बैंक में लॉकर लेने के लिए एप्लीकेशन

बैंक में लॉकर लेने के लिए एप्लीकेशन


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि बैंक में लॉकर लेने के लिए  एप्लीकेशन कैसे लिखते है , और साथ में हम बैंक के लॉकर के बारे में जानकारी भी देंगे तो इस पोस्ट को आप जरूर अंत तक पढ़े यदि आप बैंक में लॉकर लेने की सोच रहे हैं। 


  • bank me locker ki jankari
    बैंक में लॉकर की जानकारी 


बैंक में लॉकर लेने का नियम 


यदि आपके पास बहुमूल्य वस्तु है या गहना है और उसे आप बैंक के लॉकर में रखना चाहते हैं तो आप रख सकते हैं। 
उसके लिए आपके पास बैंक खाता होना चाहिए , और आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। 
यदि आप छोटा लॉकर लेते हैं तो उसके लिए आपको 2,000 रुपये देने होंगे + gst , मध्यम लॉकर के लिए 4000 रुपये , बड़े के लिए 6000 रुपये और अत्यधिक बड़े लॉकर के लिए 8000 रुपये + gst आपको सालाना देना होगा। 
जब आप लॉकर ले रहे हैं तो उसकी चाभी आप जरूर अच्छे से रखे , चाभी गुम होने पर लगभग 10000 रुपये आपको जुरमाना के लिए लग जायेंगे। 
अब चलिए जानते हैं कि बैंक में लॉकर लेने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं। 


  बैंक में लॉकर लेने के लिए एप्लीकेशन 


सेवा में ,
श्रीमान शाखा प्रबंधक 
भारतीय स्टेट बैंक ,
रांची 
24 फरवरी 2022 
विषय :- छोटा लॉकर लेने हेतु 
मान्यवर ,
                 मैं गहनों और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की सुरक्षा के लिए आपकी बैंक शाखा में छोटा लॉकर किराये पर लेना चाहता हूँ। मैं शुरू में यह पांच वर्ष के लिए लूंगा। 
इस सम्बन्ध में मैं यह उल्लेख करना चाहूंगा कि आपकी बैंक शाखा से मेरा लम्बे समय से व्यावसायिक सम्बन्ध है। फिर चालू खाता संख्या ( 39484598 ) के अलावा आपकी शाखा में विभिन्न अवधियों के लिए रु 100000 से अधिक जमा है। 
इन बातों को ध्यान में रखकर मुझे आशा है कि आप कृपया मुझे एक लॉकर देंगे , जिसकी बड़ी आवश्यकता है। आपसे सूचना मिलते ही मैं आवश्यक औपचारिकता पूरी कर लूंगा। 
सधन्यवाद 
भवदीय 
राजू श्रीवास्तव 


आप इस एप्लीकेशन का फोटो भी प्राप्त कर सकते हैं। 

bank me locker lene ke liye application






Application to Bank requesting for hiring a Locker


To
The Branch Manager,
State Bank of India,
Ranchi


22 Feb 2022


Sub:- Request for a locker


Dear sir,
               I am interested to hire a locker in your branch for custody of jewellery and other valuables. I intend to hire it in for a period of five years.
In this connection , I would like to mention that I have a standing business relation with your branch. In addition to current account no ( 3999585) . I have fixed deposits of various denominations totalling more than Rs. 100000 in your branch.
I hope , considering the above facts, you will please allot me a locker which is needed by me urgently. I shall be observing necessary formalities on hearing from you.


With thanks,


Yours faithfully,
Rajesh Srivastava


तो दोस्तों ये थी जानकारी कि कैसे आप बैंक में लॉकर लेते हैं और उसके लिए एप्लीकेशन कैसे लेते हैं ,मुझे उम्मीद है की आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। 


धन्यवाद। 


ये भी जाने :-

Bank Statement Ke liye Application
Bank Ke Sabhi Application
Bank Account Band Karne Ke Liye Application


राशन कार्ड में नाम सुधारने के लिए एप्लीकेशन

राशन कार्ड में नाम सुधारने के लिए एप्लीकेशन

नमस्कार दोस्तों आपका anekroop में स्वागत है। आज हम बात करेंगे राशन कार्ड में नाम सुधारने के बारे में , और जानेंगे कि  राशन कार्ड में नाम कैसे सुधार कर सकते हैं। यदि आपको भी अपने राशन कार्ड में  नाम सुधारना है तो इस पोस्ट को जरूर अंत तक पढ़े। 

राशन कार्ड में नाम सुधारने के लिए एप्लीकेशन
राशन कार्ड में नाम सुधारने के लिए एप्लीकेशन 


 राशन कार्ड में नाम कैसे सुधारे ?


