SBI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
SBI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bank Me Photo Update Karne Ke Liye Application

Bank Me Photo Update Karne Ke Liye Application


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि बैंक में photo update करने के लिए Application कैसे लिखते हैं और बैंक में photo update कैसे करते हैं ? बैंक में photo update करने का process क्या है ? क्यों हमें बैंक में photo update करनी चाहिए ? तो देरी ना करते हुवे चलिए जानते हैं बैंक में photo update करने के बारे में।
bank me photo update kare
bank me photo update kare
.
बैंक में Photo Update क्यों करे ?

कई बार उम्र के साथ-साथ चेहरा भी बदल जाता है ऐसे में यदि आप बैंक में अपना photo update नहीं करते हैं तो बाद में आपको परेशानी आ सकती है।

किस तरह की परेशानी ?

जब भी आप बैंक जाते हैं, पैसे निकालते हैं तो बैंक वाले सबसे पहले आपका चेहरा match करके देखते हैं और फिर sign के लिए कहते हैं ऐसे में यदि आपका चेहरा उम्र के साथ बदल गया हो तो बैंक वाले आपको पैसे देने से इनकार भी कर सकते हैं।

यदि आप बोहोत लम्बे समय के बाद बैंक जाने वालों में से हैं और कई सालों से आपने अपना बैंक photo update नहीं किया है तो इसे अभी करा ले। जिस तरह से नियम change हो रहे हैं security बढ़ रही है , ऐसे में यदि आपका बैंक से कोई काम आ पड़ता है -
लोन के लिए ,check के लिए ,pension के लिए और तब आपका चेहरा ही match नहीं होगा तो आपको बोहोत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। फिर आपको अपनी identity proof करने के लिए भी कहा जा सकता है। इससे पहले की देर हो आप अपना photo update करा ले।


बैंक में Photo Update करने का Process 

बैंक में Photo Update करने का process बोहोत ही simple है। इसके लिए आपको किसी भी तरह का दोड़-धुप नहीं करनी होती है सिर्फ आपको बैंक जाना होता है ,

  1. एक Photo Update करने का form भरना होता है ,
  2. एक  application देनी होती है 
  3. और 2  Passport size photo देनी होती है। 
  4. अपना पासबुक भी साथ में लेकर जाये। 

फॉर्म आपको बैंक से मिल जाएगी , और application आपको इस post में मिल जाएगी। जिसे आप नीचे से download भी कर सकते हैं। 


Bank Me Photo Update Karne Ke Liye Application


सेवा में ,                                                                                   
                 (बैंक का नाम , पता )
                 विषय - फोटो परिवर्तन हेतु । 
                 महाशय ,
                                सविनय निवेदन है कि मैं (अपना नाम लिखे ) आपके बैंक का एक खाताधारी हूँ। 
मुझे अपने खाते में अपने दिए गए फोटो को बदलना है ,कई सालों पहले मैंने बैंक खाता खुलवाया था और अभी तक मैंने इसका फोटो परिवर्तन नहीं किया है। उम्र के साथ-साथ चेहरा भी बदलता है इसीलिए मैं अपने खाते का फोटो परिवर्तन करना चाहता हूँ जिससे की मुझे बाद में परेशानी ना हो।

                           अतः श्रीमान से निवेदन है कि हमारे खाते के फोटो को परिवर्तन करें ।  इसके लिए हम सदा आपके आभारी रहेंगे।

     आपका विश्वासी।
 नाम              - (अपना नाम लिखे
   A /C  no.    - (अकाउंट नंबर लिखे )
  मो               - (मोबाइल no  )
दिनांक         -
       (Sign करें )

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

bank me photo update karne ke liye application.




तो दोस्तों यह थी जानकारी कि कैसे आप अपने बैंक खाते का photo update करते हैं और उसके लिए application कैसे लिखते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आई होगी। यदि आपका कोई सवाल है या आप किसी और विषय पर application चाहते हैं तो हमें comment करके जरूर बताये।


और इस post को अपने दोस्तों तक जरूर Share करें।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद। 
ATM Card Kharab Hone Par Application

ATM Card Kharab Hone Par Application


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि यदि आपका ATM कार्ड ख़राब हो जाता है तो आप उसे बदलने के लिए या कहे नया ATM apply करने के लिए application कैसे लिखेंगे।
ATM Card ख़राब हो गया है या नहीं ,कैसे पता करेंगे । तो आप इस post को पढ़ते रहे इसमें बोहोत कुछ नया आपको सिखने को मिलेगा। 

atm kharab hone par application
atm kharab hone par application


ATM कार्ड ख़राब होने पर एप्लीकेशन। 


सेवा में ,
                 श्रीमान शाखा प्रबंधक                                                               
                 (बैंक का नाम , पता )
                 विषय - ATM ख़राब होने पर आवेदन । 
                 महाशय ,
                                सविनय निवेदन है कि मैं (अपना नाम लिखे ) आपके बैंक का एक खाताधारी हूँ । 
मेरा पुराना ATM कार्ड किसी कारन वस ख़राब हो गया है इसीलिए मुझे अपना एटीएम कार्ड फिर से चालू कराना है।जो की Master Card /Visa /Rupay (अपने अनुसार चुने ) कार्ड होनी चाहिए। 
                   
                                                   अतः आपसे निवेदन है कि आप हमारे एटीएम कार्ड को फिर से चालू करवा दे या हमें नया एटीएम कार्ड देने की कृपा प्रदान करें   ।  इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा। 
                   
  आपका विश्वासी। 
   नाम           - (अपना नाम लिखे )
   A /C  no.    - (अकाउंट नंबर लिखे )
   मो               - (मोबाइल no  )
     दिनांक      -   (              )  
      (Sign करें )

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

atm card kharab hone par application




Application Due To Damage Of ATM Card 


To,
The Bank Manager
State Bank Of India, Purulia

Sub- Due to damage of atm card

Sir,
        I am holding a savings bank account with your branch. Due to some reasons, my atm card has damaged and I want to renewal my atm card or want a new atm card. Which should be a VISA/Master/Rupay Card ( Choose as per your choice)

So kindly renewal or give me a new atm card as soon as possible. I will be highly thankful to you.

Yours truly

Name-
A/C No. -
Date-
Sign-

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

application to bank manager due to damage of atm card



ATM Card ख़राब हुवा है या नहीं, कैसे जाने ?


कई बार अत्यधिक इस्तेमाल करने की वजह से जो ATM के पीछे Black Surface होता है वह घीस जाता है जिसकी वजह से ATM मशीन Card को read नहीं कर पाता है और आपको लगता है कि ATM ख़राब हो गया है। तो यदि आपके ATM से पैसे नहीं निकल रहे हैं तो उस Black Surface को सूती के साफ़ कपडे से घसे फिर इस्तेमाल करें।

यदि आपने अपने बैंक खाते में KYC नहीं कराया है तो फिर आपके ATM कार्ड से पैसे नहीं निकलेंगे :- पुराने बैंक account जिन्होंने अभी तक KYC नहीं कराया है तो उसके ATM से पैसे नहीं निकल रहे हैं तो यदि आप ATM से पैसे नहीं निकाल पा रहे हैं तो हो सकता है कि आपने अभी तक KYC नहीं कराया हो , तो तुरंत अपना KYC कराये और फिर अपने ATM का इस्तेमाल करें।


कई बार online shopping करते वक़्त ATM Card Block हो जाता है तो लोगों को लगता है कि मेरा ATM ख़राब हो गया है। ऐसा तब होता है जब आप unsecure website से shopping करते हैं। आपकी security के लिए आपके ATM कार्ड को Block कर दिया जाता है। जो आप अपने customer care से बात करके unblock करा सकते हैं।


यदि ATM सच में ख़राब हो गया है तो उसके भी कई वजह हो सकते हैं। हो सकता है कि ATM का Chip ख़राब हो गया हो , या आपका ATM घिंस गया हो। या ATM टूट गया हो या fraud लोग आपके ATM का नंबर जान गया हो और बार-बार आपके ATM से पैसे निकालने की कोशिश करता हो। तो इन परिस्थिति में आपका ATM  काम करना बंद कर देता है।

तो दोस्तों ये थी जानकारी ATM कार्ड ख़राब होने पर Application के बारे में और ATM Card ख़राब हुवा है या नहीं उसके बारे में। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको ये जानकारी जरूर पसंद आई होगी।


यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करें, यदि किसी और विषय पर application चाहते हैं तो वो भी बताये। और इस post को अपने दोस्तों तक Share जरूर करें।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद। 
CSP ID Kaise Le-CSP ID Ke Liye Bank Me Application

CSP ID Kaise Le-CSP ID Ke Liye Bank Me Application


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम बात करेंगे CSP के बारे में और जानेंगे कि CSP ID के लिए बैंक में हम Application कैसे लिखेंगे। लोगों में बोहोत नाराजगी है कि वे पैसे दे देते हैं लेकिन उन्हें बैंक के द्वारा ID नहीं दिया जाता है तो इसी विषय के ऊपर आज का ये post है। यदि आपने भी CSP के लिए apply किया है और अभी तक आपको ID नहीं मिला है तो ये post सिर्फ आपके लिए है। आप इसे अंत तक जरूर पढ़े।


CSP=Customer Service Point क्या है?

