रीमति हेड नर्स
जलान हॉस्पिटल ,पटना

दिनांक -

विषय - घर में समस्या आने पर छुट्टी के लिए आवेदन।

महोदिया ,

सविनय निवेदन है कि मैं सुनीता कुमारी आपके अस्पताल की एक नर्स हूँ। मैं पिछले 2 साल से यहां नियमित काम कर रही हूँ। लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या के कारन मुझे अपने घर जाना होगा जिसके लिए मैं ये आवेदन लिख रही हूँ। मेरे जाने पर ही समस्या का समाधान होगा इसीलिए मेरा जाना बेहद जरूरी है इसीलिए मुझे 20 /6 /2020  से 29 /6 /2020  तक 10 दिनों की छुट्टी देने की कृपया प्रदान करें।

मुझे पता है कि आप मेरी दुविधा को समझेंगे और मुझे छुट्टी की मंजूरी देंगे , इसके लिए मैं सदैव आपकी आभारी रहूंगी।

आपकी विश्वासी
सुनीता कुमारी
नर्स

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

hospital se chutti ke liye application
hospital se chutti ke liye application


Hospital से छुट्टी के लिए Application Case -2 




सेवा में ,
श्रीमान मैनेजर शाहब  ,
अपोलो हॉस्पिटल ,रांची

दिनांक -

विषय -छुट्टी माफ़ करने हेतु।

मान्यवर ,

                सविनय निवेदन है कि मैं दिनेश कुमार आपके अस्पताल में क्लर्क  के पद पर कार्यरत हूँ। परसों अचानक मुझे अपने भाई को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जाना पड़ा , जिसमे ट्रैन लेट होने के कारन पूरा दिन स्टेशन में ही बितानी पड़ी। स्टेशन से घर लौटने तक मुझे ज्वर हो चूका था इसीलिए मैं 2 दिन अस्पताल काम में नहीं आ सका।
जिसके लिए मैं ये आवेदन लिख रहा हूँ और 18/6 /2020 से 19 /6 2020 तक 2 दिनों की छुट्टी को माफ़ करने के लिए आग्रह करता हूँ ,इसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।

आपका विश्वाशी
दिनेश कुमार
क्लर्क

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

hospital se chutti ke liye letter
hospital se chutti ke liye letter





Hospital से छुट्टी के लिए जरूरी विषय :-

यदि आप application में दिए कारणों के अलावे और कोई कारन देना चाहते हैं तो वो भी दे सकते हैं। मैंने नीचे कुछ कारणों को बताया है आप अपने अनुसार इनपर application लिख सकते हैं।

घर में पेंटिंग होने पर hospital से छुट्टी के लिए application
घर की पूजा होने पर  hospital से छुट्टी के लिए application
गांव जाने पर  hospital से छुट्टी के लिए application
शादी में जाने पर  hospital से छुट्टी के लिए application
बच्चों के स्कूल जाने पर  hospital से छुट्टी के लिए application



तो दोस्तों यह थी जानकारी कि hospital से छुट्टी के लिए application कैसे लिखते हैं , मुझे उम्मीद है कि आपको ये application  जरूर मदद करेगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये।

इस पोस्ट  को जरूरतमंदों  तक share करे।
धन्यवाद।