आप ऑनलाइन /ऑफलाइन दोनों तरीकों से राशन कार्ड में अपने नाम को सुधार  हैं। यदि आप ऑनलाइन अपने राशनकार्ड में नाम का सुधार करना चाहते हैं तो उसके लिए आप अपने राज्य के खाद्य वेबसाइट में जाये और अपना नाम का सुधार कर लें। 

यदि आप ऑफलाइन अपने नाम का सुधार करना चाहते हैं तो उसके लिए एक एप्लीकेशन लिखकर अपने जिले के खाद्य अधिकारी को दे दें। या (NIC ऑफिस में जाकर आप अपने नाम का सुधार कर सकते हैं।

 राशन कार्ड में नाम सुधारने के लिए एप्लीकेशन


सेवा में 
श्रीमान खाद्य अधिकारी महोदय 
बोकारो 

16 फरवरी 2022 

मान्यवर ,
               सविनय निवेदन है कि मैं अजय कुमार नावाडीह का रहने वाला हूँ। मेरे राशन कार्ड में मेरा नाम गलत हो गया है जिसे मुझे सुधारना है। 

राशनकार्ड में नाम :-  अभय कुमार 
सही नाम             :- अजय कुमार 

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे राशनकार्ड में नाम को जल्द से जल्द सुधारे , इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा। 

आपका विश्वासी 

अजय कुमार 
नावाडीह 


तो दोस्तों ये थी जानकारी कि कैसे आप अपने राशन कार्ड में नाम को सुधारते हैं और एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं। 
मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी जरूर मदद करेगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। 
धन्यवाद। 

ये भी जाने :- 

शरीर क्या है और आत्मा क्या है ?

शरीर क्या है और आत्मा क्या है ?

 शरीर क्या है और आत्मा क्या है 

आज किसी से पूछा जाए कि आप कौन है ? आपका परिचय क्या है ? तो सब अपने नाम और धंधे के बारे में बताने लगेंगे। 


कहेगा मैं रविश कुमार पत्रकार हूँ।  मैं अजय कुमार डॉक्टर हूँ। 
कोई इंजीनियर होगा तो कहेगा मैं इंजीनियर हूँ कोई डॉक्टर होगा तो कहेगा मैं डॉक्टर हूँ। सब अपने नाम और धंधे के बारे में बताने लगेंगे। 


लेकिन फिर उनसे पूछा जाए कि जब आप जन्म लिए थे , तब भी डॉक्टर और इंजीनियर थे क्या ?
जब हम जन्म लेते हैं तब हमारा ना कोई नाम होता है और ना कोई पद होता है। तो हम कौन है ?जो कभी नहीं बदलता , हम जन्म लेते हैं तब भी वही रहते हैं नौजवान में भी वही रहते हैं , बुढ़ापा में भी वही रहते हैं और मृत्यु के बाद भी वही रहते हैं। तो हम कौन हैं ?


बहुतों को समझ में आ गया होगा। हम एक चैतन्य आत्मा हैं।  यानि हम एक प्राण हैं। हम एक शुक्ष्म ज्योतिबिंदु आत्मा हैं। अब कोई कहे क्या प्रूफ हम आत्मा कैसे हैं ?


तो इसको ऐसे समझिये - जब हम कहते हैं मेरा घर ,इसका मतलब मैं अलग हूँ और घर अलग है। मैं घर से अलग एक व्यक्तित्व हूँ। मैं घर में रहता हूँ लेकिन मैं घर नहीं हूँ। 


वैसे ही जब हम कहते हैं मेरा गाँव , तो गाँव अलग है और मैं अलग हूँ। 
फिर कहते हैं मेरा देश , यानि देश अलग है और मैं अलग हूँ। मैं देश में रहता हूँ , मैं देश नहीं हूँ। 


* वैसे ही हम कहते हैं मेरा पैर ,मेरा हाथ , मेरा आँख , मेरा मुख मेरा शरीर यानि मैं शरीर से अलग हूँ। मैं शरीर से अलग एक व्यक्तित्व हूँ। 


शरीर अलग है और मैं अलग हूँ। मैं शरीर में रहता हूँ , लेकिन मैं शरीर नहीं हूँ। मैं आँखों से देखता हूँ , कानों से सुनता हूँ , मुख से बोलता हूँ। तो यहाँ पर स्पष्ट हो रहा है मैं कहने वाला कोई और है और शरीर अलग है। यानि शरीर अलग है और आत्मा अलग है। 


sharir kya hai aur aatma kya hai
आत्मा क्या है 


शरीर और आत्मा में अंतर 


शरीर :- 

शरीर 5 तत्वों से बनता है :- जल ,वायु ,अग्नि ,पृथ्वी और आकाश। 
शरीर में 70 % जल है , वायु से हम स्वांस लेते हैं , अग्नि से भोजन का पाचन होता है जिसे हम जठर अग्नि कहते हैं ,पृथ्वी - हाड मांस का शरीर है और आकाश यानि खाली स्थान शरीर में है। 


आत्मा :- 

वहीँ आत्मा 3 चीजों से मिलकर बनता है। मन -बुद्धि और संस्कार। 
मन विचार करता है , बुद्धि निर्णय लेती है और हम जैसे कर्म करते हैं वैसे हमारे संस्कार बनते हैं। 
मन क्या करता है? विचार करता है यानि सोचता है , जैसे ताजमहल के बारे में किसी ने कहा , तो ताजमहल का दृश्य सामने आ गया। और ताजमहल के बारे में जो भी ज्ञान होगा वो सामने आ जायेगा। 
तो मन दृश्य और ज्ञान के आधार पर विचार करता है। 
फिर है बुद्धि :- बुद्धि निर्णय लेती है कि क्या सही है और क्या गलत है। 


जैसे :- मुझे ताजमहल जाना हो ,तो ट्रैन से हम जाते हैं तो 1000 रुपये खर्च होते हैं वहीँ बस से जाते हैं तो 2000 रुपये खर्च होते हैं। 