यह एक mini bank होता है जिसे लोग ग्राहक सेवा केंद्र कहते हैं। जहां बैंक नहीं खुले हैं तो ऐसे जगहों में mini bank खोलकर कोई भी व्यक्ति अच्छा पैसा कमा सकता है। ज्यादातर ये गाँवों में खोला गया है और शहरों में भी ये खोले जा सकते हैं। बैंक में यदि अधिक भीड़ होती है तो उसे कम करने के लिए mini bank शहरों में खोला जाता है।

इसको खोलने के लिए 1 से 2 room की जरूरत होती है और 2 से 3 लोगों की जरूरत होती है। CSP बैंक खोलने के लिए  computer or laptop , printer की जरूरत होती है। और कुछ पूंजी की भी जरूरत होती है जो लेन-देन में काम आती है।

इसका काम बैंक की तरह होता है :- जैसे नए खाते खोलना ,पैसे transfer करना ,पैसे जमा करना ,पैसे निकालना इत्यादि।
CSP में फायदा :-  लोग जब नए खाते खुलवाएंगे तो उससे आपके पैसे बनेंगे ,पैसों की लेन देन करेंगे तो जितना वो लेनदेन करेंगे उसके लगभग 0.06 % आपको मिलेगा। आधार कार्ड लिंक करना , ऐसे ही रहेक काम में आपको पैसे मिलेंगे जिससे आसानी से आप महीने के 30000 रुपये तक कमा सकते हैं।


csp id kaise le
csp id kaise le


CSP ID Kaise Le- CSP लेने की प्रक्रिया। 


CSP लेने के लिए आपके पास 10th paas certificate ,आधार कार्ड ,पैन कार्ड ,बैंक पासबुक ,पुलिस वेरिफिकेशन report (character certificate ) की जरूरत होती है।

CSP लेने के लिए कई कंपनियां हैं जहां से आप CSP के लिए Apply कर सकते हैं। आपके लिए बेहतर कंपनी कौन सा है ये आपको आपके नजदीकी बैंक से सलाह लेकर apply करनी चाहिए। हरेक बैंक वाले अपना अलग-अलग कंपनी prefer करते हैं। कई ऐसी कंपनियां भी हैं जो हरेक बैंक के CSP प्रदान करती है।

और आजकल कई fraud कंपनियां भी आ गई है जो पैसे लेकर शांत हो जाते हैं। तो यदि आप CSP लेने की सोच रहे हैं तो अपने नजदीकी बैंक से सलाह जरूर ले।

हरेक कंपनी security और registration के रूप में आपसे 20000 से 40000 रुपये तक charge कर सकती है। यह depend करता है कि आप कौन सी बैंक का CSP ले रहे हैं।

आपका registration हो जाने के बाद आपको एक ID दिया जाता है जिसे CSP ID कहते हैं। फिर आप अपना CSP बैंक शुरू कर सकते हैं और पैसे कमा सकते हैं।


CSP ID Ke Liye Bank Me Application


सेवा में ,                                                                                                       
                 श्रीमान शाखा प्रबंधक 
                 (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ,  रांची  )
                 विषय - सीएसपी (CSP) ID लेने हेतु। 
                 महाशय ,
                                सविनय निवेदन है कि मैं (अपना नाम लिखे ) आपके बैंक का एक खाताधारी हूँ। मैंने 4 महीने पहले ग्राहक सेवा केंद्र शुरू करने के लिए पंजीकरण किया था। लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई भी ID मुझे प्राप्त नहीं हुवा है जिसके लिए मैं बोहोत चिंतित हूँ।

मैंने सारे कागजात सही दिए थे और पैसे भी जमा कर दिए थे फिर भी प्रक्रिया में इतनी देर नहीं होती है। इसीलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप समस्या का पता लगाए और CSP ID जल्द से जल्द मुझे देने की कृपया प्रदान करें जिससे की ग्राहकों को सेवा केंद्र से लाभ पहुँच सके। 

   आपका विश्वासी। 
   नाम             - (अपना नाम लिखे )
अकाउंट  नंबर - 
    मो               - (मोबाइल no  )
 दिनांक           - (              )
     (Sign करें )

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

csp id ke liye bank me application
csp id ke liye bank me application





Note :- कई बार फ्रॉड call भी आपको आ सकते हैं कि हम BC (Business Correspondense) Office से बोल रहे हैं आप मेरे खाते में 5000 रुपये जमा कर दीजिये आपको CSP ID दे दिया जायेगा। तो दोस्तों ऐसे लोगों से सावधान रहें BC Office कभी भी आपसे फ़ोन पर पैसे नहीं मांगता और ना ही CSP ID के लिए पैसे लेता है। तो आप ऐसे call से बच कर रहे।

तो दोस्तों ये थी जानकारी कि कैसे आप CSP ID लेते हैं और CSP ID लेने के लिए आप बैंक में Application कैसे लिखते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको ये जानकारी जरूर मदद करेगी। यदि आपको किसी और विषय पर application चाहिए या कोई सुझाव हो तो हमें comment करके जरूर बताये।


और इस post को अपने दोस्तों तक facebook ,watsapp में share करें ताकि और लोगों को भी मदद मिल सके।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद। 
डाकघर से पैसे निकाले Aadhar Card से बिना Passboook ATM के

डाकघर से पैसे निकाले Aadhar Card से बिना Passboook ATM के


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम बात करेंगे कि डाकघर से कैसे आप बिना पासबुक के पैसे निकाल सकते है। यदि आप किसी भी बैंक के खाता धारक हैं तो भी आप डाकघर से पैसे निकाल पाएंगे। आज हम इसी योजना के बारे में बात करने वाले हैं जो की बैंकों में बढ़ रही भीड़ को कम करने के लिए शुरू किया गया है।

postoffice se paise nikale bina atm passbook ke
postoffice se paise nikale bina atm passbook ke
डाकघर से पैसे निकाले Aadhar Card से बिना Passboook ATM के। 

यह सुविधा नए साल 2020 से शुरू हो गई है। यदि आपके भी बैंक में बोहोत भीड़ होती है या आपको पैसे निकालने के लिए बैंक नहीं जाना है तो आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर भी पैसे निकाल सकते हैं। यदि आप किसी दुविधा में भी फँस गए हैं , आपके पास पासबुक नहीं है, ATM नहीं है और सब पैसे भी ख़त्म हो गए हैं तो भी आप डाकघर से बिना पासबुक के पैसे निकाल पाएंगे। लेकिन कैसे उसके लिए इस  post को पढ़ते रहें।




डाकघर से बिना पासबुक के पैसे निकालने के लिए आपको अपना बैंक account आधार कार्ड से link करना होगा। यदि आपका बैंक account पहले से ही आधार से लिंक है तो फिर आप कभी भी डाकघर से पैसे निकाल पाएंगे।
डाकघर से पैसे निकालने के लिए आपको अपना आधार कार्ड लेकर के जाना होगा। यदि आपके पास आधार कार्ड भी नहीं है तो आधार कार्ड का नंबर भी यदि आपको याद हो तो भी आप डाकघर से पैसे निकाल पाएंगे।

डाकघर से बिना पासबुक के पैसे निकालने की सुविधा कैसे काम करती है ?