तो बुद्धि यहाँ निर्णय लेती है कि ट्रैन से जाना फायदेमंद है या बस से। तो यहां ट्रैन से जाने में 1000 रुपये का फायदा हो रहा है , तो ट्रैन से जाना अच्छा है। तो बुद्धि इस तरह से निर्णय लेती है कि क्या सही है उसके लिए और क्या गलत है।


संस्कार :-
हम जैसे कर्म करते हैं वैसे हमारे संस्कार बनते हैं। अब हम ताजमहल गए देखने , वहाँ देखें कि एक बूढी औरत रोड क्रॉस करना चाह रही है , तो मदद कर दिए , इसका मतलब आपके संस्कार अच्छे हैं ,क्या ? तो मदद करने के संस्कार हैं। 


वैसे ही कोई देख करके भी बैठा है , इसका मतलब उसके संस्कार अच्छे नहीं है। क्या संस्कार है ? तो आलस्य के। 
तो हम जैसे कर्म करते हैं वैसे ही हमारे संस्कार बनते हैं। और जैसे हमारे संस्कार होंगे वैसे ही हमारा हमारा अगला जन्म होगा। कोई बचपन से बोहोत अच्छा गाता है , कोई बचपन से ही विद्वान है , इसका मतलब उसके पिछले जन्म के संस्कार अच्छे हैं। 


तो आत्मा मृत्यु के बाद संस्कार लेकर जाती है ,और उसी के अनुसार उनका नया जन्म होता है। 


आत्मा का सम्बन्ध शरीर के साथ कैसे है ?


यहाँ आत्मा का सम्बन्ध मस्तिष्क से जुड़ा है और मस्तिष्क का सम्बन्ध सारे शरीर में फैले ज्ञान तंतुओं से है। आत्मा में ही पहले संकल्प उठता है और फिर मस्तिष्क तथा तंतुओं द्वारा व्यक्त होता है। आत्मा ही शांति तथा सुख -दुःख का अनुभव करती है  तथा निर्णय करती है और उसी में संस्कार रहते हैं। 


इसका अर्थ यही है कि मन और बुद्धि आत्मा से अलग नहीं है। लेकिन आज आत्मा अपने को भूलकर देह (शरीर ) स्त्री , पुरुष ,बूढ़ा , जवान समझने लगा है। और अपने को शरीर समझना ही सभी दुखों का कारन है। 


शरीर में आत्मा का निवास कहाँ है ?


आत्मा एक चेतन (प्राण ) एवं अविनाशी ज्योतिबिंदु है। जो कि शरीर में भृकुटि में निवास करती है। आत्मा का वास भृकुटि में होने के कारन ही मनुष्य गहराई से सोचते समय यहीं हाथ लगाता है। जब वह कहता है कि मेरे तो भाग्य ही खोटे हैं ,तब भी वह यहीं हाथ लगाता है। 


आत्मा का वास यहां होने के कारन ही भक्त लोगों में यहां ही बिंदी और तिलक लगाने की प्रथा है। 
उदहारण :- मोटर और ड्राइवर 
शरीर को गाडी समझिये और आत्मा को ड्राइवर। जिस तरह ड्राइवर गाडी को चलाता है वैसे ही आत्मा शरीर को चलाती है। ड्राइवर के  बिना गाडी का कोई महत्व नहीं , वैसे ही आत्मा के बिना शरीर का कोई महत्व नहीं। दोनों एक दूसरे के पूरक है। 


इसीलिए परमपिता परमात्मा कहते हैं "आत्मा की पहचान " होने पर ही हम इस शरीर को अच्छे से चला सकते हैं और अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं। आत्मा की पहचान होने पर ही लोग स्वयं सुख - शांति में रहते हैं और दूसरों को भी सुख -शांति ही देते हैं। 


ॐ शांति। 


ये भी जाने :-
Aatma kya hai aur Mann kya hai
Aatma male hai ya female
Bhagwan aur Devi-devta me antar


Voter ID Card Banane Ke Liye Application

Voter ID Card Banane Ke Liye Application

 

नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि Voter id कार्ड कैसे बनाते है और उसके लिए एप्लीकेशन कैसे लिखते है। वोटर ID  कार्ड बनाने के लिए हमें किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है और आसानी से हम इसे कैसे बना सकते हैं। 


voter id kaise banaye
voter id 


Voter ID कार्ड कैसे बनाये 

आप voter id कार्ड offline या फिर online भी बनवा सकते हैं। जिसकी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं। 


Online Voter Id कार्ड कैसे बनाये :- यदि आप online voter id कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको Voter Helpline App डाउनलोड करना होगा। उसमें आपको एड्रेस प्रूफ , age proof , पासपोर्ट size photo और मोबाइल नम्बर की जरूरत पड़ेगी। 


आप voter helpline app की मदद से आसानी से अपना voter कार्ड बनवा सकते हैं। 


Offline Voter Id कार्ड कैसे बनाये :- यदि आप offline voter id कार्ड बनवाना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको उन्ही documents की जरूरत पड़ेगी जो online में मैंने बताया है। यहां पर आपको एक फॉर्म भरना होता है और फॉर्म फील करके BLO के पास जमा करना होता है। 

Voter Id कार्ड बनाने के लिए एप्लीकेशन 

सेवा में ,
श्रीमान बी एल ओ (BLO ) साहब ,
(धनबाद )