आपका बैंक खाता जब आधार कार्ड से लिंक होता है तब सिर्फ आधार कार्ड के number से भी आपके बैंक account को ढूंढा जा सकता है और उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसका इस्तेमाल वही कर सकते हैं जिनके पास आपके बैंक और आधार दोनों की जानकारी है तो वो केवल सरकार के पास है तो इसीलिए सरकार ने इसको मद्दे नज़र रखते हुवे इस योजना की सुरुवात की है।

जैसे ATM और आपका बैंक खाता आपस में link है तो आप ATM से पैसे निकाल पाते हैं वैसे ही आधार कार्ड से भी आप पैसे निकाल पाएंगे। अंतर यही होगा कि ATM में खुद से पैसे निकालते थे , ATM कार्ड में ही नंबर होता है और वो chip के द्वारा मशीन ले लेता है लेकिन यहां आपको डाकघर में आधार नंबर बताना होता है क्योंकि आधार कार्ड में कोई chip नहीं होती है।


डाकघर ( PostOffice) से बिना पासबुक के पैसे निकालने की प्रक्रिया ?

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी डाकघर में जाना है। 
  • वहाँ अपना आधार कार्ड नंबर देना है। 
  • आधार नंबर देने के बाद आपको Biometric Fingerprint Scanner में अपनी उंगली रखनी होगी। 
  • आपकी उंगली की पहचान होने के बाद आपको पैसे की जानकारी देनी होगी। जितना पैसा आप निकालना चाहते हैं। 
  • उसके बाद बताये गए पैसे आपको मिल जाएगी। 



डाकघर से बिना ATM ,पासबुक के कितने पैसे निकाल सकते हैं ? 

अभी सुरुवात में इसकी सिमा 10000 रुपये रखी गई है। बाद में लोगों की प्रक्रियाओं के बाद इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इसे खासकर गांव के लिए शुरू किया गया है जहां बढ़ती भीड़ की वजह से बैंक वाले परेशान हो जाते हैं तो उस भीड़ को कम करने के लिए जिन्हे कम पैसे निकालने हैं वे डाकघर से पैसे निकाले और जिन्हे अधिक पैसे निकालने हैं वे बैंक जाये। 

यह 10000 रुपये कम इसलिए भी हैं क्योंकि इस योजना को Emergency होने पर लोग इस्तेमाल करेंगे अधिकतर लोग डाकघर नहीं जाते हैं। तो इससे लोगों का डाकघर भी जाना होगा और वे भीड़ से भी बचे रहेंगे।
डाकघर से पैसे निकालना कितना नुकसान और कितना फायदा ?

जहां तक नुकसान की बात की जाये तो इसमें कुछ नुकसान की बात नहीं है। यदि डाकघर आपके घर से दूर है तब आपको नुकसान या कहें परेशानी हो सकती है। इसमें फायदा ही फायदा दिखाई देता है, security भी रहती है ATM से कोई दूसरा व्यक्ति भी पैसे निकाल सकता है यदि वह आपके ATM Pin को जानता हो लेकिन इसमें आपके सिवा कोई दूसरा पैसे भी नहीं निकाल सकता। 

इससे भीड़ कम होगी , पासबुक ले जाने की परम्परा ख़त्म होगी। लाइन में ज्यादा देर नहीं लगना होगा। Emergency में आपके पास पासबुक -ATM नहीं है तो इसका मदद आप ले सकते हैं और भी कई फायदे होंगे जो की हमें आगे आने वाले दिनों में पता चलेंगे। 

तो ये थी जानकारी कि कैसे आप डाकघर से बिना पासबुक और ATM के पैसे निकाल सकते हैं सिर्फ आधार कार्ड से। मुझे उम्मीद है कि आपको ये नई जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये। 
और इस post को अपने दोस्तों तक facebook , watsapp में भी share करें ताकि और लोगों को भी इस जानकारी के बारे में पता चले और वो भी इसका इस्तेमाल कर सकें। 
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद।  
Joint Account Me Kisi Ek Wyakti Ki Mrityu Hone Par Application

Joint Account Me Kisi Ek Wyakti Ki Mrityu Hone Par Application


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम बात करेंगे joint बैंक अकाउंट में यदि किसी एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो क्या करना होता है ? और उसके लिए हम application कैसे लिखेंगे।
यह post छोटा जरूर है लेकिन काम की है , आप इसे जरूर अंत तक पढ़े।

joint account me mrityu hone par application
joint account me mrityu hone par application


Joint बैंक account में किसी एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर क्या करे ?

मान लीजिये कि primary व्यक्ति ( पुरुष ) की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे case में हमें account को चालू रखने के लिए 3 चीजों की जरूरत होती है।

  1. एक Application 
  2. Transmission Form 
  3. Death Certificate 


इन तीनो के देने के बाद अकाउंट transfer हो जाता है।

Transmission Form आपको बैंक से मिल जाएगी। यदि आप देखना चाहते हैं तो मैंने नीचे link दे दिया है आप वहाँ से इसे देख सकते हैं चाहें तो download भी कर सकते हैं।
Transmission Form For Joint Account

और जहां तक application की बात आती है तो मैंने application आपके लिए लिख दिया है आप इसे note कर ले चाहें तो आप इसे भी download कर सकते हैं।


Joint बैंक account में किसी एक व्यक्ति के मौत होने पर Application 

सेवा में ,
श्रीमान शाखा प्रबंधक ,
(बैंक का नाम , पता )
दिनांक -
 विषय - पति की मौत होने पर जॉइंट खाते को सामान्य खाते में परिवर्तन हेतु । 
  महाशय ,
                 सविनय निवेदन है कि मेरे पति और मेरा जॉइंट खाता आपके बैंक में है। मेरे पति (श्री गजेंद्र वर्मा) की मृत्यु ह्रदय रोग की वजह से एक महीने पहले हुवी। अब मैं इस जॉइंट खाते को सामान्य रूप से अपने नाम पर चलाना चाहती हूँ। इसीलिए आप इस खाते को सामान्य खाते में परिवर्तन कर दें।

नॉमिनी में - मैं अपने बेटे का नाम देना चाहती हूँ।
जिसका नाम -श्याम वर्मा।
उम्र - 25 वर्ष है।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि कृपया आप इस जॉइंट खाते को सामान्य खाते में परिवर्तन कर दें और नॉमिनी में मेरे बेटे का नाम दें। इसके लिए मैं सदा आपकी आभारी रहूंगी। 
                     
सधन्यवाद।
 नाम           - (अपना नाम लिखे )
 A /C  no.    - (अकाउंट नंबर लिखे )
  मो               - (मोबाइल no  )
  (Sign करें )

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

.joint account me death hone par application






Note :- जब आप joint खाते को अपने नाम से परिवर्तन करेंगे तो आप नॉमिनी भी जरूर दें। इससे आपके बच्चे को बाद में परेशानी नहीं होगी। नॉमिनी के लिए हो सकता है कि आपसे कोई फॉर्म भी भरने के लिए कहा जाये।

यदि Joint अकाउंट में Secondary Person (पत्नी ) की मृत्यु होने पर क्या करें ?

यदि joint अकाउंट में पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो भी process यही है।
उसके लिए भी आपसे वही 3 चीजें मांगी जाएगी। जो मैंने ऊपर में बता दिया है।

तो दोस्तों ये थी जानकारी कि यदि joint अकाउंट में किसी एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो हमें क्या करना है और उसके लिए एप्लीकेशन कैसे लिखना है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको ये जानकारी जरूर मदद करेगी।
यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये।


और इस post को जरूरतमंद  लोगों तक जरूर share करें।
बोहोत -बोहोत धन्यवाद। 
Bank Account Transaction Limit Badhane Ke Liye Application और जानकारी

Bank Account Transaction Limit Badhane Ke Liye Application और जानकारी


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम बात करेंगे बैंक account के transaction limit को बढ़ाने के बारे में। UPI (PhonePe Paytm ) transaction limit बढ़ाने के लिए application कैसे लिखेंगे और ATM के Transaction Limit बढ़ाने के लिए application कैसे लिखेंगे इसके बारे में हम आज जानेंगे।
तो आज मैं दोनों application के बारे में बताने वाला हूँ और कुछ जानकारियां जो आपको जाननी चाहिए।

bank account transaction limit badhane ke liye application
bank account transaction limit badhane ke liye application
.


Bank Account Transaction Limit क्या होता है?

Transaction का मतलब होता है - लेन देन।
वहीं transaction limit का मतलब हो जाता है - लेन देन की सिमा।
यदि आप transaction limit बढ़ाना चाहते हैं तो इसका मतलब है आप अपने लेन-देन को बढ़ाना चाहते हैं।

जैसे - आज के समय में ATM से आप 1 दिन में ज्यादा-से-ज्यादा 40000 रुपये निकाल सकते हैं , यदि आप इससे खुश नहीं है और इसे बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे 50000 कर सकते हैं। ( जिसके लिए आपसे extra charges लिए जाते हैं। ) तो यही है transaction limit बढ़ाना।

Transaction Limit आप अपने अनुसार बढ़ा सकते हैं और घटा भी सकते हैं।
अलग -अलग चीजों का अलग-अलग transaction limit होता है।
जैसे ATM Withdrawal 40000/day, NEFT/RTGS 100000/Day, Online Transaction 100000/Day, Minor Account NEFT/RTGS 5000/Day
तो ये कुछ limit set किये गए हैं बैंक के द्वारा जिसके अनुसार से आप एक दिन में , या एक महीने में इतने पैसों की लेन-देन कर सकते हैं।

यदि आप transaction limit की list देखना चाहते हैं तो वो भी आप देख सकते हैं। नीचे मैंने link दे दिया है , आप लिंक के ऊपर click करके देख सकते हैं।



Bank Account Transaction Limit बढ़ाने के लिए Application 

सेवा में ,                                                                                                         
                 श्रीमान शाखा प्रबंधक 
                 (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया , धनबाद   )
                 विषय - एटीएम से लेन-देन की सिमा बढ़ाने हेतु। 
                 महाशय ,
                                सविनय निवेदन है कि मैं (अपना नाम लिखे ) आपके बैंक का एक खाताधारी हूँ। मैं एक कारोबारी हूँ और मुझे प्रतिदिन लेन-देन करना होता है  जिसके लिए कभी-कभी 1 दिन में 60 से 70 हज़ार रुपयों की भी जरूरत पड़ जाती है वहीँ एटीएम के द्वारा केवल 40 हज़ार रुपयों की निकाशी की सिमा तय की गई है।

मैं चाहता हूँ कि मेरी एटीएम के द्वारा निकाशी की सिमा 50 हज़ार रुपये/ प्रतिदिन की जाये। जिससे कि मैं अपने कारोबार को अच्छे से चला सकूं और मुझे किसी भी प्रकार के दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे एटीएम की निकाशी सिमा को 50 हज़ार/प्रतिदिन कर दें। इसके लिए हम सदा आपके आभारी रहेंगे।

   आपका विश्वासी। 
   नाम             - (अपना नाम लिखे )
अकाउंट  नंबर - 
    मो               - (मोबाइल no  )
 दिनांक           - (              )
     (Sign करें )

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

atm transaction limit badhane ke liye application.






UPI (PhonePe , Paytm) Transaction Limit बढ़ाने के लिए Application 

सेवा में ,                                                                                                         
                 श्रीमान शाखा प्रबंधक 
                 (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया , धनबाद   )
                 विषय - UPI (फोनपे) से लेन-देन की सिमा बढ़ाने हेतु। 
                 महाशय ,
                                सविनय निवेदन है कि मैं (अपना नाम लिखे ) आपके बैंक का एक खाताधारी हूँ। मैं एक कारोबारी हूँ और मुझे प्रतिदिन लेन-देन करना होता है  जिसके लिए कभी-कभी 1 दिन में 20 से 25  लेन-देन करने की जरूरत भी पड़ जाती है वहीँ UPI के द्वारा केवल 10 लेन-देन की ही इज़ाजत मिलती है।

मैं चाहता हूँ कि मेरी UPI के द्वारा लेन-देन  की सिमा 25 कर दी जाये । जिससे की मैं अपने कारोबार को अच्छे से चला सकूं और मुझे किसी भी प्रकार के दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि मेरे UPI (फोनपे) से लेन-देन की सिमा को बढाकर प्रतिदिन 25 कर दी जाये। इसके लिए हम सदा आपके आभारी रहेंगे।

   आपका विश्वासी। 
   नाम             - (अपना नाम लिखे )
अकाउंट  नंबर - 
    मो               - (मोबाइल no  )
 दिनांक           - (              )
     (Sign करें )

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

phonepe paytm transaction limit badhane ke liye application.




Note :- यदि आप NEFT/RTGS , Credit Card  , में लेन-देन बढ़ाना चाहते हैं या किसी और के लिए transaction limit को बढ़ाना चाहते हैं तो वो एप्लीकेशन भी आप इसी तरह लिखे। मैंने यहां एटीएम और UPI  का example दे करके लिखा है , आप एटीएम/ UPI की जगह पर अपना विषय लिखे। बाकि के format को उसी तरह रहने दे।

 Transaction Limit बढ़ाने के फायदे और नुकसान। 

Transaction limit बढ़ाने से ज्यादातर फायदा ही है। आम लोगों को भी इससे फायदा होता है और कारोबारियों को भी इससे फायदा होता है।
आज कल जो मोबाइल वॉलेट Apps निकल रहे हैं जैसे phonepe ,paytm उसमे दिन भर में 5 -7 transaction करने पर reward जैसे offer आते रहते हैं।  तो यदि आपके transaction limit ज्यादा होंगे तो आपको अधिक reward मिलने के ज्यादा chances होंगे।

वहीँ कारोबारियों को प्रत्येक दिन कई लोगों को payment करना होता है , ऐसे में यदि transaction limit ज्यादा होगा तो वो कई लोगों को payment दे पाएंगे।


इससे नुकसान यह है कि आपसे tax वसूला जायेगा।  यह tax या charges  हरेक बैंक अपने अनुसार लगाएगी। तो आप देख ले कि यदि charges ज्यादा हैं तो इसे ना बढ़ाये और charges कम हैं तो इसे बढ़ा ले।
अभी UPI Transaction के लिए कोई charges नहीं लिए जाते हैं। Charges यदि भविष्य में होंगे तो वो 1-5 रुपये तक हो सकते हैं।

तो दोस्तों यह थी जानकारी बैंक अकाउंट की transaction limit बढ़ाने की। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आयी होगी।


यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये। और इस post को अपने दोस्तों तक जरूर share करें ताकि औरों को भी इस application द्वारा मदद मिल सके।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद। 
Bank Me KYC Ke Liye Application Aur Jankari

Bank Me KYC Ke Liye Application Aur Jankari


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे KYC के बारे में। KYC क्या होता है ? इसकी जरूरत कहाँ-कहाँ होती है ? KYC के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है ? और इसके लिए हम application कैसे लिखेंगे।
तो यदि आप भी KYC कराने जा रहे हैं तो इस post को अंत तक पढ़े आपको इससे बोहोत फायदा होगा।

bank me kyc karne ki jankari
bank me kyc karne ki jankari
.
KYC क्या होता है ?

KYC का full form - Know Your Customer होता है।
यानि आसान भाषा में अपने ग्राहक को जानना। यदि किसी के बारे में जानना हो , उसकी पहचान करनी हो तो उसे हम KYC कहते हैं।
पहचान करने के लिए आज की दुनिया में identity proof (पहचान पत्र ) की जरूरत होती है। जैसे -आधार कार्ड ,driving license , PAN कार्ड , voter card इत्यादि।


KYC की जरूरत कहाँ -कहाँ होती है ?