08 फरवरी 2022 


मान्यवर ,
                सविनय निवेदन है कि मैं अमित कुमार धनबाद का निवासी हूँ , मेरी उम्र 23 वर्ष की हो चुकी है लेकिन अभी तक मेरा voter id कार्ड नहीं बना है। मेरे पास जरूरी सभी दस्तावेज मौजूद है। 
अतः मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि मेरा voter id कार्ड जल्द से जल्द बनवा दें , इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा। 


आपका विश्वासी 


अमित कुमार 
धनबाद 

आप इस एप्लीकेशन का फोटो भी प्राप्त कर सकते हैं। 

voter id card banane ke liye application

तो दोस्तों ये थी जानकारी कि कैसे आप voter id कार्ड बनाते हैं और उसके लिए एप्लीकेशन कैसे लिखते है। मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। 

यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये। 

धन्यवाद। 


NEFT Ka Form Kaise Bhare

NEFT Ka Form Kaise Bhare


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि NEFT का फॉर्म कैसे भरते हैं। NEFT क्या होता है और NEFT से पैसे कैसे  transfer करते हैं। NEFT से जुडी हम सभी जानकारी को आज जानेंगे जिससे की आपको मदद मिल सके। 

neft form bhare.

NEFT क्या होता है ?

NEFT का full form होता है :- National Electronic Funds Transfer 

इसका मतलब electronic के माध्यम से पैसे को भेजना होता है।

 NEFT के द्वारा हम  एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे भेजते है। जैसे :- आपका खाता SBI में है और आप PNB में पैसे भेजना चाहते हैं तो आप NEFT की मदद से पैसे भेज सकते हैं। 

NEFT के द्वारा आप आधे घंटे में पैसे भेज सकते हैं और इसको भेजने में भी कम पैसे कटते हैं। 

NEFT Charges :-

10001 to 1 lac = Rs 4 + GST 

1 Lac to 2 lac = Rs 12 + GST 

2 lac से ज्यादा = Rs 20 + GST 

Note :- ये सभी charges तभी आपको देना होता है जब आप (offline ) यानि फॉर्म भरकर NEFT करते हैं। जब आप (online ) यानि इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा NEFT से पैसे भेजते हैं तब आपसे किसी भी तरह का पैसा नहीं लिया जाता है। 

NEFT का फॉर्म कैसे भरे 

neft ka form.


NEFT का फॉर्म आपको कुछ इस तरह का दिखेगा। और इसको भरने के बाद फॉर्म कुछ इस तरह दिखेगा जिसे आप निचे photo में देख सकते हैं। 

neft ka form kaise bhare.

अब चलिए जानते हैं कि NEFT का फॉर्म कैसे भरे -

neft fill up form.

  1. सबसे पहले आपको NEFT के ऊपर टिक करना होगा। 
  2. फिर आपको branch लिखना होगा। 
  3. फिर date देना होगा। 
  4. फिर अपने ब्रांच का कोड देना होगा। 
  5. फिर आप कितने पैसे भेज रहे हैं उसको नंबर में और शब्दों में लिखे। 
  6. फिर अपना अकाउंट नम्बर दें। 
  7. फिर अपने चेक का नम्बर लिखे। यदि आप चेक के द्वारा neft करना चाहते हैं तब। 
  8. फिर डेट दें। 
  9. जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसका नाम लिखे। 
  10. फिर जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसके बैंक का नाम और ब्रांच का नाम लिखे। 
  11. फिर उसका IFSC कोड लिखे। 
  12. जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसका अकाउंट नंबर लिखे। 
  13. फिर जितने पैसे भेज रहे हैं उसको words में यानि शब्दों में लिखे। 
  14. फिर नंबर में पैसे को लिखे। 
  15. फिर charges लिखे ( कितना charge लगेगा उसे आप ब्रांच मैनेजर से पूछ सकते हैं )
  16. फिर पैसे और चार्जेज को जोड़कर लिखें। 
  17. फिर अपना नाम लिखे 
  18. अपना एड्रेस (पता ) लिखे। 
  19. अपना मोबाइल नम्बर दें। 
  20. फॉर्म जमा करने पर एक UTR  no  आपको दिया जायेगा उसे आप संभाल कर रखे , यदि कोई गड़बड़ी होती है तो उस UTR no से आप अपने पैसे वापस ला सकते हैं। 
  21. अपना sign करें। 
अब लेफ्ट साइड के फॉर्म को आपको कुछ इस तरह से भरना है। 


22 . सबसे पहले अपने ब्रांच का नाम लिखे। 
23 . फिर date लिखे। 
24 . फिर जितने पैसे भेज रहे हैं उसको लिखे। 
25 . फिर आप अपना नाम लिखे। 
26. फिर चेक का नम्बर लिखे। 
27 . फिर जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसका नाम लिखे। 
28 . जिसे आप पैसे भेज रहे हैं उसका अकाउंट नंबर लिखे। 
29 . जिस ब्रांच में आप पैसे भेज रहे हैं उसका IFSC कोड लिखे। 
30 . जिस ब्रांच में आप पैसे भेज रहे हैं उसके बैंक का नाम और ब्रांच का नाम लिखे। 
31 . फिर जितना पैसा भेज रहे हैं उसको लिखे। 
32 . चार्जेज कितना लग रहा है उसको लिखे। 
33. फिर पैसे और चार्जेज को जोड़कर लिखे। 
34 . फिर पैसे को शब्दों में लिखे। 