KYC की जरूरत ज्यादातर बैंकों में होती है। आप किसी भी बैंक में अपना खाता खोल रहे हैं या खाता बंद कर रहे हैं तो आपको KYC करना होता है।
आज कल के Mobile Wallet App जैसे -Paytm , Phone Pe , Amazon इसमें भी अब KYC करना जरूरी हो गया है , ताकि आपको बेहतर सुरक्षा दी जाये और आप आसानी से पैसों की लेन-देन इनके द्वारा कर सकें।

KYC की जरूरत Mutual Fund में निवेश करने पर भी होती है।
इसके अलावे और कई जगहों में KYC की जरूरत हो सकती है जिसमे लोगों की पहचान की आवश्यकता होती है जैसे - Pention के लिए

KYC के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है ?

KYC के लिए मुख्य 2 चीजों की जरूरत होती है। पहचान पत्र , पते का सबूत ( identity proof , address proof )
 पहचान पत्र ( Identity Proof )
पहचान पत्र के लिए आप आधार कार्ड , Voter कार्ड ,Driving License , पैन कार्ड । इन सभी चीजों में से किसी एक को आप जमा कर सकते हैं।

पते का सबूत ( Address Proof )
आधार कार्ड ,voter id , राशन कार्ड ,
electricity bill या bank statement  ( 3 महीने से पुराना नहीं ) . इन सभी चीजों में से किसी एक को आप जमा कर सकते हैं।

यदि आपके पास आधार कार्ड है तो उससे identity proof  और address proof दोनों की जरूरत पूरी हो जाती है।

Note :- एक Passport size फोटो की भी जरूरत होती है। और अपने साथ original भी लेकर के जाये verification के लिए।


KYC के लिए Application लिखे। 

सेवा में ,                                                                                                           
                 श्रीमान शाखा प्रबंधक 
                 (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया , पटना  )
                 विषय - KYC करने हेतु। 
                 महाशय ,
                                सविनय निवेदन है कि मैं (अपना नाम लिखे ) आपके बैंक का एक खाताधारी हूँ। मुझे SBI Mutual फण्ड में निवेश करना है जिसके लिए मुझे KYC करने की जरूरत है।
जिसके लिए जरूरी जस्तावेज मैंने इस आवेदन के साथ  जमा कर दिए हैं।

अतः आपसे निवेदन है कि मेरे KYC को जल्द से जल्द कर दें। इसके लिए हम सदा आपके आभारी रहेंगे।

   आपका विश्वासी। 
   नाम             - (अपना नाम लिखे )
अकाउंट  नंबर - 
    मो               - (मोबाइल no  )
 दिनांक           - (              )
     (Sign करें )

आप इस application का photo भी प्राप्त कर सकते हैं।

kyc ke liye application



Note -
यदि आप किसी और सम्बन्ध में KYC के लिए application लिखना चाहते हैं तो वो भी आप इसी format में लिख सकते हैं - जैसे मुझे अपना बंद हुवा खाता फिर से चालू करना है जिसके लिए मुझे KYC करने की जरूरत है , मुझे अपना पेंशन बंद करना है, इत्यादि। तो जिसके लिए भी आपको KYC करनी है तो उसके बारे में आप पहले paragraph में लिख दें बाकि के application को वैसा ही रहने दें।

KYC के लिए Form download करें।
आप KYC के लिए sbi का form download करके देख सकते हैं कि आपसे क्या-क्या पूछा जायेगा और कैसे आपको इसे भरना है।
KYC Form Download





KYC के लिए जरूरी बातें।

KYC कराते समय जो नाम और address देते हैं वो submit किए गए documents से मिलना चाहिए।
यदि आप भारत के वाशी नहीं है तो फिर KYC के लिए आपको passport का ज़ेरोक्स देना होगा।
यदि आपका स्थायी पता और वर्तमान पता (correspondence , permanent address ) दोनों अलग-अलग है तो आपको दोनों का proof देना होगा।
यदि Minor KYC करना चाहता है तो इसके लिए वह school leaving certificate , mark sheet ,birth certificate दे सकते हैं।

तो दोस्तों ये थी KYC के बारे में जानकारी। KYC क्या होता है ,इसके लिए किन चीजों की जरूरत होती है ,कहाँ काम आती है और इसके लिए हम application कैसे लिखेंगे। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर मदद करेगी।


यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये। और इस post को अपने दोस्तों तक जरूर share करें ताकि और लोगों को भी मदद मिल सके।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत -बोहोत धन्यवाद। 

ATM Card Ke Bare Mein Puri Jankari

ATM Card Ke Bare Mein Puri Jankari


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे ATM के बारे में। ATM से हम क्या-क्या कर सकते हैं ? ATM का उपयोग कहाँ - कहाँ होता है ? ATM का उपयोग हम कैसे करेंगे ? कौन सा ATM हमारे लिए फायदेमंद होगा ? ATM के क्या-क्या फायदे हैं और क्या-क्या नुकसान है ? ATM का उपयोग कब से बैंको में होने लगा ? ATM का इतिहास क्या था और भविष्य इसका कैसा होगा ? और भी बोहोत कुछ नया जानेंगे ATM के बारे में जो आपने कही नहीं सुनी होगी।

atm ke bare me jankari
atm ke bare me jankari
.
ATM के बारे में जानकारी।

ATM का full form होता है:- Automated Teller Machine.
 हिंदी में इसे:-
Automated -स्वचालित
Teller        - गणना करने वाला ( जैसे -Calculator )
Machine   - यंत्र

ATM को Debit Card भी कहते हैं क्योंकि इससे पैसे निकाले जाते हैं। Debit का मतलब होता है निकालना तो इसे लोग पैसे निकालने वाला कार्ड भी कहते हैं। तो ये थी ATM के बारे में बाहरी जानकारी।

अब चलिए हम इसके अंदरूनी जानकारी को जानते है :-

ATM Card के बारे में जानकारी

atm card ki photo
atm card ki photo
जैसा की आप ऊपर में दिए फोटो में देख सकते हैं कि numbering 1 से 6 तक किया हुवा है जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है ;-

1. यहां पर chip रहता है , जिससे की atm के द्वारा कितने transaction हुवे, कहाँ-कहाँ हुवे हैं ,atm का owner कौन है ,atm से mobile no लिंक है कि नहीं इत्यादि जैसे data स्टोर होते हैं। आसान भाषा में उस atm की पूरी जानकारी उस chip में स्टोर होती है।

2. बैंक का नाम :- जिस बैंक का atm होगा उस बैंक का नाम यहां पर होता है। जैसे BOI , SBI
3. ATM का number :- यहाँ पर ATM का नंबर होता है। हरेक ATM का अलग-अलग नंबर होता है। यह नंबर बोहोत जगहों में काम आते हैं जैसे- online shopping में , atm card बंद करने या renewal करने में इत्यादि।

ATM नंबर के जो first 4 digit होते हैं , जैसे -यहां पर 4000 है वो कंपनी के द्वारा बैंक के कोड होते हैं। यानि हरेक VISA SBI के ATM की सुरुवात 4591 से होगी , वैसे ही VISA BOI की सुरुवात 4598 से होगी।

4. ये ATM के expire यानि ख़त्म होने की date होती है , इस date के बाद आपका ATM काम करना बंद कर देता है। इसे आपको फिर से renewal करना होता है।


5. यहां पर ATM कार्ड धारक का नाम होता है। कई-कई ATM में नाम नहीं भी होता है , इसमें घबराने की बात नहीं है। इस नाम का उपयोग ज्यादातर online shopping करने में आती है।

6. यहां पर 2 चीज लिखा हुवा रह सकता है। For Use In India Only  या  Globally Use लिखा हुवा रह सकता है।For Use In India- जिसका मतलब होता है कि उस ATM का इस्तेमाल आप सिर्फ India तक ही कर सकते हैं और Globally Use जिसका मतलब होता है कि आप उस ATM का इस्तेमाल पूरी दुनिया में  कहीं भी कर सकते हैं।
आप अपने अनुसार सिर्फ India के लिए या globally के लिए ATM ले सकते हैं। यदि आप online काम करते हैं और Paypal जैसे websites या international websites के द्वारा shopping करना चाहते हैं तो आपको globally use वाला ATM लेना चाहिए।

तो ये थी जानकारी ATM के Front Part के बारे में। अब हम जानेंगे ATM के back part के बारे में।
atm back side image.


ऊपर जो फोटो दिया गया है वह ATM कार्ड का पीछे का हिस्सा है। जिसमे आपको 2 चीजों को जानना अहम है।
1. Black Surface - ATM Card के पीछे जो काला surface होता है वो electronic use के लिए होता है , जब आप ATM Card को मशीन में डालते हैं तो इसी black surface की वजह से वह मशीन आपके ATM को read कर पाता है। इसीलिए कभी भी इस काले surface को गन्दा ना करे और जब ATM कार्ड को मशीन नहीं स्वीकार कर रहा हो तो इस काले surface को कपडे से साफ़ करके डाले तो ये काम करने लगेगा।

2. CVV - Card Verification Value , जब आप internet से shopping करते हैं तो internet आपसे cvv नंबर मांगते है , ताकि वो आपके atm card को verify कर सके।
तो ये थी जानकारी atm card के बारे में , हम हम जानेंगे इससे जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में।


ATM का उपयोग कैसे करें ?

ATM का उपयोग लोग 2 चीजों के लिए करते हैं :-
1. ATM मशीन से पैसे निकालने के लिए ,
2. Shopping करने के लिए , Online Shopping के लिए , Bill Pay करने के लिए , Mobile Recharge करने के लिए इत्यादि।

ATM कार्ड से पैसे कैसे निकाले ?

यदि आप ATM मशीन से पैसे निकालना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपने नजदीकी एटीएम मशीन में जाना होगा।

  1. ATM कार्ड को मशीन के अंदर डाले - जिधर Chip है उस तरफ से डाले।
  2. फिर आपसे 4 digit का PIN माँगा जायेगा उसको डाले।
  3. और फिर last में कितना पैसा आपको निकालना है वो डाले।
तो इन 3 easy steps से आप किसी भी ATM मशीन से पैसे निकाल सकते हैं।




ATM कार्ड से Shopping कैसे करें ?

यदि आप ATM कार्ड से shopping करना चाहते हैं तो वो भी बोहोत आसान है।
Offline Shopping - बड़े-बड़े मॉल में लोग card से shopping करते हैं , जब payment देना होता है तो Swipe Machine जो की मॉल में होता है , उसमे अपना ATM swipe करके PIN देने के बाद कितना रूपया  Payment करना है उसको डालना होता है जिसके बाद payment, shopping मॉल के पास पहुँच जाती है।
तो इस तरह आप offline shopping कर पाते हैं।

Online Shopping - यदि आप अपने ATM कार्ड से online shopping करना चाहते हैं तो वो भी आप कर सकते हैं।

  • जैसे amazon से आपको कुछ खरीदना है तो आप उस product के ऊपर click करके buy के option में जाये।
  • फिर Pay through debit card के option को चुने।
  • फिर अपने ATM CARD के detail को भरे। जैसे - नाम , नंबर ,expiry date , cvv
  • इसके बाद registered mobile में एक OTP या आपके ATM का Pin माँगा जायेगा।  जिसको देने के बाद online shopping ATM के द्वारा हो जाएगी।



कौन सा ATM हमारे लिए फायदेमंद होगा ?

यदि आप India की बात करें तो यहां पर मुख्य 3 कंपनी की ATM ज्यादा चल रही है :-
VISA , Master Card , Rupay Card

ATM का सालाना charge कितना होता है ? और प्रतिदिन आप कितना पैसा निकाल सकते हैं ? ये बैंक decide करती है। हरेक बैंक के अपने-अपने charge हैं।
ATM के भी features होते हैं , जैसे -Visa Classic , Visa Gold , Visa Platinum, Visa Signature ,Visa Infinite

तो SBI में Classic ATM के लिए चाहे वो VISA हो , Master Card हो या Rupay हो , आपको सालाना 147 रुपये देने होते हैं (GST ले करके ), और daily का आप 20000 रुपये तक निकाल सकते हैं (इसे बैंक वाले घटा या बढ़ा भी सकते हैं) । जिसमे महीने में आप 3 transaction free कर सकते हैं जिसके बाद हरेक transaction के लिए आपसे 20 रुपये लिए जाते हैं।

अब तीनो कार्ड में अंतर क्या है ?

अंतर है , कि VISA और Master Card पुरे world में इस्तेमाल होते हैं वहीँ Rupay कार्ड सिर्फ भारत में ही इस्तेमाल होते हैं।
VISA और Master Card से आप international shopping कर सकते हैं।
वहीँ Rupay कार्ड आपको 1 लाख से 2 लाख तक का accidental , accidental disability or death . insurance देता है। जिसके लिए 90 दिनों में 1 transaction होना जरूरी है।

तो आप अपने अनुसार अपना मन पसंद ATM चुन सकते हैं जो आपके लिए उपयोगी हो।



ATM से फायदा या नुकसान।

ATM से हमें फायदा ही हुवा है। हमें बैंकों में line लगने की जरूरत नहीं होती। हम कभी भी पैसे निकाल पाते हैं , shopping कर पाते हैं। बिना cash के कहीं भी जा सकते हैं। पैसे चोरी होने का डर अब ख़त्म हो गया है। ऐसे बोहोत से फायदे हैं।

वहीँ नुकसान उनलोगों को हो रहा है जो इसे अच्छे से इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं। fraud call आने पर atm की जानकारी दे देने से पैसे निकाल लिए जाते हैं जिसे cyber crime कहते हैं।
या ऐसे parents जो अपने atm को अच्छे से नहीं रखते तो बच्चे उनके atm से shopping कर लेते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता है। या फिर कुछ ऐसे लोग हैं जो atm होने पर बार-बार पैसे निकालते हैं और अधिक खर्च करते हैं। तो ऐसे लोगों का भी atm से नुकसान ही हो रहा है।


ATM का इतिहास और इसका भविष्य

Mr. Stepherd Barron ( London 1967 ) उसने देखा कि chocolate बार बेचने वाली मशीन , जिसमे आप पैसे डालते हैं और chocolate बाहर आता है। तो उन्होंने सोचा कि क्यों ना ऐसी मशीन बनाया जाय जो पैसे बाहर आये। तब उन्होंने इस idea से ATM का आविष्कार किया।

सबसे पहली ATM, 1967 में North London के Barclays Enfield Town में लगी जिसमे pin को paper के voucher में दे दिया जाता था जिससे लोग daily का 10 पाउंड यानि ( Rs. 927 ) निकाल पाते थे।

फिर इस ATM मशीन को और बेहतर बनाने के लिए लोग जुड़ गए , और 1970 में PIN की सुरुवात हुयी। PIN के आविष्कार के बाद ये बैंकों में इस्तेमाल के लायक बन चुकी थी। उसी साल 1000 ATM को New York में लगाया गया।

बैंकों में सबसे पहले ये Chemical Bank ने एक branch में लगायी थी (1969 में ) फिर PIN के अविष्कार के बाद ये पुरे सेहर में फ़ैल गयी। देखते ही देखते सभी बैंकों ने ATM लगाना शुरू कर दिया। और फिर 1977 में Citibank ने इसके model को और बेहतरीन बनाया जो 24 घंटे चल सकता था। और फिर Citibank ने 1980 में NCR 5070 ATM Model Launch किया जिससे दुनिया भर में इसका नाम होने लगा।

लोग ATM में जाना पसंद करने लगे और देखते ही देखते 4 सालों में 1 लाख नए ATM खुल गए और अब तक 40 लाख ATM पूरी दुनिया में खोली जा चुकी है।


भारत में ATM 1987 में आई। Mumbai HSBC के द्वारा जो एक British Bank है। देखते ही देखते 10 सालों में 1500 नए ATM खुल गए। फिर 2002 तक India Bank Association ने एक network बनाया जो 5 सालों तक चली फिर बैंकों ने अलग-अलग network बनाना शुरू किया - BOI , Union Bank , Indian Bank ने अपना खुद का network बनाया Cash Tree और बाकि बैंकों ने भी मिलकर अपना network बनाया।