UTR नम्बर आपको बैंक के द्वारा दिया जायेगा उसे आप अच्छे से रखे जबतक की पैसे पहुँच ना जाये। 

तो दोस्तों इस तरह आप neft का फॉर्म भर सकते हैं। neft का फॉर्म भरना काफी आसान था। जिसे आज हमलोगों ने जाना। कल फिर किसी विषय पर हम बात करेंगे , तबतक के लिए धन्यवाद। 

ये भी जाने :-

School Me Admission Ke Liye Application

School Me Admission Ke Liye Application


 नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि स्कूल में नाम लिखाने (admission) के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं। यदि आपका कोई बच्चा है और आप उसका दाखिला स्कूल में करवाना चाहते हैं , और उसके लिए आपको एप्लीकेशन चाहिए तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। 



.vidyalaya me dakhile hetu application

स्कूल में Admission के लिए एप्लीकेशन 


सेवा में ,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय 
मॉडर्न स्कूल ,(रांची )

17 जनवरी 2022 

विषय :- बच्चे की दाखिले हेतु 
मान्यवर ,
                 सविनय निवेदन है कि मेरा बच्चा किशोर कुमार की आयु 4 वर्ष हो चुकी है। और मैं अपने बच्चे की दाखिला आपके स्कूल में करवाना चाहता हूँ। मेरा बच्चा किसी भी चीज को सिखने में बोहोत रूचि रखता है यदि आप इसका दाखिला अपने विद्यालय में कराएँगे तो ये बड़ा होकर जरूर कामियाब इंसान बनेगा। 
आशा करता हूँ कि आप मेरे बच्चे की हुनर को पहचानेंगे और उसे अपने विद्यालय में दाखिला देंगे। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा। 


आपका विश्वासी 
अजय कुमार 


आप इस एप्लीकेशन का photo भी  प्राप्त कर सकते हैं। 

school me naam likhane ke liye application
school me admission ke liye application

.



स्कूल में दाखिले के लिए एप्लीकेशन 

सेवा में ,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय 
मॉडर्न स्कूल ,(रांची )

18  जनवरी 2022 

विषय :- विद्यालय में दाखिले हेतु 
मान्यवर ,
                 सविनय निवेदन है कि मैं अजय कुमार 8 वीं कक्षा उत्तरीन हूँ। आठवीं कक्षा में मुझे 80% अंक प्राप्त हुवे हैं और मैं अपनी आगामी पढ़ाई के लिए आपके विद्यालय में दाखिला चाहता हूँ। 
आशा करता हूँ कि आप मेरी हुनर को पहचानेंगे और मुझे अपने विद्यालय में दाखिला देंगे। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा। 


आपका विश्वासी 
अजय कुमार 


आप इस एप्लीकेशन का photo भी  प्राप्त कर सकते हैं। 

school me dakhile ke liye application
school me dakhile ke liye application

.
तो दोस्तों ये थी जानकारी कि कैसे आप स्कूल में नाम लिखाने के लिए एप्लीकेशन लिखते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये। 


धन्यवाद। 


ये भी जाने :-
Principal Ko Application Kaise Likhe
अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र कैसे लिखे
छुट्टी के सभी एप्लीकेशन


Principal Ko Application Kaise Likhe

Principal Ko Application Kaise Likhe

 
नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि Principal को एप्लीकेशन कैसे लिखते है। Principal को एप्लीकेशन लिखने का तरीका क्या होता है , और कैसे हम अपनी एप्लीकेशन के द्वारा Principal तक अपनी बात पहुंचा सकते है , जिससे की हमारा एप्लीकेशन मंजूर कर लिया जाये। 


हम Principal को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन लिखेंगे , और स्कूल में बेहतर खेल-खुद की व्यवस्ता लाने के लिए भी एप्लीकेशन लिखेंगे। आप इन एप्लीकेशन को देखकर समझ जायेंगे कि कैसे हम Principal को एप्लीकेशन लिखते है। यदि किसी और विषय पर आपको एप्लीकेशन लिखना है तो नीचे comment box में बताये , हम आपके लिए एप्लीकेशन जरूर लिखेंगे। 


  • principal ko application
    principal ko application kaise likhe
.

Principal को एप्लीकेशन लिखने का तरीका। 


जब भी आप Principal को एप्लीकेशन लिखते है तो इस बात का ध्यान दे की एप्लीकेशन साफ़- सुथरा हो , कहने का अर्थ है कि overwriting ना हो। 


एप्लीकेशन को कम शब्दों में लिखे ताकि Principal को ज्यादा समय ना देना पड़े आपके एप्लीकेशन को पढ़ने में। कम शब्द के साथ -साथ , अपने विषय का उल्लेख जरूर करे,( main topic ) को जरूर लिखे। 


यदि आप डायरेक्ट Principal को एप्लीकेशन नहीं दे रहे है तो फिर आप ( Through the class teacher)  का प्रयोग करें। नीचे मैंने एप्लीकेशन लिखा है आप उन्हें जरूर देख लें। 


Principal को छुट्टी के लिए एप्लीकेशन 


सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय ,
मॉडर्न पब्लिक स्कूल ,(लोयाबाद)