लेकिन 2003 में (IDRBT -Institute of Development and Research in Banking Technology ) जो की RBI के द्वारा चलाया जाता है। इन्होने कहा कि देश में जितने भी ATM हैं उनको हम single network से connect करेंगे यानि कोई भी बैंक हो सबको एक ही network में जोड़ा जायेगा , जिससे कि कोई भी बैंक का व्यक्ति दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकाल पायेगा।  जिसका नाम उन्होंने रखा ( NFS- National Financial Switch )

लेकिन भविष्य की बात करें आज से 10 साल के बाद , तो लोग कम ही ATM का इस्तेमाल करेंगे। सब mobile app का इस्तेमाल करना पसंद करेंगे। Cash की बोहोत कम ही जरूरत पड़ेगी।
लेकिन इसके लिए 10 से 15 साल लग ही जायेंगे। Cashless India की तरफ देश अभी बढ़ना शुरू ही हुवा है फिर भी ATM का उपयोग होते ही रहेगा इसका मुख्य कारन है Cash का होना। जबतक Cash बन रहे हैं तब तक ATM रहेंगे। जिस दिन सरकार पैसे छापना बंद कर देगी उस दिन से ATM का उपयोग भी बंद हो जायेगा।




तो दोस्तों ये थी ATM की पूरी जानकारी। एटीएम का उपयोग कैसे करना है उससे पैसे कैसे निकालना है, shopping कैसे करना है , कौन सा एटीएम अच्छा है , एटीएम से फायदा या नुकसान और इसका इतिहास।
मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी।




यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये, ये post आपको कैसा लगा ये भी हमें बताये और हां इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक share करना ना भूलें।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत बोहोत धन्यवाद।
Interest Rate-ब्याज दर-Kya Hota Hai

Interest Rate-ब्याज दर-Kya Hota Hai


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम जानेंगे कि interest rate यानि ब्याज दर क्या होता है। आपने कई बार सुना होगा कि interest rate 2 % , 3 % तो ये interest rate क्या होती है ? और ये कहाँ - कहाँ इस्तेमाल होती है ? इसे हम कैसे calculate करते हैं ? और इसको जानना हरेक व्यक्ति के लिए जरूरी क्यों है ?
तो आज कुछ ख़ास , कुछ अलग आपके लिए हम लाये हैं जिसे पढ़कर आपको नई जानकारी मिलेगी।

interest rate kya hota hai
interest rate kya hota hai
.
Interest Rate ( ब्याज दर ) क्या होता है ?

आप इसे एक उदाहरण से समझिये :- 2 पडोसी हैं -रिंकी और पिंकी। रिंकी के घर अचानक मेहमान आ जाते हैं रिश्ते के लिए और नास्ते  के लिए उसके घर में पैसे नहीं होते है , तो वह पिंकी से पैसे मांगने के लिए जाती है।

रिंकी - पिंकी मुझे 500 रुपये दोगी क्या ? मेरे घर में कुछ मेहमान आये हैं ?
पिंकी - हां क्यों नहीं। लेकिन तुम्हे इसे लौटाना होगा।
रिंकी - हां लौटा दूंगी , मेरे पति के आते ही मैं तुम्हे लौटा दूंगी।
पिंकी - वो सब तो ठीक है लेकिन मेरे पास अभी कम पैसे हैं अगले सप्ते मुझे घर का किराया भी देना है। तो तुम कुछ पैसे बढ़ा कर दे पाओगी क्या ?
रिंकी - ठीक है अगले सप्ते मैं तुम्हे 550 रुपये दे दूंगी।

तो इस तरह पिंकी को 500 रुपये के 550 रुपये मिले , वो भी एक सप्ताह में।
इसमें आप देखें तो 50 रुपये ज्यादा मिले हैं , तो ये जो अधिक 50 रुपये हैं इसे ही हम interest कहते हैं यानि ब्याज कहते हैं।

वहीँ जो 50 रुपये हैं वो मूल पैसे के यानि 500 रुपयों के कितने भाग में बंटे हैं वह है rate of interest , यानि दर।
जैसे - यहां 50 रुपयों को कितने बराबर -बराबर हिस्से में बाँटेंगे तो 500 आएगा ? तो 50  रुपये 10 लोगों को देंगे तो 500 आ जायेंगे। तो यहां rate of interest हुवा 10 % . आप simply इसे भाग करके निकाल सकते हैं।

तो आप देख पा रहे होंगे कि interest (ब्याज ) अलग है और rate (दर ) अलग है। जब ये दोनों मिलते हैं तो इसे हम interest rate (ब्याज दर ) कहते हैं।
Interest हमेशा पैसों में होता है वहीँ इसका rate हमेशा percentage (%) में होता है।

ये भी जाने :-


Interest Rate (ब्याज दर ) कैसे Calculate करते हैं ?

Interest Rate Calculate करने के लिए आपको सिर्फ भाग देना होता है।
ऊपर दिए गए उदाहरण का यदि आप interest rate निकालना चाहे तो वो कुछ इस प्रकार होगा :-
interest rate = मूल रुपये / सुध रुपये
                   = 500 /50  = 10 %

तो देखा ये कितना आसान है , आप इसे आसानी से निकाल सकते हैं।
अब जब भी कोई आपसे कहे कि इसका ब्याज 3% है, 4 % है तो आप समझ सकते हैं कि ये मूल पैसा और सुध पैसे को भाग करके आया है।


Interest Rate (%) से ब्याज (interest-Rs  ) कैसे calculate करते हैं।

इसको हम एक उदाहरण से समझाते हैं :- यदि आपको bike की जरूरत पड़ती है और दूकान के लोग कहते हैं कि 20000 रुपये आपको मूल (अभी ) देना होगा और बाकि के 40000 आप क़िस्त में दे सकते हैं जिसका ब्याज हम 10 % लेंगे आप इसे 2 साल में भर सकते हैं।

तो यहां पर आप देखेंगे कि यदि आप 2 साल तक पैसे जमा करते हैं तो आपको हरेक महीने कितने पैसे देने होंगे ? और मूल पैसों ( 20000+40000 ) का आपको कितना पैसा ज्यादा लगेगा ? आप यहां साफ़-साफ़ देख पा रहे हैं कि हमें ब्याज निकालने को कहा जा रहा है। यानि extra पैसा हमें और कितना लगेगा।

मान लीजिये कि आपको कोई interest नहीं देना है तो बैंक को हर महीने आप कितने पैसे देते ?
बाकि पैसा / समय = 40000 /24 महीने = Rs. 1666 हर महीने आपको देने पड़ते।

अब यदि आप interest के साथ पैसे देते हैं तो आपको कितने पैसे देने होंगे ?
Interest = 10 % of 40000 = 10 /100 * 40000 = 4000
यानि 2 सालों में आपको 4000 अधिक रुपये देने होंगे। इसे यदि महीने में आप देखें तो आप इसे महीने से भाग कर सकते हैं :- 4000 / 24  = 166

यानि महीने में आपको 166 रुपये अधिक देने होंगे जो आपको 1666 देना था तो 10 % ब्याज के कारन आपको
( 1666 + 166 = 1832 रुपये ) देने होंगे।

तो इस तरह आप interest rate से interest निकाल सकते हैं।



Interest Rate (ब्याज दर ) का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ होता है ?

यह बेहद जरूरी जानकारी है , जिसे हर व्यक्ति को जानना चाहिए , यह हमारे ज़िन्दगी के हर क्षेत्र में उपयोगी है :-
जैसे :- बैंकों में  ( बैंक खाते में ,लोन में , फिक्स deposit में इत्यादि )
जब किसी वस्तु को आप EMI में खरीदते हैं, स्कूल के fee में , शॉपिंग में , tax pay करने में, bills देने में -बिजली बिल , पानी का bill , holding tax  इत्यादि।
आप कहे कि जहां पैसों का लेन-देन होता है वहाँ interest rate उपयोगी है , बिना interest rate के कोई भी कारोबार और किसी भी तरह का लेन-देन नहीं हो सकता है।

Interest Rate निकालने का आसान तरीका

अब हर समय तो आप calculation नहीं कर सकते तो इसका एक trick हमेशा याद रखे कि जब भी कोई बोले कि इस वस्तु का मैं 20 % दूंगा तो आप तुरंत बिना time waste किये 20 /100 कर दीजिये।
जैसे कोई बोले मैं ये मोबाइल 20 % कम में बेच रहा हूँ तो तुरंत 20 / 100 कर दें। फिर वो बोलेगा की इसकी कीमत 5000 थी तो आप तुरंत calculate कर सकते हैं 20 /100 *5000 = 1000 यानि 1000 कम में बेचेगा तो 4000 रुपये हुवे। तो ये आसान सा trick आप याद रखें।

तो दोस्तों ये थी जानकारी interest rate निकालने के लिए। मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी  , यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये।




और इस post को अपने दोस्तों तक जरूर शेयर करे।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद। 
Atal Pension Yojana-APY-Band Kare-Application

Atal Pension Yojana-APY-Band Kare-Application


नमस्कार दोस्तों आपका AnekRoop में स्वागत है। आज हम application लिखेंगे अटल पेंशन योजना को बंद करने के लिए और यह भी जानेंगे कि यह कैसे बंद होगा और इससे सम्बंधित कुछ अन्य जानकारियां भी जानेंगे।
अटल पेंशन योजना लोग क्यों बंद करा रहे हैं ? इसमें क्या दिक्कते आ रही है ? इसमें हमें क्या नुकसान हो रहा है?  इसके ऊपर आज का ये post होने वाला है। तो इस पोस्ट को आप जरूर अंत तक पढ़े और किसी अन्य विषय पर application या जानकारी चाहते हैं तो हमें comment करके बताये।

atal pention yojana kaise band kare
atal pention yojana kaise band kare


अटल पेंशन योजना लोग क्यों बंद करा रहे हैं ?


लोग क्यों अटल पेंशन योजना को बंद कर रहे हैं इसको जानने से पहले आपको अटल पेंशन योजना को जानना चाहिए जिसका लिंक मैंने निचे दे दिया है।
Atal Pention Yojana in Hindi

अटल पेंशन योजना को बंद करने का सबसे मुख्य कारन जो आ रहा है वह है इसकी लम्बी समय सिमा। कम से कम लोगों को 20 सालों तक पैसे के लिए इंतेज़ार करना होगा। और इस हिसाब से देखें तो रूपया का वैल्यू 20 सालों में क्या होगा इसका अंदाज़ा आप खुद लगा सकते हैं।
20 साल पहले 1 लाख रुपये की वैल्यू कितनी ज्यादा थी वहीँ आज 1 लाख रुपये ज्यादा मायने नहीं रखते। वैसे ही आप जो पैसे अभी जमा कर रहे हैं उसकी value 20 साल के बाद बोहोत ज्यादा होनी चाहिए लेकिन इस योजना के तहत उतने पैसे आपको नहीं दिए जायेंगे।

अटल पेंशन योजना के तहत 5000 रुपयों तक का पेंशन देने का प्रावधान है तो हो सकता है कि 20 सालों के बाद 5000 रुपयों का कोई मोल ही ना हो। जिस हिसाब से जनसँख्या बढ़ रही है और आपूर्ति कम हो रही है उस हिसाब से 20 सालों के बाद 5000 रुपये आज के 100 रुपये के बराबर होंगे।
तो यह मुख्य कारन है कि लोग इस योजना को बंद करना चाहते हैं।

और दूसरी समस्या लोगों को आ रही है कि लोगों के पास पैसों की कमी हो रही है। लोग उलझन में पड़ रहे हैं, महीने के 400 -500 रुपये इतने लम्बे समय तक देना नहीं चाहते , इतनी महंगाई में अपनी saving से 500 रुपये बचाना भी लोगों को मुश्किल हो रही है।

और तीसरी जो वजह है वह है बैंकों का बुरा हाल। आप PMC Bank के बारे में सुने ही होंगे। आज कोई भी कंपनी लम्बे समय तक business नहीं कर पा रही है। हरेक दिन नई invention हो रही है , नए मशीन बन रहे हैं। तो कौन कंपनी कब डूब जाये और कौन कंपनी कब आगे बढ़ जाये इसकी कोई guarantee नहीं है। लेकिन इसमें बैंकों का बोहोत घाटा होता है। बैंक जो लोन देती है कंपनी को वह लोन वह वसूल नहीं कर पाती जिससे की बैंक का पैसा या कहें हमारा पैसा डूब जाता है।

और एक अजीब नियम इस योजना के तहत है कि यदि आप tax pay करने लगे यानि सालाना कमाई आपकी अधिक हो जाये या आपको कोई सरकारी नौकरी लग जाये तो आपको इस योजना के तहत कोई लाभ नहीं मिलेगा। अब 20 साल तक कोई व्यक्ति गरीब तो नहीं रह सकता है ना।

तो ये कुछ मुख्य कारन है, मुख्य नुकसान है जिसके चलती लोग जल्दी-जल्दी अटल पेंशन योजना बंद करना चाहते हैं।


अटल पेंशन योजना को कैसे बंद करें ?


अटल पेंशन योजना को आप बैंक में जाकर बंद कर सकते हैं।
इसके लिए आपको बैंक से एक form लेना है।आप form online भी download कर सकते हैं।
Atal Pention Yojana Closing Form Download

और एक application भी देनी होती है। जो की मैंने नीचे लिख दिया है।
साथ में अपना Passbook का ज़ेरोक्स और Aadhar Card का ज़ेरोक्स भी लेकर के जाये।

जब आप form को भरेंगे तो आपसे PRAN नंबर माँगा जायेगा। आप PRAN नंबर online निकाल सकते हैं।



Online PRAN नंबर निकाले। 


सबसे पहले आप इस webstie में जाये। npslite-nsdl.com
फिर सबसे last option APY/NPSlite ePRAN Sot View for Subscriber पर click करें।
बाकि के process को आप एक image के द्वारा देख सकते हैं।

pran number pata kare atal pention yojana.


Submit करने के पहले आप Captcha कोड जरूर fill कर ले।
और फिर आपको आपका PRAN नंबर यानि Permanent Retirement Account Number दिखाई देगा।

Atal Pension Yojana बंद करने के लिए Application

सेवा में ,                                                                                                             
                 श्रीमान शाखा प्रबंधक 
                 (स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया , पटना  )
                 विषय - अटल पेंशन योजना बंद करने हेतु । 
                 महाशय ,
                                सविनय निवेदन है कि मैं (अपना नाम लिखे ) आपके बैंक का एक खाताधारी हूँ। मैंने 1 साल पहले अटल पेंशन योजना की सुरुवात की थी। जिसमे हरेक महीने 376 रुपये मेरे बैंक खाते से काटे जाते हैं। बोहोत लम्बी समय सिमा होने की वजह से मैं इसे बंद करना चाहता हूँ।

अतः आपसे निवेदन है कि मेरे बैंक खाते से इस योजना को बंद कर दें। और मेरे जमा राशि को मेरे बैंक खाते में जल्द से जल्द जमा करा दे। इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूँगा।


   आपका विश्वासी। 
   नाम             - (अपना नाम लिखे )
अकाउंट  नंबर - 
    मो               - (मोबाइल no  )
 दिनांक           - (              )
     (Sign करें )

Note :- यदि आप किसी अन्य कारन की वजह पर application लिखना चाहते है तो वो अपने अनुसार लिख सकते हैं। जैसे - मेरी नौकरी रेलवे विभाग में होने की वजह से , मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से इत्यादि।
आप इस application का फोटो भी प्राप्त कर सकते हैं।

atal pention yojana band karne ke liye application.


तो दोस्तों यह थी जानकारी कि कैसे आप अटल पेंशन योजना को बंद करेंगे , इसके क्या-क्या नुकसान है , PRAN नंबर कैसे पता करेंगे और अटल पेंशन योजना को बंद करने के लिए application कैसे लिखेंगे।
तो मैं उम्मीद करता हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आयी होगी। यदि आपका कोई सवाल या कोई सुझाव है तो हमें comment करके जरूर बताये।


और इस post को अपने दोस्तों तक जरूर शेयर करे ताकि और लोगों को भी मदद पहुँच सके।
अपना महत्वपूर्ण समय देकर इस post को पढ़ने के लिए आपका बोहोत-बोहोत धन्यवाद।