1 जनवरी 2022  


विषय :- अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र 


महोदय ,
             सविनय निवेदन है कि मैं अमित कुमार आपके विद्यालय का आठवीं  कक्षा का क्षात्र हूँ। कल रात सिर में चोट लगने की वजह से मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ। मुझे डॉक्टर ने आराम करने के लिए कहा है इसीलिए मैं 20 दिनों तक 01/01 /2022 से 20 /01 /2022  तक विद्यालय आने में असमर्थ हूँ। 


आशा करता हूँ कि आप मेरी कठिनाई को समझेंगे और मुझे छुट्टी देने की कृपा प्रदान करेंगे। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा। 


आपका आज्ञाकारी क्षात्र 


नाम :-अमित कुमार 
कक्षा :- 8 वी  
अनुक्रमांक :- 21  


principal ko chutti ke liye application


स्कूल में खेल व्यवस्था सुधारने के लिए प्रधानाचार्य को एप्लीकेशन

 
सेवा में,
श्रीमान प्रधानाचार्य महोदय ,
मॉडर्न पब्लिक स्कूल ,(लोयाबाद)
10  जनवरी 2022  
विषय :- खेल व्यवस्था सुधारने हेतु 
महोदय ,


             सविनय निवेदन है कि मैं अमित कुमार आपके विद्यालय का  सातवीं  कक्षा का क्षात्र हूँ। मैं बोहोत नाखुश हूँ विद्यालय की खेल व्यवस्था को लेकर। हमारे विद्यालय में खेल को लेकर कोई व्यवस्था नहीं है सिर्फ एक फुटबॉल है , जिसमे की कई बच्चों को फुटबॉल में रूचि नहीं है। 


कई बच्चे क्रिकेट , बैडमिंटन ,टेबल टेनिस में अच्छे है लेकिन उनको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर ही नहीं मिल पा रहा है।  और बिना खेल-खुद के उनका शरीर भी कमजोर होते जा रहा है। इसीलिए मुझे ये आवेदन लिखना पड़ रहा है क्योंकि हम सभी विद्यार्थी  विद्यालय के खेल व्यवस्था को लेकर नाखुश है। 

आशा करता हूँ कि आप हम बच्चों की आशाओं को समझेंगे और विद्यालय में बेहतर खेल व्यवस्था लाएंगे। 

आपका आज्ञाकारी क्षात्र 
नाम :-अमित कुमार 
कक्षा :- 7 वी  
अनुक्रमांक :- 21  

  • khel wyawastha sudharne ke liye pradhanacharya ko avedan
    प्रधानाचार्य को आवेदन 
.
 
तो दोस्तों ये थी जानकारी कि कैसे हम Principal को एप्लीकेशन लिखते है। मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। 
धन्यवाद। 


ये भी जाने :-


  1. Avkash hetu prarthana patra
  2. School se chutti lene ke liye Application
  3. 1 din ki chutti ke liye application
  4. English me application likhna sikhe

राशन कार्ड क्या होता है और Ration card कैसे apply करें? |

राशन कार्ड क्या होता है और Ration card कैसे apply करें? |

नमस्कार दोस्तों अनेक रूप में आपका स्वागत है। तो आज हम जानने वाले है कि राशन कार्ड के बारे में की राशन कार्ड क्या होता है ? (What is ration card in Hindi ?), राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है ?,  नीला, गुलाबी, पीला, सफेद, लाल राशन कार्ड क्या होता है ?

और एक प्रश्न जो सभी के मनो में रहता है की PHH और AAY राशन कार्ड क्या होता है?(AAY और PHH ration card) और इन सभी राशन कार्ड धारकों को कितने अनाज मिलते है? तो आज मैं आपके इन्ही प्रश्नों का जवाब दूंगा और यह भी बताऊंगा की राशन कार्ड के लिए apply कैसे किया जाता है ?

ration card kya hota hai aur ration card ke liye kaise apply kaise karen?
राशन कार्ड 


इस आर्टिकल में आप जानेंगे -


Ration card क्या होता है ? (What is ration card in hindi)


राज्य सरकार के द्वारा जारी की जाने वाली अन्य दस्तावेजों में ration card एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जिसके द्वारा राज्य के आर्थिक स्थिति से निम्न वर्ग के लोगो को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के द्वारा सस्ते दामों पर उपयुक्त अनाज उपलब्ध कराया जाता है। और यह ration card एक पहचान पत्र की तरह काम करती है। 

आपने यह तो जान लिया किया कि ration card क्या है ?, लेकिन यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है की ration card कितने प्रकार के होते है ? तो चलिए अब जानते है । 

Ration card कितने प्रकार के होते हैं ?


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा प्रणाली (NFSA - 2013) के तहत मुख्य तौर पर राशन कार्ड दो प्रकार के है इन्ही ration card धारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public distribution system- PDS) के द्वारा सस्ते दामों में अनाज उपलब्ध कराया जाता है। और वो दोनों राशन कार्ड के प्रकार निम्न है- 

1. PHH ration card (PHH ration card क्या होता है ?)


PHH (Priority household) राशन कार्ड जिसे हिंदी में पात्र गृहस्थी ration card भी कहा जाता है। यह राशन कार्ड लाल और गुलाबी रंग का होता है। यह राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति थोड़ी अच्छी है। विभिन्न राज्यों में इस ration card के वितरण के भिन्न-भिन्न criteria है। 

पीएचएच राशन कार्ड धारकों को हर महीने 5 kg अनाज प्रति व्यक्ति दिया जाता है। जिसमे चावल का मूल्य 3 रु प्रति kg, गेहू का मूल्य 2 रु प्रति kg तथा 1 रु प्रति kg मोटे अनाज का वितरण किया जाता है। 

नोट- PHH ration card को Non-priority ration card यानि की गैर प्राथमिकता भी कहा जाता है। 

क से ज्ञ तक की बारहखड़ी को जानने के लिए इसे पढे । 

2. AAY ration card (AAY ration card क्या होता है ?)


AAY (Antyoday ann yojna) राशन कार्ड। अंत्योदय अन्न योजना ration card मुख्यतः पीले रंग का होता है। यह राशन कार्ड राज्य के उन्ही लोगों को दिया जाता है जिनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। यानि की जिन लोगों के पास आय का कोई जरिया नहीं है।  (जैसे- बुजुर्ग आदि) हलकी राज्य सरकार द्वारा एएवाय ration card के वितरण के लिए कुछ और भी criteria है। जो अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग है। 

 AAY ration कार्ड धारकों को हर महीने 35 kg अनाज हर परिवारों को दिया जाता है। 

नोट- AAY ration card को priority ration card यानि प्राथमिक का दर्जा दिया जाता है। 

NFSA के लागू होने से पहले TPDS (लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली- Targeted Public Distribution System) के तहत अनाज का वितरण किया जाता था। तब ration card मुख्यतः तीन प्रकार के थे जो इस प्रकार है -

1.  BPL (BPL ration card क्या है ?)


BPL (Below Poverty Line) यानि की गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को यह राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। इस ration card का रंग लाल और गुलाबी होता है । राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कीये पैमाने के आधार पर ही गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों का पहचान किया जाता है । 

BPL ration card धारकों को 25-35 kg अनाज दिया जाता है।

2. APL (APL ration card क्या होता है ?)


APL (Above Poverty Line) यानि की गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को यह राशन कार्ड दिया जाता है। इस ration card का रंग नीला होता है। यह राशन कार्ड भी राज्य द्वारा निर्धारित किए गए पैमाने के आधार पर ही गरीबी रेखा से ऊपर वाले लोगों को पहचाना जाता है और उन्हे यह राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। 

APL ration card धारकों को 10-15 kg अनाज दिया जाता है। 

3. AY (AY ration card kya है ?)


AY यानि की अन्नपूर्णा योजना। यह AY ration card उन गरीब बुजुर्गों को दिया जाता है जिनकी उम्र 65 वर्ष से ज्यादा हो चुकी है। 

AY ration card धारकों को 10 kg अनाज प्रति महीने PDS द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। 

NOTE:- ज्यादातर राज्यों में NFSA (National Food Security Act) लागू हो चुकी है और जिन राज्यों में यह प्रक्रिया में है वहाँ TPDS (Targeted Public Distribution System) के द्वारा ही लोगों को अनाज उपलब्ध कराया जाता है। 

ऊपर दिए गए राशन कार्ड की सूची के अलावा कुछ और राशन कार्ड जैसे सफेद राशन कार्ड भी होते है तो चलिए इसके बारे में भी जान लेते है । 

सफ़ेद ration card क्या होता है ? (what is white ration card in hindi ?)


सफ़ेद ration card उन्ही लोगों को दिया जाता है जो गरीबी रेखा से ऊपर (APL) है। और जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से ऊपर है। तथा जिनके परिवार में किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन है और 4 हेक्टेर या उससे अधिक सिंचित भूमि भी है। यह safed ration card एक प्रूफ के तरह होता है की आप भारत के नागरिक हो। 

राशन कार्ड के उपयोग क्या-क्या है ? 


राशन कार्ड के प्रकार को तो हमने जान लिया तो चलिए अब यह जानते है की राशन कार्ड के उपयोग क्या है ? और यदि हमारे पास ration card है तो उसका उपयोग हम कहाँ-कहाँ कर सकते हैं चलिए उसे भी जान लेते है -
  • राशन कार्ड एक प्रूफ होता है की हम भारतीय है। 
  • यदि आप voter id कार्ड बनवाने जा रहे है तो वहाँ ration card की जरूरत पड़ सकती है। 
  • LPG कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ration कार्ड की जरूरत पड़ती है। 
  • PAN Card के validation के लिए ration card का भी उपयोग किया जा सकता है। 
  • राशन कार्ड को अपनी पहचान पत्र और निवास प्रमाण पत्र के रूप में उपयोग कर SIM 
    Card, Telephone connection आदि लेने के लिए किया जा सकता है। 
 ऊपर दिए गए उपयोगों के अलावा राशन कार्ड के और भी कई सारे उपयोग है। जो हमारे लिए लिए बहुत जरूरी है। 

Ration card कैसे बनाए ? (How to apply for ration card in hindi ?) 


राशन कार्ड बनाने के लिए हमे कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। जो हमारे पास होना बहुत जरूरी है। तो चलिए जानते है-

राशन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 


जैसा की आप सभी को पता है की राशन कार्ड को परिवार के मुखिया के नाम के आधार पर ही बनाया जाता है। जिसमे परिवार के सभी सदस्यों के नाम सम्मिलित होते है। तो चलिए अब जानते है की राशन कार्ड को बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में-
  • परिवार के महिला मुखिया की 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो 
  • सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटो कॉपी 
  • वोटर-आयडी का फोटो कॉपी 
  • परिवार के मुखिया की बैंक passbook का फोटो कॉपी 
  • आय प्रमाणपत्र
नोट- कुछ-कुछ राज्यों में महिला मुखिया के फोटो के अलावा परिवार के सभी सदस्यों की भी फोटो की भी आवश्यकता होती है। 

यदि आपने ऊपर दिए गए सभी दस्तावेजों को एकत्रित कर लिया है तो अब आप ration card के लिए apply कर सकते है। ration card के लिए apply करने के लिए दो तरीके है- एक ऑफलाइन और दूसरा अनलाइन। 

जैसा की मैंने आपको शुरुआत में ही बताया की राशन कार्ड अब मुख्यतः दो प्रकार के है- AAY ration card और PHH ration card । AAY ration card वो ही अप्लाइ कर सकते है जिनके पास कोई रोजगार नहीं है और जिनकी वार्षिक आय लगभग 20 हजार है । और PHH ration card वो ही अप्लाइ कर सकते है जिनकी वार्षिक आय 20 हजार से अधिक और 1 लाख रु से कम है। 

नोट- हर राज्यों में इन दोनों ration कार्ड को अप्लाइ करने के criteria अलग-अलग है । 

Ration card को offline कैसे apply करे? (How to apply ration card offline ?)


Offline ration card apply करने के लिए नीचे दिए इन स्टेप्स को फॉलो करे- 
  • Ration card को offline apply करने के लिए आपको एक form fill up करना होगा । और यह form आपको आपके ब्लॉक (प्रखण्ड) में मिल जाएगा। और यदि आप चाहते है कि online इस form को प्राप्त करना तो आपको अपने राज्य के official राशन वितरण वाले website पर जाना होगा। जहाँ से आप यह form अनलाइन प्राप्त कर सकते है। 
  • Form को प्राप्त कर लेने के बाद उसमे पूछे गए information को fill up कर दे। 
  • Form को fill up करने के बाद उसकी बारीकी से एक बार जांच कर ले ताकि गलती होने की कोई गुंजाइश न हो। क्योंकि एक बार कुछ गलत information fill up हो जाने के बाद उसे सुधारना एक अलग सर-दर्द बन जाता है। 
  • अब आप उस form को अपने ration card dealer (कोटेदार) को या food inspector को जमा कर दे। 
यह प्रक्रिया को कर लेने के बाद आप इंतजार करे अपने ration card के बन जाने की। क्योंकि ration card को बनने में अब ज्यादा समय नहीं लगता है। 

Ration card को online कैसे apply करे? (How to apply ration card online ?)


यदि आप चाहते है घर बैठे अपने ration card को बनाना तो आप ration card को online ही apply कर सकते है। Online ration card apply करना थोड़ा आसान हो जाता है क्योंकि इसके लिए आपको physically कही भाग-दौड़ करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है तो चलिए अब जानते है की online ration card kaise apply karen ?

Online ration card apply करने के लिए दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करे -
  • सबसे पहले आप अपने राज्य के official राशन वितरण वाले website पर जाए। 
  • वेबसाईट पर जाने के बाद सबसे पहले आप उसमे यह देखे की apply for a ration card का option कहाँ है 
  • जब आपको यह मील जाए तो आप उस पर क्लिक करे और और वहाँ जाने के बाद अपने जिले को select करे 
  • जिले को सिलेक्ट करने के बाद आप एक फॉर्म पर land कर जायेंगे जहाँ आपको अपने information जैसे- आधार कार्ड, passport size photo, block (प्रखंड), परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी आदि को fill करना है। 
  • यह सभी कुछ करने के बाद आपको अपने ration card को प्रिन्ट कर लेना है। 
  • और उसका एक फोटो कॉपी निकाल कर रख लेना है । 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)


Q: Offline ration card apply करने के बाद कितने दिनों में बनता है ? 

उत्तर: यदि आपने ration card को offline apply किया है तो आपका ration card लगभग 15-30 में बन कर आपके पास पँहुच जाएगा। 

Q: Ration card online apply करने के बाद कितने दिनों में बनता है ?

उत्तर: यदि ration card को online apply किया जाता है तब भी राशन कार्ड बनने में 10-15 दिनों का समय लग ही जाता है। क्योंकि कुछ लंबी प्रक्रियाएं होती है जिनमे इतना व्यक्त लग जाता है। 

Q: हमे ration card online apply करना चाहिए या offline?

उत्तर: यह तो totally आपके ऊपर depend करता है की आप राशन कार्ड कैसे अप्लाइ करना चाहते है यदि आप चाहते है घर बैठे अप्लाइ करना तो बेशक आप online ही apply करे क्योंकि इसमे आपको कोई भाग-दौड़ करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। 


इसे भी पढे-
मुझे पूरी उम्मीद है की आपको यह अच्छी तरह से समझ आ गया होगा की Ration card क्या होता है ? और Ration card को online या offline कैसे apply किया जाता है ? यदि आपको अभी भी कोई प्रश्न है कमेन्ट बोक्स में बेझिझक अपने प्रश्न को पूछे और हां आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ share जरूर करे।  
धन्यवाद !